Latest Post

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाजी गौतम गंभीर का मानना है कि, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को IPL में टीम के लिए ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करनी चाहिए। गंभीर लंबे समय तक धोनी के साथ खेल चुके हैं। 2007 के टी-20 विश्व कप में मिली खिताबी जीत और 2011 विश्व कप में भी मिली खिताबी जीत के दौरान दोनों एक ही टीम का हिस्सा थे। दोनों मौकों पर धोनी टीम के कप्तान थे। कोरोनावायरस महामारी के कारण आईपीएल का 13वां सीजन इस बार संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच होगा। 

धोनी के पास नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने का मौका
गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स के शो पर कहा, यह धोनी के लिए शानदार मौका है कि, वह नंबर-3 पर आकर बल्लेबाजी करें। वह बीते एक साल से खेल से दूर रहे हैं, तो उन्हें ज्यादा गेंदें खेलने का मौका मिलेगा और इसके बाद अपनी एंकर वाली पारी खेल सकते हैं जो वो भारत के लिए करते आए हैं। गंभीर ने कहा, इसलिए धोनी नंबर-3 पर और फिर उनके पास काफी गहराई है, केदार जाधव, ड्वायन ब्रावो, सैम कुरैन यह सभी हैं। इसलिए मुझे लगता है कि धोनी के लिए यह शानदार मौका है और मुझे पता है कि वह इसका फायदा उठाएंगे। साथ ही सुरश रैना नहीं हैं, आपके पास नंबर-3 पर कोई अनुभवी बल्लेबाज होना चाहिए।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
IPL-2020: Gautam Gambhir Said, MS Dhoni should bat at No 3 for Csk in IPL 13 in Suresh Raina’s absence
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

लंदन, 31 अगस्त (आईएएनएस)। ग्रेट ब्रिटेन के स्टार पुरुष टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे अमेरिका ओपन में एक अजीब अनुभव के लिए तैयार हैं। इस बार का अमेरिका ओपन कोविड-19 के कारण बिना दर्शकों के खेला जाएगा।

कोविड-19 के आने के बाद वह इस साल का पहला ग्रैंड स्लैम है जो आयोजित किया जा रहा है। मरे इस टूर्नामेंट के पहले राउंड में जापान के योशिहोतो निशिओका के खिलाफ खेलेंगे। यह उनका आस्ट्रेलियन ओपन-2019 के बाद से पहले ग्रैंड स्लैम में पहला एकल मुकाबला होगा।

बीबीसी ने मरे के हवाले से लिखा, खिलाड़ियों की मानसिकता काफी अलग होगी, लेकिन टेनिस का स्तर काफी मायने रखता है। मैं अपना पहला मैच आर्थर एशे पर खेलूंगा जहां मैंने अपने करियर में टेनिस का सबसे अच्छा माहौल देखा है।

उन्होंने कहा, इतने बड़े स्टेडियम में जाना और वहां स्टैंड में किसी को भी न देखना काफी अजीब होगा। मुझे पता है कि यह होने वाला है इसलिए मैं अपने आप को मानसिक तौर पर तैयार कर रहा हूं।

एकेयू/एसजीके

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Dead ready for strange experience in America Open
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

लंदन, 31 अगस्त (आईएएनएस)। इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान जोए रूट को आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम में जगह नहीं मिली है। उन्हें हालांकि तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिस वोक्स, जोफ्रा आर्चर, सैम कुरैन और मार्क वुड को दोनों टीमों में जगह दी गई है।

पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में बीच में से अपने बीमार पिता से मिलने न्यूजीलैंड जाने वाले हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स को भी टीम में शामिल नहीं किया गया है।

तीन मैचों की टी-20 सीरीज शुक्रवार से शुरू हो रही है जबकि तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 11 सितंबर से होगी।

टीमें :

टी-20 टीम : इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो, टॉम बेंटन, जोस बटलर, सैम बिलिंग्स, सैम कुरैन, टॉम कुरैन जोए डेनले, क्रिस जोर्डन, डेविड मलान, आदिल राशिद, मार्क वुड। रिजर्व- लियाम लिविंग्स्टोन, साकिब महमूद।

वनडे टीम : इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो, टॉम बेंटन, सैम बिलिंग्स, सैम कुरैन, टॉम कुरैन, आदिल राशिद, जोए रूट, क्रिस वोक्स, मार्क वुड। रिजर्व- जोए डेनले, साकिब महमूद।

एकेयू/एसजीके

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
England team not rooted for T20 series against Australia
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

दुबई, 31 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरीक नोर्टजे आईपीएल के 13वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने को तैयार हैं। नोर्टजे ने रविवार को टीम के अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया और वह अभ्यास कर काफी खुश दिखे।

आईपीएल के 13वें सीजन का आयोजन इस बार कोविड-19 के कारण संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच खेला जाएगा।

फ्रेंचाइजी द्वारा जारी किए गए बयान में नोर्टजे के हवाले से लिखा गया है, बाहर आना शानदार रहा। मैं इस बात को बयां नहीं कर सकता, लेकिन ऐसा लगता था कि मैं जेल में बंद हूं।

उन्होंने कहा, मैंने पहले दिन हल्का अभ्यास किया। धीरे-धीरे लय पकड़ूंगा, अगले कुछ दिनों में। असल के मैदान पर गेंदबाजी करना शानदार था।

नोर्टजे दिल्ली में इंग्लैंड के क्रिस वोक्स के स्थान पर आए हैं। वह बीते साल कोलकाता नाइट राइडर्स में थे, लेकिन आईपीएल पदार्पण नहीं कर पाए थे।

उन्होंने कहा, दिल्ली कैपिटल्स के साथ अभ्यास करना शानदार है। मैं देरी से आया। जब तक मैं विमान में बैठा था, तब तक मैं आश्वस्त नहीं था कि ये चीजें हो रही हैं। अगर टूर्नामेंट आगे बढ़ता है तो मैं काफी खुश होऊंगा।

एकेयू/एसजीके

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Ready to play for Delhi Capitals: Nortje
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

चेन्नई, 31 अगस्त (आईएएनएस)। पूर्व विश्व विजेता शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने सोमवार को कहा है कि भारत द्वारा फिडे ऑनलाइन ओलम्पियाड में जीते गए स्वर्ण पदक का सरकार द्वारा खिलाड़ियों को देखने नजरिए में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

भारत को रूस के साथ इस टूर्नामेंट का संयुक्त विजेता घोषित किया गया।

आनंद ने साथ ही कहा कि भारतीय टीम दूसरे मैच में रिप्ले के लिए तैयार थी।

भारतीय टीम ने मीडिया के साथ ऑनलाइन बात की। इस दौरान आनंद ने कहा कि बीते कुछ साल में खेल मंत्रालय के शतरंज खिलाड़ियों के प्रति नजरिए में बदलाव आया है क्योंकि उन्हें अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट अच्छा करने के बाद भी अर्जुन अवार्ड और द्रोणाचार्य अवार्ड नहीं मिला है।

आनंद ने कहा कि स्थिति लंबे पत्र लिखने से नहीं बदलेगी बल्कि अच्छे परिणामों से बदलेगी- जैसे कि ऑनलाइन ओलम्पियाड में पदक जीतना।

ओलम्पियाड में पदक जीतने पर आनंद ने कहा कि इस पदक का सरकार का खिलाड़ियों के प्रति देखने का नजरिया बदलेगा।

भारत के निहाल सरीन और दिव्या देशमुख का मैच के दौरान नेट कनेक्शन खराब हो जाने के कारण मुकाबला बीच में ही छूट गया था।

आनंद ने कहा, हमने कुछ गलत नहीं किया। हम हर चीज के लिए तैयार थे। हम दो गेम खेलने को तैयार हैं और यहां तक की छह मैच, फिडे ने बड़ी पिक्चर देखी।

एकेयू/जेएनएस

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Government will look at players with positive thinking after Olympiad gold: Anand
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

जमशेदपुर, 31 अगस्त (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फ्रेंचाइजी जमशेदपुर एफसी ने एलेक्स नाम से मशहूर ब्राजील के मिडफील्डर एलेक्जेंडर मोंटेरियो डी लीमा के साथ करार किया है।

जमशेदपुर एफसी ने एलेक्स को 2020-21 सीजन के लिए अपने साथ जोड़ा है।

31 वर्षीय मिडफील्डर एलेक्स जमशेदपुर एफसी के साथ जुड़ने वाले चौथे विदेशी खिलाड़ी हैं। जमशेदपुर एफसी की टीम इससे पहले एटोर मोनरॉय, डेविड ग्रांडे और नेरिजुस वालस्किस के जैसे विदेशी खिलाड़ियों के साथ करार कर चुकी है।

ऐलक्स को एशिया में खेलने का अनुभव है। वह इससे पहले दक्षिण कोरिया कीके लीग 2 और वियतनाम की वी लीग 1 में विभिन्न टीमों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने अपने करियर में अब तक 337 मैचों में 43 गोल और 23 असिस्ट किया है।

जमशेदपुर एफसी के कोच ओवेन कॉयले ने कहा, बतौर खिलाड़ी एलेक्स के पास कई क्षमताएं हैं। वह टीम-खिलाड़ी, आक्रामक, समझदार और ताकतवर हैं। मैं उनके लिए 100 विशेषणों का इस्तेमाल कर सकता हूं, फिर भी उनका वर्णन करना काफी नहीं होगा।

- -आईएएनएस

ईजेडए/जेएनएस

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Jamshedpur FC joins midfielder Monterio
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाजी गौतम गंभीर का मानना है कि, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को IPL में टीम के लिए ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करनी चाहिए। गंभीर लंबे समय तक धोनी के साथ खेल चुके हैं। 2007 के टी-20 विश्व कप में मिली खिताबी जीत और 2011 विश्व कप में भी मिली खिताबी जीत के दौरान दोनों एक ही टीम का हिस्सा थे। दोनों मौकों पर धोनी टीम के कप्तान थे। कोरोनावायरस महामारी के कारण आईपीएल का 13वां सीजन इस बार संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच होगा। 

धोनी के पास नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने का मौका
गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स के शो पर कहा, यह धोनी के लिए शानदार मौका है कि, वह नंबर-3 पर आकर बल्लेबाजी करें। वह बीते एक साल से खेल से दूर रहे हैं, तो उन्हें ज्यादा गेंदें खेलने का मौका मिलेगा और इसके बाद अपनी एंकर वाली पारी खेल सकते हैं जो वो भारत के लिए करते आए हैं। गंभीर ने कहा, इसलिए धोनी नंबर-3 पर और फिर उनके पास काफी गहराई है, केदार जाधव, ड्वायन ब्रावो, सैम कुरैन यह सभी हैं। इसलिए मुझे लगता है कि धोनी के लिए यह शानदार मौका है और मुझे पता है कि वह इसका फायदा उठाएंगे। साथ ही सुरश रैना नहीं हैं, आपके पास नंबर-3 पर कोई अनुभवी बल्लेबाज होना चाहिए।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
IPL-2020: Gautam Gambhir Said, MS Dhoni should bat at No 3 for Csk in IPL 13 in Suresh Raina’s absence
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget