Latest Post

लंदन, 1 नवंबर (आईएएनएस)। बाएं हाथ के स्पिनर ग्रैम व्हाइट ने इंग्लैंड काउंटी क्रिकेट क्लब नार्थम्पनटशायर की सीमित ओवरों की टीम के साथ अपने करार को एक साल का विस्तार दिया है।

व्हाइट ने एक बयान में कहा, मैं इस टीम के साथ अपना करार बढ़ा कर खुश हूं। यह मेरा घरेलू क्लब है और मैंने यहां काफी समय बिताया है। मैं इस क्लब के साथ ज्यादा से ट्रॉफी जीतना चाहता हूं।

उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि मेरा सीजन अच्छा रहा था। सब कुछ अच्छी तरह से चला था। मैं जब गेंदबाजी कर रहा था तब सब कुछ अच्छे से हो रहा था। जब मैं निचले क्रम में बल्लेबाजी करने आया तो मैंने कुछ अच्छे शॉट्स मारे।

टीम के कोच डेविड रिप्ले ने कहा, ग्रैम के लिए टीम में काफी सम्मान है। वह न सिर्फ बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग करते हैं बल्कि उनके पास नेतृत्वक्षमता है। उन जैसे खिलाड़ी का टीम में रहना शानदार है।

एकेयू/जेएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Grahame White extended agreement with Northamptonshire
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

शारजाह, 1 नवंबर (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सीजन में प्लेऑफ की रेस में काफी करीबी मुकाबला देखा जा रहा है। सिर्फ मुंबई इंडियंस ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर पाई है।

लीग का आखिरी राउंड खेला जाना है और तीन जगहों के लिए छह टीमों में जंग जारी है।

मुंबई जगह पक्की कर चुकी है और पहले स्थान पर है। वहां से उसे कोई नहीं हटा सकता। चेन्नई सुपर किंग्स काफी पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।

रविवार से शुरू होने वाले आखिरी राउंड से पहले रायल चैलेंजर्स बेंगलोर दूसरे और दिल्ली कैपिटल्स तीसरे स्थान पर है। सनराइजर्स हैदराबाद, किंग्स इलेवन पंजाब, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स, इन सभी के 12-12 अंक हैं। नेट रन रेट के आधार पर यह टीमें अलग-अलग बैठी हैं।

इस बात की पूरी संभावना है कि लीग चरण के आखिरी 56वें मैच के बाद नेट रन रेट के आधार पर प्लेऑफ की जगहें तय हों।

बाकी की छह टीमें किस तरह क्वालीफाई कर सकती हैं उस पर डालते हैं एक नजर।

दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली अपने लगातार चार मैच हार गई है और इसी के कारण उसके प्लेऑफ की संभावनाएं मुश्किल में पड़ गई है। उसे अब अपने आखिरी मैच में सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को मात देनी होगी और दूसरा स्थान हासिल करना होगा। अगर वह ऐसा नहीं कर पाती है और बेंगलोर से मैच हार जाती है तो उसका क्वालीफाई करना बाकी दूसरी टीमों के मैचों के परिणामों पर निर्भर होगा।

इस स्थिति में दिल्ली को चाहिए होगा कि-

चेन्नई सुपर किंग्स, किंग्स इलेवन पंजाब को हरा दे और पंजाब 12 अंकों पर ही रहे। सनराजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस से हार जाए और 12 अंकों पर ही रहे।

कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स का मैच काफी करीबी अंतर पर खत्म हो ताकि विजेता टीम के नेट रन रेट का दिल्ली पर असर नहीं पड़े।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर-:

बेंगलोर की स्थिति भी काफी हद तक दिल्ली की तरह है। अगर वह दिल्ली को हराती है तो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है जहां पहले क्वालीफायर में उसका सामना मुंबई इंडियंस से होगा।

अगर वह हारती है तो वह 14 अंकों पर ही बनी रहेगी और ऐसी स्थिति में उसे तीन में से दो स्थितियों को उसके पक्ष में चाहिए होगा।

किंग्स इलेवन पंजाब, चेन्नई सुपर किंग्स से हार जाए।

सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस से हार जाए।

कोलकाता-राजस्थान का मैच करीबी अंतर से खत्म हो ताकि विजेता के नेट रन रेट का बेंगलोर के ऊपर असर न पड़े।

सनराइजर्स हैदराबाद-:

इस टीम की स्थिति बेहद साफ है। यह 12 अंकों के साथ अभी चौथे स्थान पर है। इसका कारण उसकी नेट रन रेट है।

उसे अपने अंतिम मैच में मुंबई इंडियंस को मात देनी है। लेकिन मुंबई जीत जाती है तो यह टीम बाहर हो जाएगी।

किंग्स इलेवन पंजाब-:

13 मैचों में 12 अंक, लोकेश राहुल की कप्तानी वाली यह टीम पांचवें स्थान पर है। अगर पंजाब अपने अंतिम मैच में चेन्नई को हरा देती है तो उसके 14 अंक हो जाएंगे। यह जीत भी हालांकि उन्हें क्वालीफाई की गारंटी नहीं देगी क्योंकि बाकी तीन टीमें भी 14 अंक पर आएंगी और ऐसे में नेट रन रेट काफी अहम हो जाएगी

पंजाब की नेट रन रेट बंगलोर और दिल्ली से ज्यादा है जिसका मतलब है कि अगर पंजाब अपने आखिरी मैच में चेन्नई को हरा देती है तो दिल्ली और बेंगलोर के बीच में हारने वाली टीम का रन रेट पंजाब से कम ही रहेगा।

अगर पंजाब को सीधे क्वालीफाई करना है तो उसे चेन्नई को तो हराना होगा और उम्मीद भी करनी होगी कि हैदराबाद अपने आखिरी मैच में मुंबई से हार जाए या कोलकाता-राजस्थान के मैच का फैसला छोटे अंतर से हो ताकि विजेता टीम के नेट रन रेट का पंजाब पर असर न पड़े।

लेकिन पंजाब अगर हार जाती है तो वह बाहर हो जाएगी।

राजस्थान रॉयल्स-:

अपने आखिरी दो मैच जीतने के साथ ही स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स ने अपने आप को प्लेऑफ की रेस में बनाए रखा है। सीधे क्वालीफाई करने के लिए उसे कोलकाता को हराना होगा और उम्मीद करनी होगी कि पंजाब को चेन्नई के खिलाफ हार मिले और मुंबई को हैदराबाद के खिलाफ जीत।

राजस्थान रॉयल्स हालांकि रविवार को जीतने के बाद भी नेट रन रेट के आधार पर बाहर हो सकती है लेकिन इसके लिए जरूरी है कि पंजाब और हैदराबाद अपने-अपने मैच जीतें।

लेकिन कोलकाता से हार राजस्थान को लीग से बाहर कर देगी।

कोलकाता नाइट राइडर्स-:

कोलकाता के अभी 13 मैचों में 12 अंक हैं। वह ज्यादा से ज्यादा 14 अंक के साथ लीग चरण का अंत कर सकती है जो बाकी की तीन टीमों- पंजाब, हैदराबाद, और दिल्ली-बेंगलोर के मैच में हारने वाली टीम, के बराबर हो सकते हैं। लेकिन एक चीज इयोन मोर्गन की कप्तानी वाली टीम के खिलाफ जा सकती है और वो है नकारात्मक रन रेट।

उसके लिए क्वालीफाई करने के लिए रास्ता है कि वह राजस्थान को हराए और उम्मीद करे कि चेन्नई पंजाब को और मुंबई हैदराबाद को हरा दे। इस स्थिति में कोलकाता 14 अंकों के साथ लीग चरण का अंत करेगी जबकि हैदराबाद, राजस्थान और पंजाब 12-12 अंकों के साथ ऐसे में कोलकाता नेट रन रेट के आधार पर क्वालीफाई कर जाएगी।

अगर वह राजस्थान से हार जाती है तो बाहर हो जाएगी।

एकेयू



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
How teams can qualify for the IPL-13 playoffs
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

बेंगलुरू, 1 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय महिला हॉकी टीम की डिफेंडर रीना खोखर ने कहा है कि आने वाले महीने उनके करियर में काफी अहम होंगे क्योंकि उनका मकसद ओलम्पिक टीम में जगह बनाना और फिर टीम को ओलम्पिक पदक दिलाना है।

खोखर भारतीय टीम के लिए अभी तक 45 मैच खेल चुकी हैं।

उन्होंने कहा, मैंने अभी तक के अपने छोट से करियर में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं और चोटों से भी परेशान रही हूं। मैं अब हालांकि पूरी तरह से फिट हूं और मुझे अपने खेल के बारे में अच्छा महसूस हो रहा है। मैं इस अतिरिक्त साल का उपयोग करने के लिए प्रतिबद्ध हूं और एक खिलाड़ी के तौर पर सुधार करना चाहती हूं।

उन्होंने कहा, मेरा पहला लक्ष्य ओलम्पिक टीम में जगह बनाना है और फिर टीम को टोक्यो में पदक दिलाना है। अगले कुछ महीने मेरे करियर में काफी अहम रहने वाले हैं और मुझे इनका अच्छा उपयोग करना होगा।

खोखर ने कहा कि एफआईएच ओलम्पिक क्वालीफायर अभी तक उनका सबसे अच्छा टूर्नामेंट रहा है।

डिफेंडर ने कहा, एफआईएच ओलम्पिक क्वालीफायर-2019 में जब हमने अमेरिका को हराया था उसके बाद जो हमारा स्वागत हुआ था वो अतुल्नीय था। हमें घर के दर्शकों से जो समर्थन मिला थो वो शानदार था।

एकेयू/जेएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Helping team win Olympic medal: Goal: Reena Khokhar
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

शारजाह, 1 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच हुए मैच में मैदानी अंपायरों पर सवाल खड़े किए हैं। दरअसल मैदानी अंपयरों ने हैदराबाद की पारी के दौरान केन विलियम्सन की कमर से ऊपर फुलटॉस गेंद को नो बाल नहीं दिया था।

यह मामला 121 रनों का पीछा कर रही हैदराबाद की पारी के 10वें ओवर में हुआ था जब केन विलियम्सन, इसुरु उदाना का सामना कर रहे थे। उदाना ने धीमी गेंद डालने की कोशिश की लेकिन यह गेंद फुलटॉस हो गई और विलियम्सन के सीने तक गई। विलियम्सन ने इस पर शॉट तो खेल दिया था लेकिन वह इस इस बात से हैरान थे कि मैदानी अंपायरों- कृष्णाचारी श्रीनिवासन और के.एन. अनांथपद्ममानाभन ने इस गेंद को नो बाल करार नहीं दिया।

इसका वीडियो जल्द ही सोशल मीडिया पर वायर हो गया जहां प्रशंसक, क्रिकेटर अंपायरों की गलती पर उनकी आलोचना करने लगे।

युवराज ने ट्वीट किया, मैं ईमानदारी से इस बात पर विश्वास नहीं कर पा रहा हूं कि इसे नो बाल करार नहीं दिया गया।

हरभजन सिंह ने भी इस पर तंज भरे लहजे में ट्वीट किया, नहीं यह नो बाल नहीं थी।

अंपायरों की यह गलती हालांकि हैदराबाद के लिए नुकसानदायक नहीं रही और उसने आसानी से पांच विकेट से मैच अपने नाम किया।

एकेयू-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Yuvraj Singh surprised by no ball in Bangalore-Hyderabad match
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

रावलपिंडी, 1 नवंबर (आईएएनएस)। अलीम दार रविवार को रुडी कर्टजन को पीछे छोड़ वनडे में सबसे ज्यादा मैचों में अंपायरिंग करने वाले अंपायर बन गए हैं। उन्होंने रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेले जा रहे मैच में यह मुकाम हासिल किया।

यह दार का बतौर अंपायर 210वां वनडे है। कर्टजन के नाम 209 वनडे मैचों में अंपायरिंग करन का रिकार्ड है।

उनके पीछे बिली बाउडन (200), स्टीव बकनर (181), साइमन टॉफल और डार्ले हार्पर (174) हैं।

पाकिस्तान के लिए हरफनमौला खिलाड़ी के तौर पर एक दशक तक प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलने वाले दार ने पाकिस्तान के मैच में ही अंपायरिंग शुरू की थी।

पिछले साल दार ने टेस्ट में सबसे ज्यादा मैचों में अंपायरिंग करने के रिकार्ड को भी अपने नाम किया था। उन्होंने यहां वेस्टइंडीज के स्टीव बकनर को पीछे छोड़ा था। दार के नाम 132 टेस्ट मैचों में अंपायरिंग करने का रिकार्ड दर्ज है। टी-20 अंतर्राष्ट्रीय में वह दूसरे स्थान पर हैं। उनसे आगे पाकिस्तान के ही एहसान रजा हैं जिनके नाम 46 टी-20 मैचों में अंपायरिंग करने का रिकार्ड दर्ज है।

आईसीसी द्वारा जारी बयान में दार के हवाले से लिखा गया है, टेस्ट और वनडे में सबसे ज्यादा मैचों में अंपायरिंग करने वाले अंपायरों की सूची में पहले नंबर पर होना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैंने जब अंपायरिंग शुरू की थी तो नहीं सोचा था कि मैं यहां तक पहुंचूंगा। मैं यह कह सकता हूं कि मैंने मैदान पर हर एक पल का लुत्फ उठाया है।

आईसीसी के सीनियर मैनेजर अंपायर और रैफरी एड्रियान ग्रिफिथ ने दार को बधाई दी है। उन्होंने कहा, दार बीते वर्षों में लगातार अंपायर रहे हैं और यह उनके 16 साल के आईसीसी एलीट पैनल ऑफ अंपायर में शामिल होने पर दिखता है। हम इस उपलब्धि पर अलीम को बधाई देते हैं और आने वाले मैचों के लिए उन्हें शुभकामना देते हैं।

एकेयू-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Alim Dar became the umpire who officiated in most matches in ODIs
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

सिडनी, 1 नवंबर, (आईएएनएस)। सिडनी सिक्सर्स ने इंग्लैंड के बल्लेबाज जेम्स विंसे के साथ बिग बैश लीग (बीबीएल) के आने वाले सीजन के लिए करार किया है। इंग्लैंड की विश्व विजेता टीम के सदस्य रहे विंसे लगातार तीसरे सीजन के लिए इस टीम के साथ जुड़ेंगे।

विंसे ने बीबीएल-8 के दूसरे हाफ में अपने देश के ही जोए डेनले का स्थान लिया था। वह टीम के लिए शीर्ष क्रम में उपयोगी साबित हुए थे।

टीम के कोच ग्रेग शिफर्ड ने कहा है कि विंसे टीम में अनुभव लेकर आएंगे।

उन्होंने कहा, जेम्स हमारी विजेता टीम का अहम हिस्सा थे। हम उनके बीबीएल सफर को जारी रखने के लिए उनका स्वागत करते हैं। उन्होंने शीर्ष क्रम में अहम रोल निभाया था और हमारे युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया था।

उन्होंने कहा, वह हमारी टीम में काफी लोकप्रिय हैं। वह इंग्लिश काउंटी कप्तान का अनुभव हमारी टीम में ला रहे हैं। इससे हमें रणनीति बनाने में मदद मिलेगी।

एकेयू-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
BBL: Sydney Sixers signed with James Vince
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के पहले संस्करण में कैंडी टस्कर्स के लिए खेलेंगे।

इरफान और टस्कर्स के कोच हसन तिलकरत्ने ने वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो को करार की जानकारी दी है।

पठान ने कहा, मैं निश्चित तौर पर इसके लिए तैयार हूं। हां मैं टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले चुका हूं, लेकिन मैं पूरे विश्व में खेल सकता हूं और उम्मीद है कि मैं अपने खेल का लुत्फ उठाऊं, जो मैं पिछले दो साल से नहीं कर पाया। मुझे लगता है कि मैं पहले की तरह खेल सकता हूं लेकिन मुझे धीरे-धीरे शुरुआत करनी होगी। देखते हैं यह कैसे होता है, इसके बाद मैं इसे आगे ले जाऊंगा।

इससे पहले मनप्रीत गोनी और मानविंदर बिस्ला ने कोलंबो किंग्स के साथ करार किया था। बाद में हालांकि बिस्ला ने नाम वापस ले लिया था। बिस्ला के अलावा, आंद्रे रसेल, फाफ डु प्लेसिस, डेविड मिलर और डेविड मलान ने भी इस लीग से अपना नाम वापस ले लिया था।

यह टूर्नामेंट 21 नवंबर से 13 दिसंबर के बीच दो मैदानों- पलेकल इंटनेशनल स्टेडियम और महिंदा राजापक्षे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 15 दिन के भीतर कुल 23 मैच खेले जाएंगे।

एकेयू-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Irfan Pathan will play for Candy Tuskers in LPL
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget