Latest Post

डिजिटल डेस्क, दुबई। भारत आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल खेलने की रेस में बना हुआ है। न्यूजीलैंड द्वारा पाकिस्तान को बुधवार को 101 रनों से हराए जाने के बाद भी भारत चैम्पियनशिप की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर ही है।

ऑस्ट्रेलिया अंकतालिका में 76.6 प्रतिशत अंकों के साथ पहले स्थान पर है, जबकि भारत 72.2 प्रतिशतक अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। भारत ने हाल ही में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराया है। कीवी टीम ने तीसरा स्थान पक्का कर लिया है और वह भारत के करीब आ गई है। उसके 66.7 अंक हैं।

इंग्लैंड की टीम 60.8 प्रतिशत के साथ चौथे नंबर पर है। पाकिस्तान 34.6 प्रतिशत, दक्षिण अफ्रीका 28 प्रतिशत के साथ क्रमश: पांचवें और छठे नंबर पर हैं। श्रीलंका सातवें नंबर है। उसके 26.7 प्रतिशत अंक हैं जबकि वेस्टइंडीज 11.1 प्रतिशत अंकों के साथ आठवें नंबर पर है।

आईसीसी ने बुधवार को ट्वीट करते हुए लिखा, न्यूजीलैंड ने अपने आप को आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल खेलने की होड़ में बनाए रखा है। वैसे अगर अंकों के मामलों में देखा जाए तो भारत सबसे आगे है। आईसीसी ने हाल ही में अंक प्रणाली को हटाकर प्रतिशत प्रणाली लागू की है, क्योंकि कोविड-19 के कारण बहुत सारे मैच नहीं हो सके थे।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
India retains its second rank in ICC World Test Championship
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

मेलबर्न (आईएएनएस)। डेविड वार्नर भारत के खिलाफ आखिरी के दो टेस्ट मैच में खेल सकते हैं। चयनकर्ताओं ने तीसरे और चौथे टेस्ट मैच के लिए टीम का ऐलान कर दिया है जिसमें खराब फॉर्म से जूझ रहे जोए बर्न्‍स को बाहर कर वार्नर को टीम में लाया गया है। वार्नर को ग्रोइन में चोट थी इसलिए वह एडिलेड और मेलबर्न में शुरुआती दो टेस्ट मैचों में नहीं खेले थे। उन्हें यह चोट सिडनी में पिछले महीने खेले गए दूसरे वनडे मैच में लगी थी। वार्नर भारतीय गेंदबाजों को बहुत अच्छी तरह समझते हैं, क्योंकि वह लगातार कई सालों से आईपीएल में धमाल मचा रहे हैं। 

क्रिकेट आस्ट्रेलिया द्वारा जारी बयान में चयनकर्ता ट्रेवर होंस के हवाले से लिखा गया है, वार्नर ने अपनी चोट से मजबूत वापसी की है। हम उन्हें भरपूर मौका देंगे ताकि वह सिडनी में खेल सकें। होंस ने कहा कि बर्न्‍स का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने कहा, दुर्भाग्यवश, बर्न्‍स की वापसी वैसी नहीं रही जैसी वह और चयनकर्ता चाहते थे। 

विल पुकोवस्की और मार्कस हैरिस आस्ट्रेलियाई टीम में दो अन्य सलामी बल्लेबाज हैं। अभ्यास मैच में कनकशन के कारण बाहर हुए पुकोवस्की शुरुआती दो टेस्ट मैचों से भी बाहर हो गए थे। होंस ने कहा, पुकोवस्की खेलने के प्रोटोकॉल्स के मुताबिक अंतिम पड़ाव पर हैं। पिछले कुछ दिनों से उनमें किसी तरह के लक्षण नहीं हैं। स्वतंत्र जांच के बाद और वापसी संबंधी प्रोटोकॉल्स के बाद वह सिडनी में खेलने के लिए फिट रहेंगे। तेज गेंदबाज सीन एबॉट की वापसी हुई है।

आस्ट्रेलियाई टीम : टिम पेन (कप्तान), पैट कमिंस (उप-कपतान), सीन एबॉट, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, मार्कस हैरिस, ट्रेविस हेड, मोइजेज हेनरिक्स, मार्नस लाबुशैन, नाथन लॉयन, मिशेल नासेर, जेम्स पैटिनसन, विल पुकोवस्की, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मिशेल स्वेप्सन, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
India vs Australia: Australia Makes Changes in Squad for Sydney Test 
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, दुबई। भारत आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल खेलने की रेस में बना हुआ है। न्यूजीलैंड द्वारा पाकिस्तान को बुधवार को 101 रनों से हराए जाने के बाद भी भारत चैम्पियनशिप की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर ही है।

ऑस्ट्रेलिया अंकतालिका में 76.6 प्रतिशत अंकों के साथ पहले स्थान पर है, जबकि भारत 72.2 प्रतिशतक अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। भारत ने हाल ही में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराया है। कीवी टीम ने तीसरा स्थान पक्का कर लिया है और वह भारत के करीब आ गई है। उसके 66.7 अंक हैं।

इंग्लैंड की टीम 60.8 प्रतिशत के साथ चौथे नंबर पर है। पाकिस्तान 34.6 प्रतिशत, दक्षिण अफ्रीका 28 प्रतिशत के साथ क्रमश: पांचवें और छठे नंबर पर हैं। श्रीलंका सातवें नंबर है। उसके 26.7 प्रतिशत अंक हैं जबकि वेस्टइंडीज 11.1 प्रतिशत अंकों के साथ आठवें नंबर पर है।

आईसीसी ने बुधवार को ट्वीट करते हुए लिखा, न्यूजीलैंड ने अपने आप को आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल खेलने की होड़ में बनाए रखा है। वैसे अगर अंकों के मामलों में देखा जाए तो भारत सबसे आगे है। आईसीसी ने हाल ही में अंक प्रणाली को हटाकर प्रतिशत प्रणाली लागू की है, क्योंकि कोविड-19 के कारण बहुत सारे मैच नहीं हो सके थे।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
India retains its second rank in ICC World Test Championship
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने आज (सोमवार) क्रिकेट अवॉर्ड्स के विजेताओं के नामों का ऐलान किया। ICC ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को इस दशक का सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर चुना है। उन्हें वनडे प्लेयर और मेंस प्लेयर ऑफ द डेकेड अवॉर्ड से नवाजा गया।

कोहली ने 2011 से लेकर 2020 तक वनडे में 61.83 की औसत से 10 हजार से ज्यादा रन स्कोर किए हैं। कोहली ये कारनामा करने वाले एकलौते खिलाड़ी हैं। इस दौरान उन्होंने 39 सेंचुरी और 48 फिफ्टी लगाई हैं। पिछले 10 साल में वनडे में उन्होंने 112 कैच लिए। इसके अलावा आईसीसी ने कोहली को इस दशक की टेस्ट टीम का कप्तान भी बनाया था।

एमएस धोनी बने स्पिरिट ऑफ द क्रिकेट
ICC ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड से सम्मानित किया है। एमएस धोनी ने साल 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज के एक मैच के दौरान इयान बेल के रन आउट होने के बावजूद उन्हें मैदान पर वापस बुलाया था। फैंस ने उन्हें इसी जेस्चर के लिए स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड के लिए चुना।

स्टीव स्मिथ टेस्ट प्लेयर ऑफ डेकेड
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को टेस्ट प्लेयर ऑफ द डेकेड चुना गया। स्मिथ ने 2011 से 2020 के बीच टेस्ट क्रिकेट में 65.79 की औसत से 7040 रन बनाए। उनका औसत टेस्ट के मौजूदा टॉप-50 बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा है। इस दौरान उन्होंने 26 सेंचुरी और 28 फिफ्टी लगाईं।

राशिद खान बने टी-20 क्रिकेटर ऑफ द डेकेड
अफगानिस्तान को ICC मेन्स टी-20 क्रिकेटर ऑफ द डेकेड अवॉर्ड से नवाजा गया। उन्होंने इस दशक में टी-20 में सबसे ज्यादा 89 विकेट लिए। इस दौरान उनका औसत 12.62 रहा। उन्होंने 3 बार मैच में चार विकेट और 2 बार पांच विकेट लिए।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
ICC Awards 2020 Live Updates Virat Kohli, MS Dhoni Win Top Honours ODI Cricketer of the Decade
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। मिशन बंगाल में जुटी भाजपा ममता के गढ़ में सेंध मारने के लिए नए समीकरण तैयार कर रही है। खबर है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली जल्द ही भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं। इस बात की अटकलें पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीश धनखड़ और सौरव गांगुली की मुलाकात के बाद तेज हुई हैं।

हालांकि, इस मुलाकात को एक शिष्टाचार की मुलाकात बताया जा रहा हैं। वहीं, राज्यपाल धनखड़ का कहना है कि सौरव मुझे ईडन गार्डन्स मैदान देखने का न्यौता देने के लिए आए थे, जिसे मैंने स्वीकार कर लिया है। इसके अलावा सौरव से बहुत से जरुरी मुद्दों पर चर्चा भी हुई। बता दें कि इस साल अप्रैल-मई के आस-पास पश्चिम बंगाल में चुनाव होने हैं, ऐसे में सौरव की इस मुलाकात को लेकर कई अटकलें सामने आ रही हैं। 

पश्चिम बंगाल में बीजेपी जोर-शोर से प्रचार-प्रसार में जुटी हैं। बीजेपी इस बार बंगाल जीतने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती है। बीजेपी ने इसके लिए पहले एक बड़ी रणनीति तैयार की है। राजनीतिक उठापटक तेज हो गई है। पिछले दिनों गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में तृणमूल के बागी शुभेंदु के साथ 10 विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। उधर, भाजपा सांसद सौमित्र खान की पत्नी सुजाता मंडल ने तृणमूल जॉइन कर ली।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
BCCI President Sourav Ganguly can join BJP Sourav Ganguly meets Bengal governor Jagdeep Dhankhar
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, सिडनी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज के दो मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें दोनों टीमें एक-एक मैच जीतकर सीरीज में बराबरी पर हैं। उधर तमाम अटकलों और आशंकाओं पर विराम लगाते हुए क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने पुष्टि की है कि भारत और आस्ट्रेलिया के बीच जारी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच तय कार्यक्रम के अनुसार 7 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर ही खेला जाएगा।

बता दें​ कि सीए हर साल क्रिसमस के अगले दिन मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट और नए साल के बाद सिडनी में न्यू ईयर टेस्ट मैच का आयोजन करता है, जिसे पिंक टेस्ट भी कहा जाता है। आस्ट्रेलिया में साल का अंतिम टेस्ट मेलबर्न में और साल का पहला टेस्ट सिडनी में खेलने की परंपरा रही है। लेकिन इस बार सिडनी में कोरोना के कारण ऐसी खबरें आई थीं कि इस साल आस्ट्रेलियाई टीम मेलबर्न में ही पिंक टेस्ट मैच खेलेगी। लेकिन अब क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने साफ कर दिया है कि न्यू ईयर टेस्ट पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक, सिडनी में पिंक टेस्ट मैच खेला जाएगा।

सीए के अंतरिम सीईओ निक हॉकले ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बीच कई चुनौतियों के बावजूद मुझे यह बताते हुए खुशी है कि क्रिकेट आस्ट्रेलिया पुरुष अंतर्राष्ट्रीय सीरीज का आयोजन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराने की राह पर है। उन्होंने कहा कि सिडनी में स्वास्थ्य की स्थिति के आकलन को लेकर पिछले हफ्ते हमने नियमित रूप से बैठकें कीं और देशभर में सीमा पर पाबंदियों को लेकर इसके असर पर चर्चा की। हमें उम्मीद है कि यह मैच और ब्रिसबेन में चौथा टेस्ट, दोनों सुरक्षित और सफल तरीके से खेले जाएंगे।

तीसरा टेस्ट मैक्ग्रा फाउंडेशन के लिए धन जुटाने का काम करेगा
पिंक टेस्ट के नाम से होने वाला तीसरा टेस्ट कैंसर के खिलाफ काम कर रहे मैक्ग्रा फाउंडेशन के लिए धन जुटाने का काम करेगा। यह संस्था आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लैन मैक्ग्रा का है। मैक्ग्रा फाउंडेशन एक चैरिटी संस्था है, जो स्तन कैंसर के मरीजों की सहायता करती है। मैक्ग्रा फाउंडेशन के संस्थापक और अध्यक्ष मैक्ग्रा ने कहा, हम रोमांचित हैं कि पिंक टेस्ट का आयोजन एससीजी पर ही होगा। यह पिंक टेस्ट का घर है और पिछले 12 साल में एससीजी पर मौजूद दर्शकों के जज्बे और सहयोग ने पिंक टेस्ट में बड़ी भूमिका निभाई है।

दोनों टीम एक-एक जीत के साथ बराबरी पर
भारतीय क्रिकेट टीम ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर चार मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। मैच के चौथे दिन मंगलवार को मेजबान आस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 200 रनों पर समेटने के बाद भारत को जीत के लिए 70 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे उसने 2 विकेट गंवाकर 15.5 ओवरों में हासिल कर लिया।

गाबा में ही होगा चौथा टेस्ट
इससे पहले महामारी के बढ़ते मामलों ने गाबा में चौथे टेस्ट के आयोजन को खटाई में डाल दिया था क्योंकि क्वीन्सलैंड ने ग्रेटर सिडनी क्षेत्र से आने वाले लोगों के लिए अपनी सीमा बंद कर दी है। हॉकले ने कहा, ‘हमें भरोसा है कि यह मैच और ब्रिसबेन में चौथा टेस्ट, दोनों सुरक्षित और सफल तरीके से खेले जाएंगे।’
 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
AUS v IND: 3rd Test to be played in Sydney, Cricket Australia confirmed
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टेस्ट कप्तान जेसन होल्डर, वनडे कप्तान कीरोन पोलार्ड और डैरेन ब्रावो सहित वेस्टइंडीज के 12 खिलाड़ियों ने कोविड-19 और अन्य निजी कारणों से बांग्लादेश दौरे पर जाने से इनकार कर दिया है। क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने अगले महीने बांग्लादेश दौरे पर जाने वाली टीम की मंगलवार को घोषणा की। बांग्लादेश दौरे पर वेस्टइंडीज को चटगांव और ढाका में तीन वनडे और दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

सीडब्ल्यूआई ने मंगलवार को एक बयान में कहा, जेसन होल्डर, किरोन पोलार्ड, डैरेन ब्रावो, शामराह ब्रूक्स, रोस्टन चेस, शेल्डन कॉटरेल, एविन लुईस, शाई होप, शिमरन हेटमायर और निकोलस पूरण ने कोविड-19 संबंधित चिंताओं के कारण बांग्लादेश दौरे पर जाने से इनकार कर दिया है जबकि फैबियन एलन और शेन डाउरिच व्यक्तिगत कारणों से इस दौरे के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

बांग्लादेश दौरे के लिए टेस्ट टीम की कप्तान अनुभवी क्रैग ब्रैथवेट के हाथों में होगी जबकि जैरमी ब्लैकवुड उपकप्तान होंगे। वहीं, वनडे टीम के लिए जेसन मोहम्मद टीम के कप्तान होंगे और सुनील एम्ब्रिस उपकप्तान होंगे। वेस्टइंडीज की टीम को 10 जनवरी को ढाका पहुंचना है और टीम 15 फरवरी तक वहां सीरीज खेलेगी।

बांग्लादेश दौरे के लिए वेस्टइंडीज टेस्ट टीम : क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड (उप-कप्तान), नकरमाह बोनर, जॉन कैम्पबेल, रकीम कॉर्नवाल, जोशुआ डी सिल्वा, शैनन गेब्रियल, केवम हॉज, अल्जारी जोसेफ, काइल मेयर, शाइनी मोसेले, वीरासामी परमॉल, केमार रोच, रेमन रिफर, जोमेल वार्रिकान।

वनडे टीम : जेसन मोहम्मद (कप्तान), सुनील एम्ब्रिस (उप-कप्तान), नकरमाह बोनर, जोशुआ डी सिल्वा, जेहमर हैमिल्टन, केमार होल्डर, अकील होसैन, अल्जारी जोसेफ, काइल मेयर, आंद्रे मैकार्थी, कजर्न ओटले, रॉमन पॉवेल, रेमन रेफर, रोमारियो शेफर्ड, हेडन वाल्श जूनियर।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Top West Indies cricketers pull out of Bangladesh tour due to COVID-19 concerns
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget