Latest Post

साउथैम्पटन (बरमुडा), 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के अनिर्बान लाहिड़ी और थाईलैंड के किराडेख अफीबारनराट ने बरमुडा चैम्पियनशिप में शुक्रवार को क्रमश: वन अंडर-70 और पांच अंडर 66 का स्कोर किया। इसी के साथ दोनों खिलाड़ी अपनी पहली पीजीए टूर की जीत की रेस में हैं।

पोर्ट रॉयल गोल्फ कोर्स पर किराडेख इकलौते ऐसे खिलाड़ी थे जिन्होंने एक भी बोगी नहीं लगाई। वह संयुक्त रूप से छठे स्थान पर है। उनसे तीन शॉट आगे रयान आर्मर और व्यानधाम क्लार्क हैं। यह दोनों कुल आठ अंडर 134 के स्कोर के साथ पहले स्थान पर हैं।

लाहिड़ी 13 के कुल स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 12वें स्थान पर हैं।

लाहिड़ी ने कहा, मैं जिस तरह से खेला उससे मैं खुश हूं। यहां खेलना काफी मुश्किल था। हमने कुछ समय से इस तरह की स्थिति में नहीं खेला है। यह मुझे 2015 में सेंट एंड्रयूज में खेले गए द ओपन की तरफ ले गया।

एकेयू/वीएवी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Golf: Anirban Lahiri scores under-par, ahead in title race
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

अबू धाबी, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा है कि बेन स्टोक्स काफी मूल्यवान खिलाड़ी हैं। राजस्थान ने शुक्रवार को खेले गए मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को सात विकेट से हरा दिया।

स्टोक्स ने इस मैच में 26 गेंदों पर 50 रन बनाए और टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए मैच में स्टोक्स ने पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल का विकेट भी लिया और मनदीप सिंह का शानदार कैच भी पकड़ा।

स्मिथ ने कहा, बीते दो मैचों से वो शानदार खेल रहे हैं। उनके पास अलग-अलग शॉट्स हैं। वह अलग-अलग एरिया में गेंद को मारते हैं। वह काफी मूल्यवान खिलाड़ी हैं, विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक।

स्टोक्स लंबे समय से आईपीएल में शांत थे लेकिन पंजाब से पहले मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में शानदार शतक जमा उन्होंने अपनी फॉर्म में वापसी कर ली है।

यह राजस्थान की इस आईपीएल में लगातार दूसरी जीत है जिससे उसने अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है।

स्मिथ ने कहा, कुछ मैच जीतना अच्छा है। लेकिन टूर्नामेंट में मायने रखता है कि आप सही समय पर अच्छा खेलें। हमें अभी भी काफी कुछ करना है और मैच जीतने हैं। आसानी से मैच जीतना अच्छा है। इससे नेट रन रेट में मदद मिलेगी।

एकेयू/वीएवी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Stokes quite important player, one of the best players in the world: Smith
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

अबू धाबी, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज क्रिस गेल पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच में आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के कारण मैच फीस की 10 फीसदी जुर्माना लगाया गया है।

गेल इस मैच में 99 रनों पर आउट बोल्ड हो गए थे और इसी से निराश होकर उन्होंने अपना बल्ला फेंक दिया था। जोफ्रा आर्चर ने शुक्रवार रात खेले गए मैच में गेल को बोल्ड किया था।

आईपीएल द्वारा शनिवार को जारी बयान में कहा गया है, किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज क्रिस गेल पर अबू धाबी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच में आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन के कारण मैच फीस का 10 प्रतिशत जुमार्ना लगाया गया है।

बयान में कहा गया है, गेल ने माना है कि उन्होंने आईपीएल की आचार संहिता के लेवल-1 के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन किया है और उन्होंने अपनी सजा भी मंजूर कर ली है। लेवल-1 के अपराध के लिए मैच रैफरी का फैसला अंतिम और मान्य होता है।

एकेयू/वीएवी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Gayle fined for violating rules in IPL
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। रितू फोगाट ने मिक्सड मार्शल आर्ट्स में अपना लगातार तीसरा मुकाबला जीत लिया है। उन्होंने शुक्रवार को वन चैम्पियनशिप में खेले गए मुकाबले में कम्बोडिया की नाउ सरे पोव को टैक्निकल नॉकआउट में मात दी।

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में खेले गए मैच में रैफरी ने दो मिनट 30 सेकेंड के बाद तीसरे राउंड में मुकाबला रोक दिया। इसी के साथ एमएमए में रितू ने अपना रिकार्ड 3-0 कर लिया।

आठ महीने के ब्रेक का भी रितू पर कोई असर नहीं दिखा और वह पहले राउंड में अपनी विपक्षी पर पूरी तरह से हावी रहीं। उन्होंने कई बार टेकडाउन लिए और अपनी विपक्षी की नीचे पटका।

दूसरे राउंड में भी रितू ने अपने सीधे हाथ से कुछ अच्छे पंच मारे।

मैच के बाद रितू ने कहा, इस जीत के साथ एमएमए में हैट्रिक लगा मैं काफी खुशी महसूस कर रही हूं। इस महामारी के दौरान मैंने जो कड़ी मेहनत की है वो रंग लाई। एमएमए में भारत को नई ऊंचाईयों पर ले जाने पर मैं काफी खुशी महसूस कर रही हूं। मैं अब ग्रां प्री की तरफ देखूंगी जहां मेरा लक्ष्य विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीतना होगा।

वहीं पोव ने कहा, मुझे इस बात का पछतावा है कि मैं अपने प्लान के मुताबिक तीन राउंड पूरे नहीं कर पाई। रितू काफी मुश्किल और काफी तेज हैं। मैं अपने कम्बोडिया के प्रदर्शन को लेकर दुखी हूं कि मैं उनके लिए जीत हासिल नहीं कर पाई। लेकिन मैं वादा करती हूं कि मैं मजबूती से बात करती हूं।

एकेयू/वीएवी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Ritu Phogat won her third consecutive MMA match
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, अबू धाबी। किंग्स इलेवन पंजाब का विजयी क्रम शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टूट गया। मजबूत स्कोर बनाने के बाद भी पंजाब मैच हार गई, जिसके बाद टीम के कप्तान लोकेश राहुल ने ओस को कारण बताया है। पंजाब ने गेल की 99 रनों की पारी के दम पर राजस्थान के सामने 185 रनों का लक्ष्य रखा था। राजस्थान ने बेन स्टोक्स के 50 और संजू सैमसन के 48 रनों के दम पर यह लक्ष्य हासिल कर पंजाब को सात विकेट से हरा दिया।

मैच के बाद राहुल ने कहा, बाद में जिस तरह की ओस थी उसके हिसाब से टॉस हारना काफी बुरा रहा। इस पर बल्लेबाजी करना आसान हो गया। हमारे स्पिनर चाहते थे कि गेंद सूखी रहे ताकि वह अपनी ग्रीप बना सकें, लेकिन ओस के कारण यह काफी मुश्किल हो गया। उन्होंने कहा कि 185 रनों का स्कोर बचाया जा सकता था लेकिन गेंदबाजों को गीली गेंद से परेशानी हुई।

राहुल ने कहा, हमने जब बल्लेबाजी की थी तब विकेट रुक कर खेल रही थी उस लिहाज से यह खराब टोटल नहीं था। हमने गेंदबाजी भी बुरी नहीं की, लेकिन हमें गीली गेंद से बेहतर गेंदबाजी करना सीखना होगा। ओस के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Trouble bowling due to dew: Rahul
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, अबू धाबी। एक और बेहतरीन पारी खेल राजस्थान रॉयल्स को जीत दिलाने वाले हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने कहा है कि वह किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ उसी मानसिकता के साथ गए थे जो उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अख्तियार की थी। मुंबई इंडियंस के खिलाफ स्टोक्स ने शतक जमाया था और टीम को जीत दिलाई थी। शुक्रवार को पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गेल की 99 रनों की पारी के दम पर 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 185 रन बनाए थे। स्टोक्स की 50 रनों की पारी और संजू सैमसन की 48 रनों की पारी के दम पर राजस्थान ने यह मैच सात विकेट से जीत लिया। स्टोक्स को उनकी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मैच के बाद स्टोक्स ने कहा, जब आप उस स्थिति में होते है जिस स्थिति में हमारी टीम है तो आपके पास खोने को कुछ नहीं होता है। मैं इस जीत से काफी खुश हूं। मैं इस मैच में उसी मानसिकता के साथ गया था जिस मानसिकता के साथ मुंबई के खिलाफ खेला था, नई गेंद का फायदा उठाने की। उन्होंने कहा, हमारी टीम के पिछले मैच के बाद हमें अच्छा ब्रेक मिला था। इस मैच से पहले कुछ दिन मैंने अच्छी ट्रेनिंग की। इस मैच में मिली जीत ने राजस्थान को प्लेऑफ की रेस में बनाए रखा है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Played in this match with the match mentality of Mumbai: Stokes
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, अबू धाबी। क्रिस गेल शुक्रवार को टी-20 प्रारूप में 1000 रन बनाने वाले क्रिकेट इतिहास में पहले बल्लेबाज बन गए हैं। किंग्स इलेवन पंजाब के गेल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने अपनी 99 रनों की पारी में आठ छक्के लगाए, जिसमें सातवां छक्का लगा उन्होंने 1000 छक्के पूरे किए। गेल ने इस मुकाम के बाद कहा, 1000 छक्के, मुझे रिकार्ड के बारे में नहीं पता था। उनके पीछे उनके देश के ही केरन पोलार्ड हैं। लेकिन पोलार्ड काफी दूर हैं। पोलार्ड के नाम टी-20 में 690 छक्के हैं।

गेल ने अपनी 99 रनों की पारी में 72 रन तो सिर्फ बाउंड्रीज से बनाए। उन्होंने आठ छक्कों के अलावा छह चौके मारे। अपनी पारी के बारे में गेल ने कहा, 99 के स्कोर पर आउट होना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह चीजें होती रहती हैं, लेकिन यह एक अच्छी गेंद थी, मुझे फिर भी अच्छा लग रहा है। ईमानदारी से कहूं तो, यह खेल का मानसिक पहलू है और यही मुझे आगे खेलने के लिए प्रेरित करता है। मैं क्रिकेट का उसी तरह लुत्फ ले रहा हूं। मैं आईपीएल ट्रॉफी जीतना चाहता हूं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Gayle became the batsman to hit 1000 sixes in T20
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget