Articles by "TENNIS"

डिजिटल डेस्क, लंदन। विश्व के नंबर-1 पुरुष टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को एटीपी फाइनल्स में डेनिल मेदवेदेव, एलेक्जेंडर ज्वेरेव और डिएगो श्वाट्रजमैन के साथ एक ही ग्रुप में रखा गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह टूर्नामेंट 15 से 22 नवंबर के बीच लंदन में खेला जाएगा जिसमें शीर्ष-8 एकल और युगल पुरुष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे जिन्हें अपने ग्रुप के बारे में गुरुवार को पता चल गया है।

जोकोविच रिकार्ड छह बार ट्रॉफी अपने नाम करने की कोशिश करेंगे। वह अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंच सकते हैं। जोकोविच के ग्रुप में रूस के डेनिल मेदवेदेव, जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव और इस सीजन में पदार्पण कर रहे श्वाट्रजमैन होंगे। दूसरे ग्रुप में विश्व के नंबर-2 टेनिस खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल, आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम, मौजूदा विजेता ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास और रूस के आंद्रे रुबलेव हैं। विश्व के नंबर-9 खिलाड़ी श्वाट्रजमैन को इस टूर्नामेंट में खेलने का मौका इसलिए मिला है क्योंकि स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने घुटने में चोट के कारण बाकी के सीजन में न खेलने का फैसला किया है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
ATP Finals draw Zverev, Medvedev Djokovic in same group
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क। रूस के स्टार टेनिस खिलाड़ी डेनिल मेदवेदेव ने रोलेक्स पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही वह इस टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाले रूस के चौथे खिलाड़ी भी बन गए हैं। मेदवेदेव ने मेंस सिंगल्स के फाइनल में स्पेन के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को 5-7, 6-4, 6-1 से मात देकर पहली बार टूर्नामेंट का खिताब जीता। मेदवेदेव ने इस सीजन में अपनी पहली ट्रॉफी जीती है। वहीं उनके करियर का यह 8वां खिताब है। 

जीत के बाद मेदवेदेव ने कहा कि, यह जीत काफी महत्पूर्ण हैं, मैं बहुत खुश हूं। हालांकि मैच खत्म होने के बाद मैं उसके बारे में नहीं सोचता हूं। इस टूर्नामेंट में मैने काफी अच्छा खेला, खास तौर से फाइनल में मैने काफी बेहत्तर प्रदर्शन किया। पहले सेट में ज्वेरेव काफी अच्छी सर्विस कर रहे थे और बेहतर खेल रहे थे। लेकिन उसके बाद मैने बेहतर खेलते हुए ज्वेरेव पर प्रेशर बनाया और मैच जीता। 

बता दें कि मेदवेदेव ने सेमीफाइनल मैच में कनाडा के मिलोस राओनिक को 6-4, 7(7)-6(4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया था। वहीं ज्वेरेव ने 20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता राफेल नडाल को  6-4, 7-5 से मात देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। इस जीत के साथ ही ज्वेरेव टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाले जर्मनी के पहले खिलाड़ी भी बने। 
 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Daniil Medvedev Beats Alexander Zverev To Win His First Rolex Paris Masters title
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, बर्लिन। भारत के पुरुष टेनिस खिलाड़ी रामकुमार रामनाथन को रविवार को इस्केंटल चैलेंजर के फाइनल में सातवीं सीड सेबास्टियन कोरडा के हाथों 6-4, 6-4 से हार का सामना करना पड़ा है। यह कोरडा का किसी भी स्तर पर पहला पेशेवर खिताब है। इसी के साथ उन्होंने 100 एटीपी अंक हासिल कर लिए हैं। रामनाथन ने 60 अंक अपने खाते में डाले हैं।

अपना 26वां जन्मदिन बना रहे रामनाथन ने छह ऐस, नौ डबल फॉल्ट लगाए। यह मैच एक घंटे 23 मिनट चला। 20 साल के कोरडा ने रामनाथन से नौ अंक ज्यादा लिए और पांच ब्रेकप्वाइंट में से तीन अपने नाम करने में सफल रहे। हार के बाद भी यह रामनाथन का इस सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Tennis: Ramanathan loses in the final of Ischental Challenger
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क। स्पेन के स्टार खिलाड़ी राफेल नडाल रोलेक्स पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। 20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता राफेल नडाल को मेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल मैच में एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने 6-4, 7-5 से मात देकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया और फाइनल में अपनी जगह पक्की की। इस जीत के साथ ही ज्वेरेव टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाले जर्मनी के पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं। अब फाइनल में 8 नवंबर को ज्वेरेव का सामना रूस के डेनिल मेदवेदेव से होगा। 

नडाल 13 साल से इस टूर्नामेंट के फाइनल में नहीं पहुंच पाए हैं। वह 2007 में इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे थे। नडाल अब तक एक भी बार इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम नहीं कर पाए हैं। बता दें कि, नडाल ने क्वार्टर फाइनल में स्विटजरलैंड के पाब्लो कारेनो बुस्टा को 4-6, 7-5, 6-1 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। जबकि ज्वेरेव ने क्वार्टर फाइनल में तीन बार के ग्रैंड स्लैम विजेता स्टेन वावरिंका को 6-3, 7-6 से  मात देकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Alexander Zverev Beats Rafael Nadal To Reach Rolex Paris Masters Final 2020
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, बर्लिन। भारत के रामकुमार रामनाथन ने शनिवार को जर्मनी के मारविन मोलर को 4-6, 6-1, 6-1 से मात दे इस्केंटल चैलेंजर के फाइनल में जगह बना ली है। रामनाथन रविवार को होने वाले फाइनल में अमेरिका के सेबास्टियन कोरडा से भिड़ेंगे। यह पांचवीं बार है कि रामनाथन एटीपी चैलेंजर के फाइनल में पहुंचे हों। वह हालांकि अभी तक एक भी बार जीत नहीं पाए हैं।

एटीपी चैलेंजर के फाइनल में पहुंचे हों। वह हालांकि अभी तक एक भी बार जीत नहीं पाए हैं। रामनाथन ने मैच की अच्छी शुरुआत नहीं की थी और पहला सेट हार गए थे। इसके बाद उन्होंने वापसी की और जीत की राह तय की।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Tennis: In the finals of Ramanathan Isental Challenger
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, पेरिस। बीस बार के ग्रैंड स्लैम विजेता स्पेन के राफेल नडाल ने अपने खाते में एक और उपलब्धि जोड़ ली है। वह टेनिस इतिहास में ओपन इरा में 1000 एकल मैच जीतने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। नडाल ने यह मुकाम बुधवार को पेरिस मास्टर्स में फेलेसियानो लोपेज को 4-6, 7-6 (5), 6-4 से मात दे कर हासिल किया। इस जीत के साथ नडाल टूर्नामेंट के तीसरे दौर में पहुंच गए हैं। टेनिस में 1000 या इससे ज्यादा एकल मैच जीतने के मामले में नडाल से पहले जिम्मी कोन्नोर्स (1,274-283), रोजर फेडरर (1,242-271), इवान लेंडल (1,068-242) हैं।

एटीपी वेबसाइट ने नडाल के हवाले ले लिखा है, 1000 मैच जीतने का मतलब है कि मैं बूढ़ा हो चुका हूं। इसका मतलब है कि मैंने लंबे समय तक अच्छी टेनिस खेली है। इस आंकड़े पर पहुंचने का मतलब है कि मैं काफी वर्षों से अच्छा खेल रहा हूं। यह ऐसी चीज है जो मुझे खुशी देती है। उन्होंने कहा, मैं उन सभी लोगों को शुक्रिया कहना चाहता हूं जिन्होंने यहां तक पहुंचने में मेरी मदद की।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Nadal joins club to win 1000 matches
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नूर-सुल्तान (कजाकिस्तान)। भारत के दो पुरुष टेनिस खिलाड़ी दिविज शरण और रोहन बोपन्ना अस्टाना ओपन से बाहर हो गए हैं। शरण अपने ब्रिटेन के जोड़ीदार ल्यूक बोमब्रिज के साथ क्वार्टर फाइनल में हार गए। वहीं बोपन्ना और उनके जोड़ीदार फ्रेडेरिक निल्सन अंतिम-16 में हार कर बाहर हो गए। शरण और ल्यूक की जोड़ी को पुरुष युगल वर्ग के मैच में आस्ट्रेलिया की जोड़ी मैक्स पारसेल और ल्यूक सेविले ने 6-3, 7-5 से हराया।

बोपन्ना और नील्सन को जोड़ी को उरुग्वे के मासेर्लो अरेवालो और बोस्निया हरजेगोवनिया के टोमिस्लाव बरकिक की जोड़ी ने 6-7 (5), 7-6 (3), 10-5 से हरा टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया। फिनलैंड के इमिल रुसुवुओरी ने आस्ट्रेलिया के जोर्डन थॉम्पसन को 6-2, 3-6, 6-4 से मात दी। इमिल क्वालीफायर से क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Tennis: Sharan, Bopanna out of Astana Open
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नूर सुल्तान (कजाकिस्तान)। भारत के दिविज शरण और उनके ग्रेट ब्रिटेन के जोड़ीदार ल्यूक बोमब्रिज ने उरुग्वे के एरियल बेहार और इक्वाडोर के गोंजालो एस्कोबार को मात दे अस्टाना ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। दिविज और ल्यूक ने एक घंटे 30 मिनट तक चले मैच में 7-5, 4-6, 10-6 से यह मैच जीता। अगले दौर में उनका सामना आस्ट्रेलियाई जोड़ी मैक्स पर्सल और ल्यूक सेविले से होगा।

वहीं दूसरे दौर के मैच में अमेरिका के फ्रांसेस टिफोए ने दूसरी सीड सर्बिया के मियोमिर केसमानोविक को 7-5, 6-3 से हरा दिया। यह मैच एक घंटे 20 मिनट तक चला। अमेरिका के ही टॉमी पॉल ने मोलडोवा के राडु अल्बोट को 6-4, 6-0 से हरा दिया। पॉल को मैच जीतने में एक घंटा 12 मिनट लगे। बेलारूस के इगोर गेरासिमोव ने चेकगणराज्य के जिरी वेसेले को 4-6, 6-3, 6-4 से मात दी। चौथी सीड आस्ट्रेलिया के जॉन मिलमैन भी अपना मैच जीतने में सफल रहे। उन्होंने स्पेन के फर्नांडो वर्डास्को को 6-3, 6-3 से हरा दिया।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Tennis: Divij, in the quarter-finals of the Bombridge Astana Open
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने सोनीपत में 28 अक्टूबर से आठ दिसंबर तक आयोजित होने वाले टेबल टेनिस राष्ट्रीय अभ्यास शिविर को अपनी मंजूरी दे दी है। साई ने एक बयान में बताया कि सोनीपत के दिल्ली पब्लिक स्कूल में भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) द्वारा आयोजित होने वाली शिविर में 11 खिलाड़ी (पांच पुरुष और छह महिला) और चारी स्पोर्ट स्टाफ भी भाग लेंगे।

साई ने इस शिविर के लिए 18 लाख रुपये मंजूर किए हैं। इस साल मार्च में कोविड-19 प्रकोप के कारण देशभर में लगे लॉकडाउन के बाद इस खेल का पहला राष्ट्रीय शिविर होगा। चार बार के कॉमनवेल्थ स्वर्ण पदक विजेता अचंता शरत कमल पुरुषों के प्रशिक्षण समूह का हिस्सा होंगे जिसमें मानुष शाह, मानव ठक्कर, सुधांशु ग्रोवर और जुबिन कुमार भी शामिल हैं। महिलाओं के प्रशिक्षण समूह में अनुशा कुटुम्बले, दिया चितले, सुर्तिथा मुखर्जी, अर्चना कामत, ताकेमी सरकार और कौशानी नाथ शामिल है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Sai approves National Tete practice camp in Sonepat
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क। वर्ल्ड नंबर-2 स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल अब अपना हाथ गोल्फ में भी आजमा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, नडाल शनिवार से मालोर्का में शुरु हो रहे बैलेरिक चैंपियनशिप (प्रोफेशनल गोल्फ टूर्नामेंट ) में अपने क्लब के लिए खेलते दिखाई देंगे। नडाल एक शानदार गोल्फर हैं और वह इस टूर्नामेंट में 60 खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं। लिस्ट में शामिल इन खिलाड़ियों में से 23 प्रोफेशनल और 37 अनप्रोफेशनल हैं। 

यह पहली बार नहीं है जब नडाल ने किसी गोल्फ टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है। इससे पहले वह पिछले हफ्ते केलविया में हुए वी टेस्ट सर्किट हेक्सागोनल-ऑटोवाइडल टूर्नामेंट में खेले थे। इस टूर्नामेंट में वह दूसरे स्थान पर रहे थे। यह एक अनप्रोफेशनल टूर्नामेंट था। बता दें कि, 34 साल के नोवाक जोकोविच ने इस महीने की शुरुआत में अपना 13वां फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता था। इसके साथ ही उन्होंने रोजर फेडरर के सबसे ज्यादा 20 ग्रैंड स्लेम खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी भी की थी। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Balearic Championship: Rafael Nadal to play professional golf tournament in Mallorca
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। कोविड-19 महामारी के कारण अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटेटे) के चौथे संस्करण का आयोजन इस साल नहीं होगा। अब इसे 2021 में आयोजित किया जाएगा। भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) और यूटेटे ने कई अहम चिंताओं, जिनमें खिलाड़ियों और लीग से जुड़े अन्य साझीदारों की सुरक्षा और हित प्रमुख हैं, को ध्यान में रखते हुए संयुक्त रूप से भारत के इस प्रीमियर टेबल टेनिस इवेंट को अगले साल तक के लिए स्थगित करने का फैसला किया।

यूटेटे को को-प्रोमोटर्स वीता दानी और नीरज बजाज ने साझा बयान में कहा,अगले साल ओलंपिक होना है और इस लिहाज से हमें खिलाड़ियों और साझीदारों को किसी भी प्रकार के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी खतरे में डालने से बचना चाहिए। इसके अलावा इंटरनेशनल ट्रेवल को लेकर पाबंदियां अभी भी जारी हैं और इस बारे में विस्तार से जानकारी का इंतजार है। टीटीएफआई से मौजूदा हालात पर चर्चा के बाद हम इस साझा नतीजे पर पहुंचे कि यूटेटे का आयोजन इस कैलेंडर साल में नहीं कराया जा सकता है। हम आशा करते हैं कि साल 2021 स्वस्थ और खुशहाल होगा और इसीलिए हम यूटेटे को अगले साल कराने का फैसला ले रहे हैं। इसकी तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।

यूटेटे कई सारे भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों के लिए लान्चपैड होने के साथ-साथ भारत में स्पोटर्स इकोसिस्टम का एक अहम हिस्सा रहा है और कई घरेलू टूनार्मेंट्स को भी सहयोग प्रदान कर रहा है। यूटेटे भारत में शीर्ष स्तरीय टेबल टेनिस का एक शानदार प्लेटफार्म बनकर उबरा क्योंकि इसमें हमारे देश के सबसे अच्छे खिलाड़ी दुनिया भर के श्रेष्ठतम खिलाड़ियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं और उनसे प्रतिस्पर्धा करते हैं।

टीटीएफआई के महासचिव एमपी सिंह ने कहा, हम भी चाहते हैं कि टेबल टेनिस की शुरूआत हो लेकिन कई एसी बातें हैं जो चिंता का कारण हैं और हमने इन सब बातों पर विचार किया। इसके बाद हम इस नतीजे पर पहुंचे कि मौजूदा हालात में विदेशी खिलाड़ियों की मौजूदगी में यूटेटे का आयोजन समझदारी भरा फैसला नहीं होगा। इसी कराण हम लीग के चौथे सीजन का आयोजन 2021 में कराने को लेकर उस्ताहित हैं। कोरोना महामारी को लेकर दुनिया भर में स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है और इसी कारण हम अगले साल यूटेटे का आयोजन अतिशीघ्र कराने के लिए विंडो तलाशेंगे।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Not this year due to Corona, the fourth edition of Uote will be in 2021
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, पेरिस। राफेल नडाल के हाथों रविवार को फ्रेंच ओपन फाइनल में हार झेलने के बाद भी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने एटीपी की सोमवार को जारी ताजा रैंकिंग में अपना पहला स्थान कायम रखा है। जोकोविच (11,740), नडाल (9,850) से 1,890 अंक आगे हैं। डॉमीनिक थीम तीसरे स्थान पर कायम हैं जबकि स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर चौथे स्थान पर हैं। ग्रीस के युवा स्टेफानो सितसिपास एक स्थान आगे बढ़ते हुए पांचवें स्थान पर आ गए हैं।

वहीं महिला रैंकिंग में फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने वाली पोलैंड की युवा खिलाड़ी इगा स्वितेक ने 37 स्थानों की लंबी छलांग लगाई है और अब वह 2,960 अंकों के साथ 17वें स्थान पर आ गई हैं। पहला स्थान आस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी ने कायम रखा है। दूसरे स्थान पर रोमानिया की सिमोना हालेप, तीसरे स्थान पर नाओमी ओसाका, चौथे स्थान पर फ्रेंच ओपन की उपविजेता और आस्ट्रेलियन ओपन की विजेता सोफिया केनिन हैं। अमेरिका की सेरेना विलियम्स को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वो अब 10वें स्थान पर हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Tennis rankings: Djokovic is on top, Switchek jumped 37 places
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, पेरिस। स्पेन के राफेल नडाल ने सर्बिया के नोवाक जोकोविच को फ्रेंच ओपन के फाइनल में मात दे अपना 20वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता और इसी के साथ उन्होंने स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर की बराबरी कर ली। दोनों के नाम अब 20-20 ग्रैंड स्लैम हो गए हैं। नडाल ने रविवार को जोकोविच को 6-0, 6-2, 7-5 से से मात दे अपना 13वां फ्रेंच ओपन खिताब जीता।

फेडरर ने ट्विटर पर लिखा, मेरे दिल में मेरे दोस्त राफा के लिए एक इंसान और एक चैम्पियन के तौर पर हमेशा सम्मान रहा है। वह मेरे सबसे कड़े प्रतिद्वंदी रहे हैं। मुझे लगता है कि हम दोनों ने एक दूसरे को बेहतर होने के लिए प्रेरित किया है। इसलिए मेरे लिए यह सम्मान की बात है कि मैं उन्हें उनके 20वें ग्रैंड स्लैम जीतने पर बधाई दूं। यह शानदार है कि उन्होंने रोलां गैरो का खिताब 13वीं बार अपने नाम किया, जो खेल में महानतम उपलब्धियों में से एक है। मैं उनकी टीम को भी बधाई देता हूं, क्योंकि कोई भी यह अकेले नहीं कर सकता। मुझे उम्मीद है कि 20 हम दोनों में के करियर में महज एक कदम और है। शानदार राफा, आप इसके हकदार थे।

यह जीत लाल बजरी पर नडाल की बादशाहत को साबित करती है क्योंकि वह फ्रेंच ओपन में सिर्फ दो बार हारे हैं और 100 मैच जीते हैं। किसी और ने नडाल की तरह किसी भी टूर्नार्मेंट में इस तरह से राज नहीं किया। फ्रेंच ओपन के महिला वर्ग का खिताब जीतने वाली इग स्वितेक ने भी नडाल को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, बधाई हो राफेल नडाल। इस अनुभव को आपके साथ साझा करना शानदार है। क्या मैं यह कहने की हकदार हूं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Federer congratulates Nadal on winning 20th Grand Slam
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, पेरिस। स्पेन के राफेल नडाल ने रविवार को सर्बिया के नोवाक जोकोविच को पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में हराकर अपना 13वां फ्रेंच ओपन खिताब जीता। नडाल ने रोलां गैरो में जोकोविच को एकतरफा अंदाज में 6-0, 6-2, 7-5 से मात देते हुए अपना कुल 20वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता।

नडाल ने हालांकि मैच के बाद कहा कि वह अपने रिकॉर्ड के बारे में नहीं सोच रहे हैं। उन्होंने कहा, यह काफी मुश्किल साल है। यहां जीत ही मेरे लिए सब कुछ है। ईमानदारी से कहूं तो मैंने 20वां ग्रैंड स्लैम जीतने या फेडरर की बराबरी के बारे में कभी नहीं सोचा। नडाल ने कहा, मेरे लिए यह सिर्फ रोलां गैरो पर जीत है। मैंने यहां अपने टेनिस करियर के बेहद खास पल बिताए हैं। यहां खेलना सच्ची प्ररेणा है और जो प्यार मेरा इस शहर से और इस कोर्ट से वो भुलाया नहीं जा सकता।

नडाल ने साथ ही जोकोविच को भी बधाई दी। जोकोविच उन दो खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने फ्रेंच ओपन में नडाल को हराया है। जाकोविच ने 2015 फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में नडाल को मात दी थी। नडाल ने कहा, एक और शानदार टूर्नामेंट के लिए जोकोविच को बधाई। आप तो जानते हैं कि आज के लिए मुझे खेद है। आस्ट्रेलिया में उन्होंने मुझे कई बार हराया है। हम कई बार एक साथ खेले हैं। एक दिन जीतते हैं और दूसरे दिन भी। इसलिए भविष्य के लिए शुभकामनाएं, जोकोविच।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Victory at Rolland Garrow is everything to me: Nadal
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, पेरिस। विश्व के नंबर-1 पुरुष टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच क्ले कोर्ट पर स्पेन के राफेल नडाल से पार नहीं पा पाए। नडाल ने फ्रेंच ओपन के फाइनल में जोकोविच को एकतरफा मुकाबले में सीधे सेटों में मात दी जिसके बाद जोकोविच नडाल के लिए कसीदे पढ़ रहे हैं। नडाल ने जोकोविच को 6-0, 6-2, 7-5 से मात दे कर अपना 13वां फ्रेंच ओपन खिताब जीता। यह उनके करियर का कुल 20वां ग्रैंड स्लैम खिताब है और इसी के साथ उन्होंने स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर की बराबरी कर ली है।

मैच के बाद जोकोविच ने कहा, आप जो इस कोर्ट पर कर रहे हैं वो अविश्वसनीय है। अपने पूरे करियर के दौरान आप शानदार खिलाड़ी रहे हैं। जोकोविच अपने करियर के 18वें ग्रैंड स्लैम खिताब की तलाश में थे लेकिन लाल बजरी के बादशाह नडाल ने ऐसा नहीं होने दिया। अगर जोकोविच जीत जाते तो वह ओपन एरा में हर ग्रैंड स्लैम कम के कम दो बार जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाते।

जोकोविच ने कहा, आज आपने मुझे बताया कि आप क्ले कोर्ट के राजा क्यों हो। मैंने यह खुद अनुभव किया है। मेरे लिए यह मैच काफी मुश्किल था, जाहिर सी बात है कि मैं जिस तरह से खेला उससे मैं खुश नहीं हूं, लेकिन मुझे एक बेहतर खिलाड़ी ने हराया है। जोकोविच ने इस मुश्किल समय में फ्रेंच ओपन आयोजित कराने के लिए आयोजकों का शुक्रिया अदा किया। यह ग्रैंड स्लैम साल का दूसरा ग्रैंड स्लैम है जो 25 मई से 7 जून के बीच खेला जाना था लेकिन कोविड-19 के कारण स्थगित कर दिया गया और अब 27 सितंबर से 11 अक्टूबर के बीच खेला गया। उन्होंने कहा, यह चार सप्ताह शानदार रहे। हर किसी के लिए स्थिति काफी मुश्किल है। हम सभी चिंतित थे कि हम खेल सकते हैं या नहीं इसलिए इसे संभव बनाने के लिए आयोजकों का शुक्रिया।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
You told me today why you are the king of clay courts
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, पेरिस। लाल बजरी के बादशाह स्पेन के राफेल नडाल ने रविवार को सर्बिया के नोवाक जोकोविच को पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में मात दे अपना 13वां फ्रेंच ओपन खिताब जीता। नडाल ने रोलां गैरों में जोकोविच को एकतरफा 6-0, 6-2, 7-5 से एकतरफा मात देते हुए अपना कुल 20वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। पुरुष वर्ग में वह ग्रैंड स्लैम जीतने के मामले में उन्होंने रोजर फेडरर की बराबरी कर ली है। दोनों के नाम 20-20 ग्रैंड स्लैम खिताब हैं।

जोकोविच को इस साल पहली हार मिली है। अमेरिका ओपन में वो बाहर हो गए थे, लेकिन उसका कारण लाइन जज को गेंद मारना था, जिसके कारण जोकोविच को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया था। वह अपना 18वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने से चूक गए। नडाला को फ्रेंच ओपन का बादशाह कहा जाता है क्योंकि उन्होंने 2005 में पहली बार इस टूर्नामेंट में कदम रखने के बाद सिर्फ दो मैच हारे हैं। जोकोविच के खिलाफ यह मैच दो घंटे 42 मिनट तक चला। नडाल ने पहले सेट की शुरुआत एस से की। और यहां से जो अपना दबदबा दिखाया वो दूसरे सेट तक जारी रहा।

तीसरे सेट में ही जोकोविकच थोड़ी बहुत वापसी कर सके और नडाल को टक्कर दे सके। पिछड़ने के बाद जोकोविच ने 3-3 से बराबरी कर ली और फिर 4-3 से आगे निकल गए। नडाल ने हालांकि यह सेट अपने नाम किया और जोकोविच के 18वां ग्रैंड स्लैम जीतने के सपने को तोड़ दिया। अगर जोकोविच यह खिताब जीत जाते तो वह ओपन एरा में हर ग्रैंड स्लैम कम से कम दो बार जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन जाते। मैच के बाद नडाल ने कहा, यहां जीत मेरे लिए सब कुछ है।

बीबीसी के मुताबिक, इसी के साथ नड़ाल रोला गैरों में 100 एकल मैच जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने कहा, ईमानदारी से कहूं तो मैंने 20वां ग्रैंड स्लैम जीतने या फेडरर की बराबरी के बारे में कभी नहीं सोचा। मेरे लिए यह सिर्फ रोलां गैरो पर जीत है। मैंने यहां अपने करियर के बेहद खास पल बिताए हैं। उन्होंने कहा, यहां खेलना सच्ची प्ररेणा है और जो प्यार मेरा इस शहर से और इस कोर्ट से वो भुलाया नहीं जा सकता।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
French Open: Nadal equals Federer (lead-2)
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, पेरिस। सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और स्पेन के राफेल नडाल रविवार (11 अक्टूबर) को ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के फाइनल में आमने-सामने होंगे। नडाल 13वीं और जोकोविच 5वीं बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचे हैं। वर्ल्ड नंबर-2 नडाल ने शुक्रवार को मेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल मैच में अर्जेटीना के डिएगो श्वार्ट्जमैन को 6-3, 6-3, 7-6 (0) से हराया। वहीं वर्ल्ड नंबर-1 जोकोविच ने अन्य सेमीफाइनल मैच में स्टेफानोस सितसिपास को 6-3, 6-2, 5-7, 4-6, 6-1 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई। 

नडाल के पास 20वां और जोकोविच के पास 18वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के मौका
बता दें कि, नडाल ने अब तक 12 बार फ्रैंस ओपन का खिताब जीता है। वहीं ओवरऑल सबसे ज्यादा 20 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर से नडाल अब सिर्फ एक खिताब पीछे हैं। हालांकि, फेडरर चोट के कारण इस बार ग्रैंड स्लैम नहीं खेल रहे, ऐसे में डिफेंडिंग चैंपियन नडाल के पास उनकी बराबरी करने का मौका है। वहीं जोकोविच फ्रेंच ओपन का दूसरा और 18वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने से अब सिर्फ 1 कदम दूर हैं। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
French Open 2020, Novak Djokovic vs Rafael Nadal French Open 2020 final, Live Updates
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क। अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी वर्ल्ड नंबर-4 सोफिया केनिन ने गुरुवार को पहली बार ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन सोफिया केनिन ने विमेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल मैच में दो बार की विम्बलडन विजेता पेट्रा क्विटोवा को 6-4 7-5 से मात देकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह बनाई। अब फाइनल में शनिवार को केनिन का सामना पोलैंड की युवा खिलाड़ी इगा स्वियातेक से होगा। इगा स्वियातेक ने अन्य सेमीफानइल मैच में अर्जेंटीना की नादिया पोदोरोस्का को मात देकर पहली बार टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया है।  

अमेरिकी खिलाड़ी केनिन ने इस साल मेजर टूर्नामेंट में 16 मैच जीते हैं, उन्होंने जीत की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया में मेलबर्न पार्क में की और वह पिछले महीने अमेरिकी ओपन के भी चौथे दौर तक पहुंची थीं, उन्हें सातवीं वरीयता प्राप्त चेक गणराज्य की क्विटोवा को हराने में थोड़ी मशक्कत करनी पड़ी। 

स्वियातेक ने पादोरोस्का को हराया
वहीं 19 साल की स्वियातेक ने पादोरोस्का को 6-2 6-1 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। जिससे वह 1975 के बाद शुरू हुई डब्ल्यूटीए कम्प्यूटर रैंकिंग के बाद रोलां गैरो के महिला फाइनल में पहुंचने वाली सबसे निचली रैंकिंग की खिलाड़ी बन गई हैं। उनकी रैंकिंग 54 है, वह ओपन युग में 7वीं गैर वरीय खिलाड़ी हैं जो फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंची हैं। यह उनका पहला मेजर फाइनल है। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
French Open 2020: Sofia Kenin and Iga swiatek reaches the final of French Open for the first time
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, पेरिस। फ्रेंच टेनिस महासंघ (एफएफटी) ने पुष्टि की है कि पेरिस मास्टर्स 2020 का आयोजन तय कार्यक्रम के अनुसार ही किया जाएगा। इस टूर्नामेंट का आयोजन 31 अक्टूबर से आठ नवंबर तक एकोर एरेना में होगा। टूर्नामेंट के आयोजकों ने ट्विटर पर एक बयान में कहा कि कोविड-19 महामारी के बीच पेरिस में लागू मौजूदा प्रतिबंधों के कारण प्रति दिन 1,000 दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। विश्व के नंबर-1 पुरुष टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच पेरिस मास्टर्स के मौजूदा चैंपियन हैं। उन्होंने पिछले साल फाइनल में कनाडा के डेनिस शापोवालोव को हराकर खिताब जीता था।

पेरिस में इस समय फ्रेंच ओपन ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट भी जारी है, जिसमें प्रत्येक दिन 5000 दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश करने की अनुमति दी जा रही है। फ्रेंच ओपन का आयोजन इस साल मई में होना था, लेकिन कोरोना वायरस के कारण दो सितंबर से इसकी शुरुआत हुई है और 11 नवंबर को इसका समापन होगा।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Tennis: Paris Masters to be on schedule despite Kovid-19 epidemic
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, पेरिस। अमेरिका की सोफिया केनिन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए यहां जारी फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। ईएसपीएन की रिपोर्ट के अनुसार, चौथी सीड केनिन ने बुधवार को खेले गए महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में हमवतन डेनिएल कोलिन्स 6-4, 4-6, 6-0 से मात दी। इस साल की शुरुआत में आस्ट्रेलियन ओपन का खीताब जीतने वाली केनिन का इस साल बड़े टूर्नामेंटों में यह 15वीं टूर जीत है। वह पिछले महीने ही अमेरिका ओपन के चौथे राउंड तक पहुंची थीं।

सेमीफाइनल में अब केनिन का सामना चेक गणराज्य की पेट्रा क्वितोवा से होगा। सातवीं सीड क्वितोवा ने एक अन्य क्वार्टर फाइनल में जर्मनी की लौरा सीजमुड को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से मात दी। क्वितोवा 2012 के बाद से पहली बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची हैं।

अपने तीसरे ग्रैंड स्लैम खिताब की तलाश में लगी क्वितोवा ने इस साल रोलां गैरो टूर्नामेंट में एक भी सेट नहीं गंवाया है। दो बार की ग्रैंड स्लैम विजेता क्वितोवा 2016 में अपने ऊपर हुए चाकू के हमले के बाद से अपने पहले ग्रैंड स्लैम खिताब की तलाश में लगी हुई हैं। फाइनल में पहुंचने के लिए अब दो बार की विंबलडन चैंपियन क्वितोवा का सामना सोफिया केनिन और डेनियले कोलिन्स के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता खिलाड़ी से होगा।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
French Open: Kainin reaches semi-finals
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget