header ads

India Vs England: इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

डिजिटल डेस्क, पुणे। इंडिया और इंग्लैंड के बीच 3 वनडे सीरीज का पहला मैच आज होगा। यह डे-नाइट वनडे दोपहर 1.30 बजे से पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। 2019 वर्ल्ड कप खिताब जीतने के बाद इंग्लिश टीम इंडिया के खिलाफ पहला वनडे खेलेगी। पिछली बार दोनों टीमें वर्ल्ड कप में आमने-सामने आई थीं। तब इंग्लैंड 31 रन से जीती थी। भारतीय टीम उस हार का भी बदला लेना चाहेगी।

भुवनेश्वर के आने से टीम इंडिया की गेंदबाजी मजबूत
इस सीरीज में कोहली की टीम को गेंदबाजी विभाग में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना होगा। भुवनेश्वर कुमार के टीम में वापस आकर पिछले टी-20 में बेहतरीन प्रदर्शन करने तथा शार्दुल ठाकुर जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में बेहतर किया था, उसे देखते हुए भारत को इस विभाग में चिंता करने की जरूरत नहीं है।

रोहित-धवन करेंगे ओपनिंग, सूर्यकुमार पर रहेगी सबकी नजर
इस मैच में शिखर धवन और रोहित शर्मा को जोड़ी ओपनिंग करने उतरेगी। लेकिन इस सीरीज में पहली बार वनडे में डेब्यू करने जा रहे सूर्यकुमार यादव पर सभी की निगाहें होंगी जिन्होंने टी-20 सीरीज में उम्दा प्रदर्शन किया था। इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा भी अपने पहले अंतरराष्ट्रीय वनडे सीरीज के लिए तैयार हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किए गए ऋषभ पंत को भी इस सीरीज के लिए जगह दी गई है।

विराट को शतक का इंतजार 
जहां तक भारतीय टीम का सवाल है तो वह इस साल के आखिर में होने वाले टी-20 विश्व कप की अपनी तैयारियों को ही आगे बढ़ाएगी क्योंकि इस वर्ष 50 ओवरों के प्रारूप में कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं खेला जाना है। कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 शृंखला में अच्छी पारियां खेली और वनडे में भी वह बड़ी पारियां खेलने की कोशिश करेंगे क्योंकि उन्होंने वनडे में अपना आखिरी और 43वां शतक अगस्त 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में लगाया था। कोहली शतक का इंतजार यहां समाप्त करना चाहेंगे।

मध्यक्रम में कड़ी होड़ 
केएल राहुल और ऋ षभ पंत दोनों के अंतिम एकादश में जगह बनाने की संभावना है। राहुल को हालांकि शीर्ष क्रम में नहीं बल्कि मध्यक्रम में उतारा जाएगा। वह पिछले साल से मध्यक्रम में ही खेल रहे हैं। पंत को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी के साथ हार्दिक पंड्या के साथ निचले मध्यक्रम में अहम भूमिका निभानी होगी। ऐसी स्थिति में अंतिम एकादश में एक जगह के लिए मुंबई के श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव के बीच प्रतिस्पर्धा होगी। सूर्यकुमार ने टी-20 शृंखला में अपने करारे शॉट से प्रभावित किया था, लेकिन अय्यर पिछले कुछ समय से मध्यक्रम में अच्छी भूमिका निभा रहे हैं।

चहल और सुंदर की स्पिन जोड़ी 
टी-20 शृंखला में अच्छा प्रदर्शन करने वाले भुवनेश्वर कुमार गेंदबाजी विभाग की अगुवाई करेंगे। उनके साथ शार्दुल ठाकुर को नई गेंद का जिम्मा दिया जा सकता है। उन्होंने टी-20 शृंखला में आठ विकेट लिए थे। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा भी टीम में हैं। कप्तान कोहली पहले ही कृष्णा की प्रशंसा कर चुके हैं। विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने सात मैचों में 14 विकेट लिए थे। स्पिन विभाग में युजवेंद्र चहल और वाशिंगटन सुंदर को क्रुणाल पंड्या और कुलदीप यादव पर प्राथमिकता मिल सकती है। हार्दिक पंड्या अब फिट हैं और पांचवें गेंदबाज की भूमिका निभाएंगे लेकिन देखना यह होगा कि वह कितने ओवर कर सकते हैं।

इंग्लैंड को जीत की आस
इंग्लैंड मौजूदा विश्व चैंपियन है लेकिन उसके लिए चीजें कुछ खास बेहतर नहीं है।  इंग्लैंड भी जीत के साथ दौरे का अंत करने के लिए बेताब होगा क्योंकि उसने अच्छी शुरुआत करने केबावजूद टेस्ट शृंखला 1-3 से और टी-20 शृंखला 2-3 से गंवाई थी। इंग्लैंड के कप्तान मोर्गन, जोस बटलर, जैसन रॉय और ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की फॉर्म काफी मायने रखेगी। उसके इन चारों प्रमुख बल्लेबाजों को निरंतर अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं और वह आईपीएल 2021 के शुरुआती मुकाबले में भी नहीं खेल पाएंगे। इसके अलावा तेज गेंदबाज मार्क वुड जिन्होंने पहले कुछ टी-20 मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन वह अंत के कुछ मैच में मंहगे साबित हुए थे।

भारत और इंग्लैंड के लिए नए माहौल में खेलना चुनौती होगी
दोनों टीमों के लिए नए माहौल में खेलना चुनौती होगी, क्योंकि भारत और इंग्लैंड अभी तक दो ही शहरों में खेले हैं। इन्होंने पहले दो टेस्ट के लिए चेन्नई में तीन सप्ताह गुजारे जबकि अहमदाबाद में करीब एक महीना का समय बिताया, जहां इन्होंने दो टेस्ट और पांच टी-20 मुकाबले खेले। कोहली ने कहा, पुणे में आना अच्छा है। यह ऐसा शहर है जहां अच्छी पिच देखने को मिलती है। यहां कई रन बना सकते हैं। लेकिन गेंदबाज भी बेहतर गेंदबाजी कर विकेट ले सकते हैं।

दोनों टीमे
इंडिया: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर/क्रुणाल पंड्या, शार्दूल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन और युजवेंद्र चहल।
इंग्लैंड: जेसन रॉय, जोस बटलर (विकेटकीपर), जॉनी बेयरस्टो, ओएन मोर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, सैम बिलिंग्स, सैम करन, मोइन अली, आदिल राशिद, मार्क वुड और रीस टॉपले।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
India vs England 1st ODI live score india vs england oneday match virat kohli suryakumar yadav rohit sharma Maharashtra Cricket Association Stadium Pune live cricket score
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget