Latest Post

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टेस्ट कप्तान जेसन होल्डर, वनडे कप्तान कीरोन पोलार्ड और डैरेन ब्रावो सहित वेस्टइंडीज के 12 खिलाड़ियों ने कोविड-19 और अन्य निजी कारणों से बांग्लादेश दौरे पर जाने से इनकार कर दिया है। क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने अगले महीने बांग्लादेश दौरे पर जाने वाली टीम की मंगलवार को घोषणा की। बांग्लादेश दौरे पर वेस्टइंडीज को चटगांव और ढाका में तीन वनडे और दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

सीडब्ल्यूआई ने मंगलवार को एक बयान में कहा, जेसन होल्डर, किरोन पोलार्ड, डैरेन ब्रावो, शामराह ब्रूक्स, रोस्टन चेस, शेल्डन कॉटरेल, एविन लुईस, शाई होप, शिमरन हेटमायर और निकोलस पूरण ने कोविड-19 संबंधित चिंताओं के कारण बांग्लादेश दौरे पर जाने से इनकार कर दिया है जबकि फैबियन एलन और शेन डाउरिच व्यक्तिगत कारणों से इस दौरे के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

बांग्लादेश दौरे के लिए टेस्ट टीम की कप्तान अनुभवी क्रैग ब्रैथवेट के हाथों में होगी जबकि जैरमी ब्लैकवुड उपकप्तान होंगे। वहीं, वनडे टीम के लिए जेसन मोहम्मद टीम के कप्तान होंगे और सुनील एम्ब्रिस उपकप्तान होंगे। वेस्टइंडीज की टीम को 10 जनवरी को ढाका पहुंचना है और टीम 15 फरवरी तक वहां सीरीज खेलेगी।

बांग्लादेश दौरे के लिए वेस्टइंडीज टेस्ट टीम : क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड (उप-कप्तान), नकरमाह बोनर, जॉन कैम्पबेल, रकीम कॉर्नवाल, जोशुआ डी सिल्वा, शैनन गेब्रियल, केवम हॉज, अल्जारी जोसेफ, काइल मेयर, शाइनी मोसेले, वीरासामी परमॉल, केमार रोच, रेमन रिफर, जोमेल वार्रिकान।

वनडे टीम : जेसन मोहम्मद (कप्तान), सुनील एम्ब्रिस (उप-कप्तान), नकरमाह बोनर, जोशुआ डी सिल्वा, जेहमर हैमिल्टन, केमार होल्डर, अकील होसैन, अल्जारी जोसेफ, काइल मेयर, आंद्रे मैकार्थी, कजर्न ओटले, रॉमन पॉवेल, रेमन रेफर, रोमारियो शेफर्ड, हेडन वाल्श जूनियर।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Top West Indies cricketers pull out of Bangladesh tour due to COVID-19 concerns
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, सिडनी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज के दो मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें दोनों टीमें एक-एक मैच जीतकर सीरीज में बराबरी पर हैं। उधर तमाम अटकलों और आशंकाओं पर विराम लगाते हुए क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने पुष्टि की है कि भारत और आस्ट्रेलिया के बीच जारी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच तय कार्यक्रम के अनुसार 7 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर ही खेला जाएगा।

बता दें​ कि सीए हर साल क्रिसमस के अगले दिन मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट और नए साल के बाद सिडनी में न्यू ईयर टेस्ट मैच का आयोजन करता है, जिसे पिंक टेस्ट भी कहा जाता है। आस्ट्रेलिया में साल का अंतिम टेस्ट मेलबर्न में और साल का पहला टेस्ट सिडनी में खेलने की परंपरा रही है। लेकिन इस बार सिडनी में कोरोना के कारण ऐसी खबरें आई थीं कि इस साल आस्ट्रेलियाई टीम मेलबर्न में ही पिंक टेस्ट मैच खेलेगी। लेकिन अब क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने साफ कर दिया है कि न्यू ईयर टेस्ट पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक, सिडनी में पिंक टेस्ट मैच खेला जाएगा।

सीए के अंतरिम सीईओ निक हॉकले ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बीच कई चुनौतियों के बावजूद मुझे यह बताते हुए खुशी है कि क्रिकेट आस्ट्रेलिया पुरुष अंतर्राष्ट्रीय सीरीज का आयोजन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराने की राह पर है। उन्होंने कहा कि सिडनी में स्वास्थ्य की स्थिति के आकलन को लेकर पिछले हफ्ते हमने नियमित रूप से बैठकें कीं और देशभर में सीमा पर पाबंदियों को लेकर इसके असर पर चर्चा की। हमें उम्मीद है कि यह मैच और ब्रिसबेन में चौथा टेस्ट, दोनों सुरक्षित और सफल तरीके से खेले जाएंगे।

तीसरा टेस्ट मैक्ग्रा फाउंडेशन के लिए धन जुटाने का काम करेगा
पिंक टेस्ट के नाम से होने वाला तीसरा टेस्ट कैंसर के खिलाफ काम कर रहे मैक्ग्रा फाउंडेशन के लिए धन जुटाने का काम करेगा। यह संस्था आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लैन मैक्ग्रा का है। मैक्ग्रा फाउंडेशन एक चैरिटी संस्था है, जो स्तन कैंसर के मरीजों की सहायता करती है। मैक्ग्रा फाउंडेशन के संस्थापक और अध्यक्ष मैक्ग्रा ने कहा, हम रोमांचित हैं कि पिंक टेस्ट का आयोजन एससीजी पर ही होगा। यह पिंक टेस्ट का घर है और पिछले 12 साल में एससीजी पर मौजूद दर्शकों के जज्बे और सहयोग ने पिंक टेस्ट में बड़ी भूमिका निभाई है।

दोनों टीम एक-एक जीत के साथ बराबरी पर
भारतीय क्रिकेट टीम ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर चार मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। मैच के चौथे दिन मंगलवार को मेजबान आस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 200 रनों पर समेटने के बाद भारत को जीत के लिए 70 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे उसने 2 विकेट गंवाकर 15.5 ओवरों में हासिल कर लिया।

गाबा में ही होगा चौथा टेस्ट
इससे पहले महामारी के बढ़ते मामलों ने गाबा में चौथे टेस्ट के आयोजन को खटाई में डाल दिया था क्योंकि क्वीन्सलैंड ने ग्रेटर सिडनी क्षेत्र से आने वाले लोगों के लिए अपनी सीमा बंद कर दी है। हॉकले ने कहा, ‘हमें भरोसा है कि यह मैच और ब्रिसबेन में चौथा टेस्ट, दोनों सुरक्षित और सफल तरीके से खेले जाएंगे।’
 
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
AUS v IND: 3rd Test to be played in Sydney, Cricket Australia confirmed

डिजिटल डेस्क, दुबई। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने रविवार को टीम ऑफ द डिकेड की घोषणा की। भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को टी-20 और वनडे टीमों की कमान सौंपी गई। धोनी दुनिया के इकलौते कप्तान हैं, जिनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने ICC के तीनों बड़ी टूर्नामेंट जीते हैं। वहीं विराट कोहली को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है। टी-20 इंटरनेशनल में भारत के चार खिलाड़ियों को जगह मिली है। वहीं वनडे में तीन और टेस्ट में दो खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

आईसीसी मेंस टी-20 टीम ऑफ द डिकेड
आईसीसी की मेंस टी-20 टीम ऑफ द डिकेड में भारत के महेंद्र सिंह धोनी के अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को जगह दी है। भारतीय खिलाड़ियों के अलावा टीम में ऑस्ट्रेलिया और वेस्ट इंडीज के दो- दो खिलाड़ियों और श्रीलंका, साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के 1-1 खिलाड़ियों को भी जगह मिली है। ऑस्ट्रेलिया के दो खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल और एरॉन फिंच हैं। वहीं वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और किरोन पोलार्ड। जबकि श्रीलंका के लसिथ मलिंगा, साउथ अफ्रीका के एबी डीविलियर्स और अफगानिस्तान के राशिद खान को शामिल किया गया है।

ICC Teams of the Decade

आईसीसी मेंस वनडे टीम ऑफ द डिकेड
आईसीसी मेंस वनडे टीम ऑफ द डिकेड में भी भारत के महेंद्र सिंह धोनी बतौर कप्तान और विकेट कीपर शामिल है। धोनी के अलावा ओपनर के तौर पर रोहित शर्मा और तीसरे नंबर के लिए विराट कोहली को शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया के दो खिलाड़ी मिशेल स्टार्क और डेविड वॉर्नर को भी इस टीम में जगह दी गई है। जबकि, अफ्रीका के दो प्लेयर एबी डीविलियर्स और इमरान ताहिर को शामिल किया गया है। वहीं, इंग्लैंड से बेन स्टोक्स, न्यूजीलैंड से ट्रेंट बोल्ट, श्रीलंका से लसिथ मलिंगा और बांग्लादेश से शाकिब अल हसन को टीम में जगह दी गई है।

ICC Teams of the Decade

आईसीसी मेंस टेस्ट टीम ऑफ द डिकेड
ICC टेस्ट टीम ऑफ द डेकेड में विराट कोहली को  कप्तान बनाया गया है। इंग्लैंड के एलिस्टर कुक और श्रीलंका के कुमार संगाकारा को भी जगह मिली है। कुक को आस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर के साथ बतौर सलामी बल्लेबाज चुना है। जबकि, पूर्व श्रीलंकाई कप्तान संगाकारा को बतौर विकेटकीपर टीम में शामिल किया गया है। तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के मौजूदा कप्तान केन विलियम्सन को चुना गया है। चौथे, पांचवें और छठे नंबर पर कोहली, स्टीव स्मिथ, संगकारा हैं। बेन स्टोक्स बतौर हरफनमौला खिलाड़ी टीम में आए हैं। अश्विन के रूप में टीम में सिर्फ एक स्पिनर हैं। तेज गेंदबाजी का जिम्मा दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन, इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ड ब्रॉड पर है।

ICC Teams of the Decade

वूमेंस टी-20 इंटरनेशनल ऑफ द डिकेड:
ICC Teams of the Decade

वूमेंस वनडे इंटरनेशनल ऑफ द डिकेड:
ICC Teams of the Decade

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
MS Dhoni named captain of ICC Men’s ODI and T20I Teams of the Decade, Kohli leads Test side
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, मेलबर्न। भारत के कप्तान विराट कोहली ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अजिंक्य रहाणे के नाबाद शतक के लिए तारीफ की है। विराट कोहली ने कहा, 'हमारे लिये एक और शानदार दिन। उचित टेस्ट क्रिकेट अपने सर्वश्रेष्ठ रूप में। जिंक्स (अजिंक्य रहाणे) की शानदार पारी।' रहाणे ने इस टेस्ट के दूसरे दिन नाबाद 104 रन बनाए और रवींद्र जडेजा (नाबाद 40) के साथ छठे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। इससे भारत ने पांच विकेट पर 277 रन बनाकर 82 रन बढ़त हासिल कर ली है।

वहीं भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने रहाणे की कप्तानी की तारीफ की थी। अब रहाणे के शतक के बाद उन्होंने फिर से सराहा। बीसीसीआई और आकाश चोपड़ा ने भी रहाणे की शतक की तारीफ की है। बता दें कि मलबर्न में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत ने पहले दिन ऑस्ट्रेलिया को 195 रन पर आउट कर दिया था। तब विराट कोहली ने गेंदबाजों की तारीफ की थी। कोहली ने पहले दिन के खेल के बाद ट्वीट किया था, 'हमारे लिए पहला दिन बहुत अच्छा रहा। गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और हमने (दिन का) अच्छा अंत किया।' 

गौलतलब है कि टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारत को 8 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद दूसरे मैच में टीम में कई बदलाव किए गए हैं। विराट कोहली के पैटरनिटी लीव पर भारत वापस लौटने पर रहाणे कप्तानी कर रहे हैं। वहीं पृथ्वी शॉ की जगह शुभमन गिल को शामिल किया गया है। मोहम्मद शमी चोटिल है। शमी की जगह मोहम्मद सिराज को मौका मिला है। चोट से उबरने के बाद रवींद्र जडेजा की भी टीम में वापसी हुई है। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान शाह की जगह ऋषभ पंत को मौका दिया गया है।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
India vs Australia, Virat Kohli hails top knock from Ajinkya Rahane
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

 मेलबर्न  (आईएएनएस)। अपना पहला टेस्ट खेल रहे मोहम्मद सिराज ने बाक्सिंग डे टेस्ट में आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच विकेट लिए। इसी के साथ वह 7 साल में पहली बार 5 विकेट हासिल करने वाले भारतीय डेब्यूटेंट बन गए हैं। इस मैच में शुभमन गिल के साथ डेब्यू करने वाले सिराज ने दोनों पारियों में कुल 36.3 ओवर बॉलिंग करते हुए पांच विकेट हासिल किए।

इसके साथ सिराज ने अपने पहले ही मैच में अपने दो दिग्गज साथियों-मोहम्मद शमी और रविचंद्रन अश्विन की बराबरी कर ली है। इन दो बॉलर्स ने भी अपने डेब्यू मैच में पांच विकेट लिए थे। सिराज के पांच विकेटों में दोनों पारियों में कैमरून ग्रीन का भी विकेट शामिल है। इसके अलावा सिराज ने पहली पारी में मार्नस लाबुशैन का भी विकेट लिया था। दूसरी पारी में सिराज ने ग्रीन के अलावा ट्रेविड हेड नेथन लॉयन का विकेट लिया।

सिराज से पहले नवम्बर 2013 में मोहम्मद शमी ने भारत के लिए अपने डेब्यू मैच में पांच विकेट लिए थे। शमी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पहले टेस्ट में नौ विकेट लिए थे। मजेदार बात यह है कि सिराज तो इस मैच में मोहम्मद शमी के चोटिल होने कारण ही मौका मिला। इससे पहले, रविचंद्रन अश्विन ने साल 2011 में डेब्यू करते हुए दिल्ली में वेस्टएइंडीज के खिलाफ नौ विकेट लिए थे।

मेलबर्न टेस्ट के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे और मुख्य कोच रवि शास्त्री ने सिराज की जमकर तारीफ की। दोनों ने सिराज के जुझारूपन को विशेष तौर पर सराहा और यह भी कहा कि उमेश यादव के चोटिल होने के बाद सिराज ने अपनी शानदार गेंदबाजी से उनकी कमी नहीं खेलने दी और साथ ही साथ लगातार प्रेशर बनाए रखते हुए विकेट हासिल करते रहे।
 
उल्लेखनीय है कि आस्ट्रेलिया दौरे से कुछ समय पहले ही सिराज ने अपने पिता को खोया था। लेकिन उन्होंने उस दुख को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और देश के लिए खेलने का मौका मिला तो उसका पूरा फायदा उठाया। 

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Siraj equals Shami and Ashwin in their first Test
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, मेलबर्न। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग चोट से उबरने के बाद सिडनी में क्वारंटीन में हैं और वह बुधवार को मेलबर्न में टीम से जुड़ेंगे। हालांकि टीम से जुड़ने के बाद भी रोहित का सात जनवरी से ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में खेलना तय नहीं है।

सिडनी में जारी कोविड-19 में अगर सुधार नहीं होती है तो तीसरे टेस्ट को मेलबर्न स्थानांतरित किया जा सकता है। भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि टीम प्रबंधन रोहित से बात करेगी कि वह कैसा महसूस करते हैं और फिर इसके बाद उनकी उपलब्धता पर कोई फैसला लिया जाएगा।

भारतीय क्रिकेट टीम ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्‍ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर चार मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।

शास्त्री ने मैच के बाद कहा, रोहित बुधवार को टीम से जुड़ेंगे। हम उनसे बातचीत करेंगे कि शारीरिक रूप से वह कितना फिट है क्योंकि वह पिछले कुछ सप्ताह से क्वारंटीन में हैं। हम देखेंगे कि वह कैसा महसूस करते हैं और फिर उसके बाद ही उन पर कोई फैसला लिया जाएगा।

अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांचवीं बार आईपीएल चैम्पियन बनाने वाले रोहित आईपीएल के दौरान चोटिल हो गए थे। हालांकि इसके बावजूद वह क्वालीफायर-1 और फाइनल खेले थे। इसके बाद वह बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट अकेडमी में गए थे। रोहित टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले दिसंबर के मध्य में आस्ट्रेलिया पहुंचे थे और फिलहाल वह क्वारंटीन में हैं।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Rohit Sharma will join Team India in Melbourne before the third test against Australia
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget