Latest Post

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी मुम्बई सिटी एफसी ने डिफेंडर अमय रानावाडे और मिडफील्डर पी सी रॉलपुइया के साथ करार करने की शुक्रवार को घोषणा की। 22 साल के रानावाडे एक साल के लिए मुम्बई की टीम से जुड़े हैं जबकि 21 वर्षीय रॉलपुइया का मुम्बई के साथ चार साल का करार हुआ है।

रानावाडे गोवा में अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) अकादमी की देन हैं। वह आई लीग में डीएसके शिवाजियंस और मोहन बागान तथा आईएसएल में एफसी गोवा की तरफ से खेल चुके हैं। रॉलपुइया 2018 से 2020 तक ईस्ट बंगाल के लिए नौ मैच खेले थे। मुम्बई सिटी एफसी के कोच सर्जियो लोबेरा ने दोनों खिलाड़ियों की तारीफ की है।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Mumbai City FC ties up with Ranawade and Rolpuia
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, मुंबई। हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2020-21 सीजन का पहला मैच 20 नवंबर को गोवा के बैम्बोलम स्थित जीएमसी एथलेटिक स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन एटीके मोहन बागान और केरला ब्लास्टर्स के बीच खेला जाएगा। आईएसएल के आयोजक फुटबाल स्पोटर्स डेवलपमेंट लिमिटेड (एफएसडीएल) ने शुक्रवार को लीग के पहले 11 राउंड के 55 मैचों का कार्यक्रम जारी किया। कार्यक्रम के अनुसार, लीग की नई टीम ईस्ट बंगाल 27 नवंबर को वास्को डि गामा के तिलक मैदान स्टेडियम में एटीके मोहन बागान के साथ होने वाले मुकाबले से पहली बार लीग में अभियान की शुरुआत करेगी।

लीग के सातवें सीजन में सभी मैच गोवा के तीन स्टेडियमों-मडगांव के फातोर्दा में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, वास्को डि गामा में तिलक मैदान स्टेडियम और बैम्बोलम में जीएमसी एथलेटिक स्टेडियम में बिना दर्शकों के ही खेले जाएंगे। आयोजकों ने साथ ही कहा कि पूरा टूर्नामेंट बायो सिक्योर बबल में होगा। लीग की नई टीम के आने से अब इसके मैचों की संख्या बढ़कर 115 हो गई है जबकि पिछले सीजन में 95 मैच खेले गए थे। लीग की सभी 11 टीमें डबल राउंड रोबिन आधार पर एक-दूसरे से मैच खेलेगी और ग्रुप चरण की समाप्ति के बाद शीर्ष-4 टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेंगी।

पहले 11 राउंड के मैचों में छह डबल हेडर होंगे और ये रविवार को ही खेले जाएंगे। डबल हेडर में पहला मैच 29 नवंबर को जमशेदपुर एफसी और ओडिशा एफसी के बीच तिलक मैदान स्टेडियम में शाम पांच बजे से शुरू होगा। एफसी गोवा की टीम 22 नवंबर को मडगांव के फातोर्दा में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पूर्व चैंपियन बेंगलुरू एफसी के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। लीग के बाकी बचे 55 मैचों का कार्यक्रम एशियाई फुटबाल परिसंघ (एएफसी) का कलैंडर जारी होने के बाद दिसंबर में जारी किया जाएगा। पहले 11 राउंड के मैचों का आखिरी मैच 11 जनवरी 2021 को मोहन बागान और मुंबई सिटी एफसी के बीच खेला जाएगा।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Seventh edition of ISL from November 20, all matches will be held in Goa
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम के डिफेंडर आदिल खान का मानना है कि भारतीय फुटबॉल सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। 32 वर्षीय आदिल ने एआईएफएफ टीवी से कहा, भारतीय फुटबॉल अच्छी तरह से आगे बढ़ रहा है और सही राह पर है। मैं बस चाहता हूं कि यह जिस तरह से आगे बढ़ रहा है, वह कायम रहे। आदिल चोट के कारण करीब सात साल बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं।

उन्होंने कहा, अपने शुरुआती दिनों के दौरान गुणवत्ता में कमी थी। उसके बाद से बुनियादी सुविधाओं में बहुत सुधार हुआ है। ये चीजें हमेशा एक खिलाड़ी को अपनी वास्तविक क्षमता का प्रदर्शन करने में मदद करती हैं। इससे भारतीय खिलाड़ियों को बेहतर तरीके से प्रदर्शन करने में मदद मिली है। आदिल ने आगे कहा, पहले, टीम परिणामों पर मंथन करने के लिए विदेशियों पर बहुत अधिक निर्भर करती थीं। लेकिन अब चीजें बदल गया है। भारतीय खिलाड़ी जिम्मेदारियां उठा रहे हैं और अपनी योग्यता साबित कर रहे हैं। वे गोल कर रहे हैं, असिस्ट कर रहे हैं।

आदिल ने कोविड-19 महामारी के बावजूद देश में फुटबॉल गतिविधियां शुरू करने की तारीफ करते हुए कहा, यह शानदार है और सात महीने से भी अधिक समय तक फुटबॉल से दूर रहने के बाद हम अब फिर से मैदान पर हैं।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Indian football is moving in the right direction: Adil Khan
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने कहा है कि भारत के खिलाफ होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज एक मुश्किल सीरीज होगी, लेकिन इस बार उनके पास चार मैचों की टेस्ट सीरीज जीतने वाली टीम है। ऑस्ट्रेलिया को पिछली बार 2018-19 में अपने दो मुख्य खिलाड़ी डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ की गैर मौजूदगी में भारत से पहली बार सीरीज गंवानी पड़ी थी। वार्नर और स्मिथ सैंडपेपर गेट विवाद के कारण टीम से बाहर थे।

लैंगर ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को दो साल पहले मिली हार का अब सामना नहीं करना पड़ेगा। लैंगर ने शुक्रवार को मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा, हां, हमारे सभी खिलाड़ियों के मुंह में कड़वा स्वाद है, जो भारत ने पिछली बार हमें दिया था। उन्होंने कहा, अब हमारे पास युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ी है। वे इस चीज को लेकर प्रतिबद्ध हैं कि पिछली बार क्या हुआ था। हां, अब हमें भारत को हराने के लिए टीम मिल गई है। लैंगर ने साथ ही भारतीय कप्तान विराट कोहली की कप्तानी और उनकी प्रतिस्पर्धा की भी तारीफ की।

ऑस्ट्रेलियाई कोच ने कहा, भारत एक अविश्वसनीय टीम है और कप्तान कोहली बेहतर तरीके से उस टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। मैंने बार-बार कहा है कि मेरे पास एक कप्तान के रूप में उनके (कोहली) के लिए बहुत प्रशंसा है। वह हर एक चीज में ऊर्जा डालते हैं। मैं अपनी प्रतिस्पर्धा से प्यार करता हूं, इसलिए भारत के खिलाफ होने जा रही सीरीज वास्तव में कठिन होने जा रही है। जसप्रीत बुमराह की अगुवाई वाली भारतीय गेंदबाजी आक्रमण ऑस्ट्रेलिया में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और लैंगर का कहना है, बुमराह एक शानदार गेंदबाज हैं। उन्हें वास्तव में अच्छा गेंदबाजी आक्रमण मिला है।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
We have bitter memories of last time, we will win: Langer
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, दुबई। कोलकाता नाइट राइडर्स के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने गुरुवार को आईपीएल-13 के 49वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह को इस सीजन में लगातार दूसरी बार बोल्ड किया। मैच के बाद चक्रवती महान खिलाड़ी धोनी से कुछ टिप्स लेते हुए दिखाई दिए। कोलकाता ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें चक्रवर्ती चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी से बातचीत करते दिख रहे हैं।

ऐसा लग रहा है मानो वो धोनी से कोई टिप्स ले रहे हो। 15 सकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी और चक्रवर्ती डग आउट के पास खड़े हैं। धोनी की बातों को चक्रवर्ती बड़े ध्यान से सुन रहे हैं। चक्रवर्ती इस सीजन में 12 मैचों में अब तक 15 विकेट ले चुके हैं। उनके इस शानदार प्रदर्शन के दम पर ही उन्हें आस्ट्रेलिया दौरे पर होने वाली टी-20 सीरीज के लिए पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Chakraborty was seen taking tips from Dhoni after the match
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, शारजाह। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन के 9वें डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) का दूसरा और लीग का 52वां मैच आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से होगा। लीग स्टेज में दोनों टीमों का यह 13वां मैच होगा। वहीं दुसरी बार दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। पिछले मैच में बैंगलोर ने हैदराबाद को 10 रन से हराया था। अब यह मैच जीतकर बैंगलोर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। वहीं हैदराबाद अगर यह मैच हारी तो वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। 

बता दें कि, बैंगलोर लीग में हुए अपने पिछले 12 मैचों में से 7 जीती और 5 हारी है। वहीं हैदराबाद अपने पिछले 12 मैचों में से 5 जीती है और 7 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो बैंगलोर 14 अकों के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं हैदराबाद 10 अंकों के साथ 7वें नंबर पर मौजूद है। 

हेड-टु-हेड
दोनों टीमों के बीच IPL में अब तक 16 मैच खेले गए हैं। जिसमें से हैदराबाद ने 8 जीते हैं। जबकि बैंगलोर 7 मैच जीतने में सफल रही है। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के रिकॉर्ड की बात करें तो, बैंगलोर ने यहां अब तक 4 मैच खेले हैं। जिसमें से उसने 2 जीते और 2 में उसे हार मिली है। वहीं हैदराबाद के अब तक यहां 3 मैच हुए हैं। तीनों मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। 

टीमें -

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) - विराट कोहली (कप्तान), पार्थिव पटेल, एबी डिविलियर्स, क्रिस मौरिस, युजवेंद्र चहल, शिवम दुबे, एरॉन फिंच, उमेश यादव, एडम जाम्पा, वॉशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, डेल स्टेन, मोइन अली, पवन नेगी, गुरकीरत मान सिंह, इसुरु उदाना, देवदूत पडीकल, शहबाज अहमद, जोशुआ फिलिपे, पवन देशपांडे।

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) - डेविड वॉर्नर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, बैसिल थम्पी, भुवनेश्वर कुमार, बिली स्टानलेक, जॉनी बेयरस्टो, केन विलियम्सन, मनीष पांडे, मोहम्मद नबी, राशिद खान, संदीप शर्मा, शहबाज नदीम, श्रीवत्स गोस्वामी, सिद्धार्थ कौल, खलील अहमद, टी. नटराजन, विजय शंकर, रिद्धिमान साहा, विराट सिंह, प्रीयम गर्ग, मिशेल मार्श, संदीप बवांका, फाबियान ऐलेन, अब्दुल समद, संजय यादव।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
IPL-13 RCB VS SRH 52nd Match, Bangalore vs Hyderabad, Royal Challengers Bangalore vs Sunrisers Hyderabad, Virat Kohli, David Warner, Live Updates

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget