Latest Post

डिजिटल डेस्क, मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के सहायक कोच एंड्रयू मैक्डोनाल्ड ने कहा कि सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर 100 फीसदी फिट भी नहीं होंगे तो भी वह 7 जनवरी से भारत के खिलाफ शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट मैच में खेल सकते हैं। वार्नर को भारत के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में ग्रोइन में चोट लग गई थी। इसी कारण वह अंतिम वनडे, टी-20 सीरीज और दो टेस्ट मैच नहीं खेल पाए। उनकी गैरमौजूदगी में मैथ्यू वेड ने जोए बर्न्‍स के साथ सलामी बल्लेबाजी की।

बर्न्‍स को तीसरे और चौथे टेस्ट मैच के लिए टीम में नहीं चुना गया है जिसका कारण उनकी खराब फॉर्म है। वहीं कनकशन के कारण शुरुआती दो टेस्ट मैचों से बाहर हुए एक और सलामी बल्लेबाज विल पुकोवस्की को भी आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया है।

मैक्डोनाल्ड ने कहा, मुझे लगता है कि यह साफ है कि वह 100 फीसदी फिट नहीं होंगे। वह चोट से वापस आ रहे हैं। अगर वह 90-95 प्रतिशत भी फिट होते हैं, और चर्चा इस बात पर चल रही है कि अगर वह खेलने के लिहाज से भी ठीक ठाक फिट रहते हैं तो वह खेल सकते हैं। यह बात मुख्य कोच जस्टिन लैंगर खिलाड़ियों से कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, जब वह दो या तीन जनवरी को कैंप में आएंगे तो हमें पता चल जाएगा। हम इस बात से खुश हैं कि वह वापस आ चुके हैं। मुझे भरोसा है कि वह खेलने को लेकर उत्साही होंगे। उन्होंने कहा, वह विश्व स्तर के खिलाड़ी हैं। उनका स्ट्राइक रेट अधिकतर विश्व स्तर के खिलाड़ियों से ज्यादा है। वह विपक्षी टीम पर दबाव बना सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया को पुकोवस्की, वेड और मार्कस हैरिस में किसी एक को वार्नर के सलामी जोड़ीदार के रूप में चुनना होगा। मैक्डोनाल्ड ने हालांकि इस बात को बताने से इनकार कर दिया कि सलामी जोड़ी कौन सी होगी। उन्होंने कहा कि वह पुकोवस्की और वार्नर की फिटनेस को देखेंगे।

सहायक कोच ने कहा, वेड ने एक अस्थायी सलामी बल्लेबाज के तौर पर शानदार काम किया है। मुझे नहीं लगता कि उन्होंने जूनियर क्रिकेट में उन्होंने कभी सलामी बल्लेबाजी की है। उन्होंने शानदार काम किया। लेकिन हम क्या संयोजन लेकर उतरेंगे, यह देखना होगा, हम वेड और वार्नर के साथ जाते हैं तो यह पुकोवस्की की फिटनेस पर निर्भर करेगा। हमें हैरिस पर भी ध्यान देना होगा। मैक्डोनाल्ड ने कहा कि पुकोवस्की ने ट्रेनिंग करना शुरू कर दिया है और वह टीम से दो या तीन जनवरी को जुडेंगे।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
India vs Australia: David Warner can play third test even if he is not fully fit: Australia assistant coach McDonald
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, सिडनी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज के दो मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें दोनों टीमें एक-एक मैच जीतकर सीरीज में बराबरी पर हैं। उधर तमाम अटकलों और आशंकाओं पर विराम लगाते हुए क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने पुष्टि की है कि भारत और आस्ट्रेलिया के बीच जारी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच तय कार्यक्रम के अनुसार 7 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर ही खेला जाएगा।

बता दें​ कि सीए हर साल क्रिसमस के अगले दिन मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट और नए साल के बाद सिडनी में न्यू ईयर टेस्ट मैच का आयोजन करता है, जिसे पिंक टेस्ट भी कहा जाता है। आस्ट्रेलिया में साल का अंतिम टेस्ट मेलबर्न में और साल का पहला टेस्ट सिडनी में खेलने की परंपरा रही है। लेकिन इस बार सिडनी में कोरोना के कारण ऐसी खबरें आई थीं कि इस साल आस्ट्रेलियाई टीम मेलबर्न में ही पिंक टेस्ट मैच खेलेगी। लेकिन अब क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने साफ कर दिया है कि न्यू ईयर टेस्ट पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक, सिडनी में पिंक टेस्ट मैच खेला जाएगा।

सीए के अंतरिम सीईओ निक हॉकले ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बीच कई चुनौतियों के बावजूद मुझे यह बताते हुए खुशी है कि क्रिकेट आस्ट्रेलिया पुरुष अंतर्राष्ट्रीय सीरीज का आयोजन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराने की राह पर है। उन्होंने कहा कि सिडनी में स्वास्थ्य की स्थिति के आकलन को लेकर पिछले हफ्ते हमने नियमित रूप से बैठकें कीं और देशभर में सीमा पर पाबंदियों को लेकर इसके असर पर चर्चा की। हमें उम्मीद है कि यह मैच और ब्रिसबेन में चौथा टेस्ट, दोनों सुरक्षित और सफल तरीके से खेले जाएंगे।

तीसरा टेस्ट मैक्ग्रा फाउंडेशन के लिए धन जुटाने का काम करेगा
पिंक टेस्ट के नाम से होने वाला तीसरा टेस्ट कैंसर के खिलाफ काम कर रहे मैक्ग्रा फाउंडेशन के लिए धन जुटाने का काम करेगा। यह संस्था आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लैन मैक्ग्रा का है। मैक्ग्रा फाउंडेशन एक चैरिटी संस्था है, जो स्तन कैंसर के मरीजों की सहायता करती है। मैक्ग्रा फाउंडेशन के संस्थापक और अध्यक्ष मैक्ग्रा ने कहा, हम रोमांचित हैं कि पिंक टेस्ट का आयोजन एससीजी पर ही होगा। यह पिंक टेस्ट का घर है और पिछले 12 साल में एससीजी पर मौजूद दर्शकों के जज्बे और सहयोग ने पिंक टेस्ट में बड़ी भूमिका निभाई है।

दोनों टीम एक-एक जीत के साथ बराबरी पर
भारतीय क्रिकेट टीम ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर चार मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। मैच के चौथे दिन मंगलवार को मेजबान आस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 200 रनों पर समेटने के बाद भारत को जीत के लिए 70 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे उसने 2 विकेट गंवाकर 15.5 ओवरों में हासिल कर लिया।

गाबा में ही होगा चौथा टेस्ट
इससे पहले महामारी के बढ़ते मामलों ने गाबा में चौथे टेस्ट के आयोजन को खटाई में डाल दिया था क्योंकि क्वीन्सलैंड ने ग्रेटर सिडनी क्षेत्र से आने वाले लोगों के लिए अपनी सीमा बंद कर दी है। हॉकले ने कहा, ‘हमें भरोसा है कि यह मैच और ब्रिसबेन में चौथा टेस्ट, दोनों सुरक्षित और सफल तरीके से खेले जाएंगे।’
 
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
AUS v IND: 3rd Test to be played in Sydney, Cricket Australia confirmed
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इस साल IPL से पहले एक ओर जहां खिलाड़ी सफेद गेंद से अभ्यास कर रहे थे तो वहीं, दूसरी ओर अजिंक्य रहाणे ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए लाल गेंद से अभ्यास कर रहे थे। रहाणे की इस कड़ी मेहनत का नतीजा है कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में खेले गए दूसरे टेस्ट में 112 रनों की मैच जिताउ पारी खेली। उनकी इस पारी के दम पर भारत ने दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है। पूर्व भारतीय बल्लेबाज प्रवीण आमरे बल्लेबाजी में रहाणे की मदद कर रहे हैं।

आमरे ने कहा कि कोविड की वजह से यह साल चुनौतीपूर्ण रहा। उचित अभ्यास सत्र कठिन था। साथ ही दौरा ऐसा था कि यूएई में आईपीएल और वहां से वह सीधे ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना था। हमने उन्हें आईपीएल के लिए नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए तैयार किया। हम जानते थे कि ऑस्ट्रेलियाई टीम जोरदार वापसी करेगी, खासकर शॉर्ट गेंदों के साथ। मीडिया भी वही दिखा रहा था। आमरे का कहना है कि रहाणे को लगा था कि ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले लाल गेंद के साथ अभ्यास करने का मौका नहीं मिलेगा, खासकर यूएई में जहां सफेद गेंद से क्रिकेट होगी इसलिए, उन्होंने करीब 10-12 दिन तक प्रतिदिन दो घंटे के दो सत्रों में कड़ी ट्रेनिंग की।

आमरे ने कहा कि कोविड के बावजूद उन्होंने वास्तव में कड़ी मेहनत की। खासकर, उन्होंने खुद अपने अभ्यास सत्रों का प्रबंधन किया। एक सत्र नहीं, लेकिन वह दिन में दो सत्र तक लाल गेंद से अभ्यास करते थे। वह सिर्फ उस तरह की चुनौतियों का सामना करते थे, जैसा कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया में करना था। इसलिए, उन्होंने जाने से पहले खुद को अच्छी तरह से तैयार किया था। वह इस बात से अवगत थे कि उन्हें संयुक्त अरब अमीरात में लाल गेंद से काम करने का मौका नहीं मिलेगा, जहां केवल सफेद गेंद ही होगी। वह केवल ऑस्ट्रेलिया में ही लाल गेंद खेलेंगे।

उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि उन्होंने खुद इसकी योजना बनाई और इस पर कड़ी मेहनत की। हम आम तौर पर एक सत्र के लिए अभ्यास करते हैं लेकिन इस बार उन्होंने सुनिश्चित किया कि वह दिन में दो सत्र तक लाल गेंद से अभ्यास करें। रहाणे ने दूसरे टेस्ट से पहले 27 टेस्ट तक केवल दो ही शतक लगाए थे। इनमें से एक एंटिगा में वेस्टइंडीज के खिलाफ और दूसरा रांची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ। इस दौरान उनका 10 अर्धशतक था।

आमरे ने कहा कि वह उन चीजों पर काम करना चाहते थे, जो कि उन्होंने इंग्लैंड में 2014 में किया था, जहां उन्होंने लॉडर्स में 103 रनों की पारी खेली थी। वह अपनी सकारात्मक चीजों पर काम करना चाहते थे। 2013 में जब रहाणे ने दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में पदार्पण किया था तो वह मैच उनके लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था। उन्होंने पहली पारी में 7 और दूसरी पारी में केवल एक ही रन बनाया था।

आमरे ने आगे कहा कि उनका पदार्पण टेस्ट मैच बहुत बुरा था। वहां से उन्होंने एकजुट होकर काम करना शुरू किया क्योंकि मेरा मानना था कि उन्हें अगले स्तर पर जाना है। मुझे पता था कि वह वहां खेल सकते हैं। अगली चार सीरीज ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड दौरे पर थी। एक भारतीय बल्लेबाज के रूप में, आप हमेशा घर पर खेलने में सहज होते हैं, कम से कम अपने शुरुआती टेस्ट में। हम जानते थे कि चुनौती हमेशा से थी क्योंकि वह अपने पदार्पण में सही नहीं थे। उन्होंने कहा कि अजिंक्य जानते थे कि देश के लिए खेलने के लिए उन्हें काफी कुछ असाधारण करना होगा। मेरी भूमिका उन्हें तैयार करने की थी क्योंकि मैंने दक्षिण अफ्रीका में खेला था। मुझे उछाल विकेट और वहां परिस्थितियों के बारे में पता था। वास्तव में हर दौरे के लिए हमने अलग से तैयारी की थी।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Practice with red ball, Rahane secret of success

तिरुवनंतपुरम। अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत को 10 जनवरी से शुरू होने वाली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए केरल की 26 सदस्यीय संभावित टीम में शामिल किया गया है। श्रीसंत ने ट्विटर पर एक भावुक वीडियो पोस्ट कर केरल की टीम में चुने जाने की जानकारी दी।

37 साल के श्रीसंत ने 2013 में अंतिम बार घरेलू टूर्नामेंट में केरल का प्रतिनिधित्व किया था। आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग में कथित संलिप्तता को लेकर 2013 में बीसीसीआई ने श्रीसंत पर सात साल का प्रतिबंध लगाया था। उन्होंने भारत के लिए अपना पिछला अंतर्राष्ट्रीय मैच अगस्त 2011 में लंदन में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।

प्रतिबंध के बाद श्रीसंत ने केरल हाईकोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जहां उन्हें फिर से आधिकारिक क्रिकेट में खेलने की अनुमति दे दी गई थी। बाद में बीसीसीआई ने उन पर लगे प्रतिबंध को कम कर दिया था, जोकि इस साल सितंबर में समाप्त हो गया था।

श्रीसंत ने वीडियो में कहा, एक टूटा हुआ आदमी जो फिर से खुद को बना लेता है, उससे मजबूत कोई आदमी नहीं है। आप सब के सपोर्ट और प्यार के लिए शुक्रिया।

श्रीसंत को अगर केरल की अंतिम एकादश टीम में शामिल किया जाता है तो प्रतिबंध के बाद वह पहली बार कोई आधिकारिक मैच खेलेंगे।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Sreesanth in Kerala probables list of players for Syed Mushtaq Ali tournament
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टेस्ट कप्तान जेसन होल्डर, वनडे कप्तान कीरोन पोलार्ड और डैरेन ब्रावो सहित वेस्टइंडीज के 12 खिलाड़ियों ने कोविड-19 और अन्य निजी कारणों से बांग्लादेश दौरे पर जाने से इनकार कर दिया है। क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने अगले महीने बांग्लादेश दौरे पर जाने वाली टीम की मंगलवार को घोषणा की। बांग्लादेश दौरे पर वेस्टइंडीज को चटगांव और ढाका में तीन वनडे और दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

सीडब्ल्यूआई ने मंगलवार को एक बयान में कहा, जेसन होल्डर, किरोन पोलार्ड, डैरेन ब्रावो, शामराह ब्रूक्स, रोस्टन चेस, शेल्डन कॉटरेल, एविन लुईस, शाई होप, शिमरन हेटमायर और निकोलस पूरण ने कोविड-19 संबंधित चिंताओं के कारण बांग्लादेश दौरे पर जाने से इनकार कर दिया है जबकि फैबियन एलन और शेन डाउरिच व्यक्तिगत कारणों से इस दौरे के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

बांग्लादेश दौरे के लिए टेस्ट टीम की कप्तान अनुभवी क्रैग ब्रैथवेट के हाथों में होगी जबकि जैरमी ब्लैकवुड उपकप्तान होंगे। वहीं, वनडे टीम के लिए जेसन मोहम्मद टीम के कप्तान होंगे और सुनील एम्ब्रिस उपकप्तान होंगे। वेस्टइंडीज की टीम को 10 जनवरी को ढाका पहुंचना है और टीम 15 फरवरी तक वहां सीरीज खेलेगी।

बांग्लादेश दौरे के लिए वेस्टइंडीज टेस्ट टीम : क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड (उप-कप्तान), नकरमाह बोनर, जॉन कैम्पबेल, रकीम कॉर्नवाल, जोशुआ डी सिल्वा, शैनन गेब्रियल, केवम हॉज, अल्जारी जोसेफ, काइल मेयर, शाइनी मोसेले, वीरासामी परमॉल, केमार रोच, रेमन रिफर, जोमेल वार्रिकान।

वनडे टीम : जेसन मोहम्मद (कप्तान), सुनील एम्ब्रिस (उप-कप्तान), नकरमाह बोनर, जोशुआ डी सिल्वा, जेहमर हैमिल्टन, केमार होल्डर, अकील होसैन, अल्जारी जोसेफ, काइल मेयर, आंद्रे मैकार्थी, कजर्न ओटले, रॉमन पॉवेल, रेमन रेफर, रोमारियो शेफर्ड, हेडन वाल्श जूनियर।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Top West Indies cricketers pull out of Bangladesh tour due to COVID-19 concerns
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget