Latest Post

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टेस्ट कप्तान जेसन होल्डर, वनडे कप्तान कीरोन पोलार्ड और डैरेन ब्रावो सहित वेस्टइंडीज के 12 खिलाड़ियों ने कोविड-19 और अन्य निजी कारणों से बांग्लादेश दौरे पर जाने से इनकार कर दिया है। क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने अगले महीने बांग्लादेश दौरे पर जाने वाली टीम की मंगलवार को घोषणा की। बांग्लादेश दौरे पर वेस्टइंडीज को चटगांव और ढाका में तीन वनडे और दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

सीडब्ल्यूआई ने मंगलवार को एक बयान में कहा, जेसन होल्डर, किरोन पोलार्ड, डैरेन ब्रावो, शामराह ब्रूक्स, रोस्टन चेस, शेल्डन कॉटरेल, एविन लुईस, शाई होप, शिमरन हेटमायर और निकोलस पूरण ने कोविड-19 संबंधित चिंताओं के कारण बांग्लादेश दौरे पर जाने से इनकार कर दिया है जबकि फैबियन एलन और शेन डाउरिच व्यक्तिगत कारणों से इस दौरे के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

बांग्लादेश दौरे के लिए टेस्ट टीम की कप्तान अनुभवी क्रैग ब्रैथवेट के हाथों में होगी जबकि जैरमी ब्लैकवुड उपकप्तान होंगे। वहीं, वनडे टीम के लिए जेसन मोहम्मद टीम के कप्तान होंगे और सुनील एम्ब्रिस उपकप्तान होंगे। वेस्टइंडीज की टीम को 10 जनवरी को ढाका पहुंचना है और टीम 15 फरवरी तक वहां सीरीज खेलेगी।

बांग्लादेश दौरे के लिए वेस्टइंडीज टेस्ट टीम : क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड (उप-कप्तान), नकरमाह बोनर, जॉन कैम्पबेल, रकीम कॉर्नवाल, जोशुआ डी सिल्वा, शैनन गेब्रियल, केवम हॉज, अल्जारी जोसेफ, काइल मेयर, शाइनी मोसेले, वीरासामी परमॉल, केमार रोच, रेमन रिफर, जोमेल वार्रिकान।

वनडे टीम : जेसन मोहम्मद (कप्तान), सुनील एम्ब्रिस (उप-कप्तान), नकरमाह बोनर, जोशुआ डी सिल्वा, जेहमर हैमिल्टन, केमार होल्डर, अकील होसैन, अल्जारी जोसेफ, काइल मेयर, आंद्रे मैकार्थी, कजर्न ओटले, रॉमन पॉवेल, रेमन रेफर, रोमारियो शेफर्ड, हेडन वाल्श जूनियर।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Top West Indies cricketers pull out of Bangladesh tour due to COVID-19 concerns
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, मेलबर्न। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग चोट से उबरने के बाद सिडनी में क्वारंटीन में हैं और वह बुधवार को मेलबर्न में टीम से जुड़ेंगे। हालांकि टीम से जुड़ने के बाद भी रोहित का सात जनवरी से ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में खेलना तय नहीं है।

सिडनी में जारी कोविड-19 में अगर सुधार नहीं होती है तो तीसरे टेस्ट को मेलबर्न स्थानांतरित किया जा सकता है। भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि टीम प्रबंधन रोहित से बात करेगी कि वह कैसा महसूस करते हैं और फिर इसके बाद उनकी उपलब्धता पर कोई फैसला लिया जाएगा।

भारतीय क्रिकेट टीम ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्‍ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर चार मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।

शास्त्री ने मैच के बाद कहा, रोहित बुधवार को टीम से जुड़ेंगे। हम उनसे बातचीत करेंगे कि शारीरिक रूप से वह कितना फिट है क्योंकि वह पिछले कुछ सप्ताह से क्वारंटीन में हैं। हम देखेंगे कि वह कैसा महसूस करते हैं और फिर उसके बाद ही उन पर कोई फैसला लिया जाएगा।

अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांचवीं बार आईपीएल चैम्पियन बनाने वाले रोहित आईपीएल के दौरान चोटिल हो गए थे। हालांकि इसके बावजूद वह क्वालीफायर-1 और फाइनल खेले थे। इसके बाद वह बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट अकेडमी में गए थे। रोहित टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले दिसंबर के मध्य में आस्ट्रेलिया पहुंचे थे और फिलहाल वह क्वारंटीन में हैं।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Rohit Sharma will join Team India in Melbourne before the third test against Australia
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, मेलबर्न। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही है चार टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत ने बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच 8 विकेट से जीत लिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। मेलबर्न के मैदान पर खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया तीसरे दिन के खेल को आगे बढ़ते हुए चौथे दिन 4 विकेट गंवाकर भारत के सामने 70 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसे भारत ने 8 विकेट शेष रहते जीत लिया। 

Image

बता दें कि टीम इंडिया पिछले 6 साल से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग-डे टेस्ट में हारी नहीं है। पिछली बार दिसंबर 2018 को मेलबर्न टेस्ट में ही भारत ने मेजबान को 137 रन से हराया था। जबकि दिसंबर 2014 में इसी मैदान पर बॉक्सिंग-डे टेस्ट ड्रॉ रहा था। 

भारत: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया: जो बर्न्स, मैथ्यू वेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, टिम पैन (विकेटकीपर और कप्तान), पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन और जोश हेजलवुड

भारत की दूसरी पारी

Batsman Dismissals Runs Balls Fours Sixes
Mayank Agarwal c Paine b Starc 5 15 0 0
Shubman Gill not out 35 36 7 0
Cheteshwar Puajar c Green b Cummins 3 4 0 0
Ajinkya Rahane not out 27 40 3 0

Total: 70-2 in 15.5 Overs

Bowler Overs Maiden Runs Wickets
Mitchell Starc 4 0 20 1
Pat Cummins 5 0 22 1
Josh Hazlewood 3 1 14 0
Nathan Lyon 2.5 0 5 0
Marnus Labuschagne 1 0 9 0

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी

Batsman Dismissals Runs Balls Fours Sixes
Mathew Wade lbw b Jadeja 40 137 3 0
Joe Burns c Pant b Umesh 4 10 0 0
Marnus Labuschagne c Rahane b Ashwin 28 49 1 0
Steve Smith b Bumrah 8 30 0 0
Travis Head c Mayank b Siraj 17 46 0 0
Cameron Green c Jadeja b Siraj 45 146 5 0
Tim Paine c Pant b Jadeja 1 9 0 0
Pat Cummins c Mayank b Bumrah 22 103 1 0
Mitchell Starc not out 14 56 0 0
Nathan Lyon c Pant b Siraj 3 15 0 0
Josh Hazlewood b Ashwin 10 21 0 0
           
  Total: 200-9 in 103.1 Overs        
           
Bowler Overs Maiden Runs Wickets  
Jasprit Bumrah 27 6 54 2  
Umesh Yadav 3.3 0 5 1  
Mohammed Siraj 21.3 4 37 3  
R Ashwin 37.1 6 71 2  
Ravindra Jadeja 14 5 28 2

भारत की पहली पारी 

Batsman Dismissals Runs Balls Fours Sixes
Mayank Agarwal lbw b Starc 0 6 0 0
Shubman Gill c Paine b Cummins 45 65 8 0
Cheteshwar Pujara c Paine b Cummins 17 70 1 0
Ajinkya Rahane runout (Labuschagne/Paine) 112 223 12 0
Hanuma Vihari c Smith b Lyon 21 66 2 0
Rishabh Pant c Paine b Starc 29 40 3 0
Ravindra Jadeja c Cummins b Starc 57 159 3 0
R Ashwin c Lyon b Hazlewood 14 42 0 0
Umesh Yadav c Smith b Lyon 9 19 1 0
Jasprit Bumrah c Head b Lyon 0 1 0 0
Mohammed Siraj not out 0 2 0 0
  Total: 326-10 in 115.1 Overs        
           
Bowler Overs Maiden Runs Wickets  
Mitchell Starc 26 5 78 3  
Pat Cummins 27 9 80 2  
Josh Hazlewood 23 6 47 1  
Nathan Lyon 27.1 4 72 3  
Cameron Green 12 1 31 0

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी

Batsman Dismissals Runs Balls Fours Sixes
Joe Burns c Pant b Bumrah 0 10 0 0
Mathew Wade c Jadeja b Ashwin 30 39 3 0
Marnus Labuschagne c Gill b Siraj 48 132 4 0
Steve Smith c Pujara b Ashwin 0 8 0 0
Travis Head c Rahane b Bumrah 38 92 4 0
Cameron Green lbw b Siraj 12 60 0 0
Tim Paine c Vihari b Ashwin 13 38 2 0
Pat Cummins c Siraj b Jadeja 9 33 1 0
Mitchell Starc c Siraj b Bumrah 7 8 1 0
Nathan Lyon lbw b Bumrah 20 17 2 1
Josh Hazlewood not out 4 1 1 0
           
  Total: 195-10 in 72.3 Overs        
           
Bowler Overs Maiden Runs Wickets  
Jasprit Bumrah 16 4 56 4  
Umesh Yadav 12 2 39 0  
R Ashwin 24 7 35 3  
Ravindra Jadeja 5.3 1 15 1  
Mohammed Siraj 15 4 40 2

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
India vs Australia 2nd Test Day 4 Live Cricket Score India won the second boxing day test match on the fourth day
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

तिरुवनंतपुरम। अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत को 10 जनवरी से शुरू होने वाली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए केरल की 26 सदस्यीय संभावित टीम में शामिल किया गया है। श्रीसंत ने ट्विटर पर एक भावुक वीडियो पोस्ट कर केरल की टीम में चुने जाने की जानकारी दी।

37 साल के श्रीसंत ने 2013 में अंतिम बार घरेलू टूर्नामेंट में केरल का प्रतिनिधित्व किया था। आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग में कथित संलिप्तता को लेकर 2013 में बीसीसीआई ने श्रीसंत पर सात साल का प्रतिबंध लगाया था। उन्होंने भारत के लिए अपना पिछला अंतर्राष्ट्रीय मैच अगस्त 2011 में लंदन में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।

प्रतिबंध के बाद श्रीसंत ने केरल हाईकोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जहां उन्हें फिर से आधिकारिक क्रिकेट में खेलने की अनुमति दे दी गई थी। बाद में बीसीसीआई ने उन पर लगे प्रतिबंध को कम कर दिया था, जोकि इस साल सितंबर में समाप्त हो गया था।

श्रीसंत ने वीडियो में कहा, एक टूटा हुआ आदमी जो फिर से खुद को बना लेता है, उससे मजबूत कोई आदमी नहीं है। आप सब के सपोर्ट और प्यार के लिए शुक्रिया।

श्रीसंत को अगर केरल की अंतिम एकादश टीम में शामिल किया जाता है तो प्रतिबंध के बाद वह पहली बार कोई आधिकारिक मैच खेलेंगे।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Sreesanth in Kerala probables list of players for Syed Mushtaq Ali tournament
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, दुबई। भारत आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल खेलने की रेस में बना हुआ है। न्यूजीलैंड द्वारा पाकिस्तान को बुधवार को 101 रनों से हराए जाने के बाद भी भारत चैम्पियनशिप की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर ही है।

ऑस्ट्रेलिया अंकतालिका में 76.6 प्रतिशत अंकों के साथ पहले स्थान पर है, जबकि भारत 72.2 प्रतिशतक अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। भारत ने हाल ही में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराया है। कीवी टीम ने तीसरा स्थान पक्का कर लिया है और वह भारत के करीब आ गई है। उसके 66.7 अंक हैं।

इंग्लैंड की टीम 60.8 प्रतिशत के साथ चौथे नंबर पर है। पाकिस्तान 34.6 प्रतिशत, दक्षिण अफ्रीका 28 प्रतिशत के साथ क्रमश: पांचवें और छठे नंबर पर हैं। श्रीलंका सातवें नंबर है। उसके 26.7 प्रतिशत अंक हैं जबकि वेस्टइंडीज 11.1 प्रतिशत अंकों के साथ आठवें नंबर पर है।

आईसीसी ने बुधवार को ट्वीट करते हुए लिखा, न्यूजीलैंड ने अपने आप को आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल खेलने की होड़ में बनाए रखा है। वैसे अगर अंकों के मामलों में देखा जाए तो भारत सबसे आगे है। आईसीसी ने हाल ही में अंक प्रणाली को हटाकर प्रतिशत प्रणाली लागू की है, क्योंकि कोविड-19 के कारण बहुत सारे मैच नहीं हो सके थे।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
India retains its second rank in ICC World Test Championship
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क (भोपाल)।  पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन की कार आज राजस्थान के सोरवाल में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि, उनके निजी सहायक के अनुसार अजहरुद्दीन बिलकुल ठीक हैं।  हालांकि, इस हादसे में उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। उल्लेखनीय है कि मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे की मौत भी कार दुर्घटना में ही हुई थी। 

अजहरुद्दीन का जन्म 8 फरवरी 1960 को हैदराबाद में हुआ था। क्रिकेटर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाले अजहरुद्दीन सांसद तक का सफर पूरा कर चुके हैं। मोहम्‍मद अजहरुद्दीन टीम इंडिया के एक मात्र क्रिकेटर हैं, जिन्‍होंने 1984 में कोलकाता से अपना डेब्‍यू किया और उस मैच में शतक के साथ शुरूआत की। इस मैच में उन्‍होंने 110 रन बनाये। इसके बात सीरीज के अगले दो मैचों चेन्‍नई में 105 और कानपुर में 122 रन के साथ सेंचुरी की हैट्रिक लगा  दी। ये कमाल करने वाले वो अकेले खिलाड़ी हैं। मोहम्‍मद अजहरुद्दीन ने अपने पहले और आखिरी दोनों टेस्‍ट में शतक बनाये हैं।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Former Cricketer Mohammad Azharuddins car accident in Rajasthan 
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, दुबई। भारत आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल खेलने की रेस में बना हुआ है। न्यूजीलैंड द्वारा पाकिस्तान को बुधवार को 101 रनों से हराए जाने के बाद भी भारत चैम्पियनशिप की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर ही है।

ऑस्ट्रेलिया अंकतालिका में 76.6 प्रतिशत अंकों के साथ पहले स्थान पर है, जबकि भारत 72.2 प्रतिशतक अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। भारत ने हाल ही में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराया है। कीवी टीम ने तीसरा स्थान पक्का कर लिया है और वह भारत के करीब आ गई है। उसके 66.7 अंक हैं।

इंग्लैंड की टीम 60.8 प्रतिशत के साथ चौथे नंबर पर है। पाकिस्तान 34.6 प्रतिशत, दक्षिण अफ्रीका 28 प्रतिशत के साथ क्रमश: पांचवें और छठे नंबर पर हैं। श्रीलंका सातवें नंबर है। उसके 26.7 प्रतिशत अंक हैं जबकि वेस्टइंडीज 11.1 प्रतिशत अंकों के साथ आठवें नंबर पर है।

आईसीसी ने बुधवार को ट्वीट करते हुए लिखा, न्यूजीलैंड ने अपने आप को आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल खेलने की होड़ में बनाए रखा है। वैसे अगर अंकों के मामलों में देखा जाए तो भारत सबसे आगे है। आईसीसी ने हाल ही में अंक प्रणाली को हटाकर प्रतिशत प्रणाली लागू की है, क्योंकि कोविड-19 के कारण बहुत सारे मैच नहीं हो सके थे।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
India retains its second rank in ICC World Test Championship
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget