Latest Post

डिजिटल डेस्क,मेलबर्न। बीसीसीआई उस वीडियो की जांच करेगी जिसमें भारत के पांच क्रिकेटर- रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, शुभमन गिल, नवदीप सैनी और पृथ्वी शॉ ने क्रिकेट |ऑस्ट्रेलिया के बायो-सिक्योरिटी प्रोटोकॉल्स का उल्लंघन किया है। पांचों क्रिकेटर मेलबर्न में एक बीबीक्यू रेस्टोरेंट के सिक्रेट किचन में दिखाई दे रहे हैं जबकि इजाजत सिर्फ बाहर बैठकर खाने की है। खिलाड़ियों को बाहर जाने की इजाजत है, लेकिन वह रेस्टोरेंट के बाहर ही रह सकते हैं। सिनडी मॉर्निग हेराल्ड और द एज से रेस्टोरेंट के स्टाफ ने इस बात की पुष्टि की है कि खिलाड़ियों ने रेस्टोरेंट का दौरा किया और अंदर बैठे।

नवदीप सिंह नाम के एक भारतीय प्रशंसक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों का 118.69 डालर के बिल का भुगतान किया। उन्होंने खिलाड़ियों की शॉपिंग की भी पिक्चर पोस्ट की हैं।रेस्टोरेंट में किए गए इस उल्लंघन को काफी गंभीर माना जा रहा क्योंकि हाल ही में विक्टोरिया में, जहां मेलबर्न है और सिडनी में जहां सात जनवरी से टेस्ट मैच खेला जाना है वहां कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं। सिडनी मॉर्निग हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई इस वीडियो की जांच कर रही है। बीसीसीआई के एक प्रवक्ता ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से इस पर जवाब मांगा था लेकिन अभी तक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

नवदीप ने पोस्ट किया, उन्हें पता नहीं था कि उनका बिल किसने दिया...अपने सुपरस्टार्स के लिए मैं इतना तो कर ही सकता हूं। नवदीप ने लिखा, जब उन्हें पता चला कि मैंने बिल दे दिया है तो रोहित ने कहा कि भाईजी पैसे ले लो यार अच्छा नहीं लगता। मैंने कहा नहीं सर, मैं दूंगा। पंत ने मुझे गले लगाया और कहा कि फोटो तभी होगी जब पैसे वापस लोगे। मैंने कहा नहीं भाई नहीं होगा। आखिर में सभी ने फोटो खिंचवाई। मजा आ गया यार।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Aus vs Ind: BCCI To Investigate Bio-Security Breach By Indian Cricketers, Reports
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, मेलबर्न। बायो बबल तोड़ने के आरोपों के बीच रोहित शर्मा समेत पांचों भारतीय खिलाड़ी पूरी टीम के साथ तीसरे टेस्ट के लिए सोमवार को सिडनी रवाना होंगे। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, यदि आप क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के स्टेटमेंट को ध्यान से पढ़ेंगे, तो उन्होंने कभी नहीं कहा कि यह एक उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि वे यह निर्धारित करना चाहते हैं कि क्या यह उल्लंघन है। इसलिए टीम के साथ सिडनी जाने वाले इन पांच खिलाड़ियों पर कोई प्रतिबंध नहीं है। पूरी टीम कल दोपहर उड़ान भर रही है।

भारत के पांच क्रिकेटर- रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, शुभमन गिल, नवदीप सैनी और पृथ्वी शॉ का एक वीडियो सामने आया था जिसके बाद जिसके आधार पर उनपर बायो-सिक्योरिटी प्रोटोकॉल्स का उल्लंघन का आरोप लग रहा है। इस वीडियो में पांचों क्रिकेटर मेलबर्न में एक बीबीक्यू रेस्टोरेंट के सिक्रेट किचन में दिखाई दे रहे हैं, जबकि इजाजत सिर्फ बाहर बैठकर खाने की है। सिडनी मॉर्निग हेराल्ड और द एज से रेस्टोरेंट के स्टाफ ने इस बात की पुष्टि की है कि खिलाड़ियों ने रेस्टोरेंट का दौरा किया और अंदर बैठे।

नवलदीप सिंह नाम के एक भारतीय प्रशंसक ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों का 118.69 डालर के बिल का भुगतान किया।  नवलदीप ने वीडियो के साथ लिखा, उन्हें पता नहीं था कि उनका बिल किसने दिया.. अपने सुपरस्टार्स के लिए मैं इतना तो कर ही सकता हूं। नवलदीप ने कहा, जब उन्हें पता चला कि मैंने बिल दे दिया है तो रोहित ने कहा कि भाईजी पैसे ले लो यार अच्छा नहीं लगता। मैंने कहा नहीं सर, मैं दूंगा। पंत ने मुझे गले लगाया और कहा कि फोटो तभी होगी जब पैसे वापस लोगे। मैंने कहा नहीं भाई नहीं होगा। आखिर में सभी ने फोटो खिंचवाई। मजा आ गया यार।

बता दें कि भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट 7 जनवरी से खेला जाना है। इन पांचों प्लेयर्स पर बायो-बबल नियम तोड़ने के आरोपों की जांच चल रही है। चार टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मैच 15 जनवरी से ब्रिस्बेन में खेला जाना है। चार टेस्ट मैचों की सीरीज में अब तक ऑस्ट्रेलिया और भारत ने एक- एक मैच जीते हैं। पहला टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीता था। वहीं, बॉक्सिंग टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने शानदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया था।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Full Indian squad, including isolated five, travelling to Sydney together
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। BCCI अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को सीन में दर्द और ब्लैकआउट की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांगुली का इलाज वूडलैंड अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम कर रही है। 

जानकारी के मुताबिक 48 साल साल के गांगुली सुबह घर में बने जिम में वर्कआउट कर रहे थे, उन्हें सीने में तकलीफ हुई, इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। सौरव को शनिवार सुबह से ही हार्ट से जुड़ी समस्या थी। डॉक्टर्स ने बताया कि सौरव को कार्डियक अरेस्ट हुआ है, उन्हें एंजियोप्लास्टी की आवश्यकता है।

वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने सौरव गांगुली के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। ममता बैनर्जी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'यह सुनकर दुख हुआ कि सौरव गांगुली को हल्के कार्डिक अरेस्ट का सामना करना पड़ा और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके जल्द स्वस्थ होने कामना। मेरी प्रार्थनाएं उनके और उनके परिवार के साथ हैं।

बीसीसीआई ने सौरव गांगुली के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भी गांगुली के लिए दुआ की है। शाह और गागुंली अभी हाल में अहमदाबाद के सरदार पटेल मोटेरा स्टेडियम में आयोजित बीसीसीआई की एजीएम में मिले थे।

शाह ने ट्वीट किया, मैं सौरव गांगुली के जल्दी स्वास्थ होने की कामना करता हूं। मैंने उनके परिवार से बात की है। दादा की तबीयत स्थिर है और वह अच्छी तरह से ईलाज करा रहे हैं। शाह के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए बीसीसीआई ने लिखा, बीसीसीआई अपने अध्यक्ष के जल्द स्वास्थ होने की कामना करता है।

भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने ट्वीट किया, दादा के जल्दी स्वास्थ होने की कामना करता हूं। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट करते हुए लिखा, दादा के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। जल्दी ठीक होइए दादा।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
BCCI president Sourav Ganguly hospitalized after chest pain
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इस साल भारत को टी-20 विश्व कप की मेजबानी करनी है। अगर भारत सरकार टैक्स में छूट नहीं देती है तो इस विश्व कप के लिए बीसीसीआई को 906 करोड़ रुपये का टैक्स देना पड़ सकता है। अगर सरकार कुछ राहत देती भी है तो भारतीय बोर्ड को फिर भी 227 करोड़ टैक्स देना होगा।

विश्व कप सिर्फ 10 महीने दूर है और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को बैकअप के तौर पर रखा है। बीसीसीआई पहले हो दो डेडलाइन- 31 दिसंबर 2019 और 31 दिसंबर 2020 मिस कर चुकी है। अब उस पर यह फैसला करने का दबाव बढ़ गया है कि वह टूर्नामेंट की मेजबानी करना चाहती है या नहीं। एक अधिकारी ने कहा कि नई डेडलाइन फरवरी की है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय के पास बीसीसीआई की इस टी-20 विश्व कप में टैक्स में छूट की अपील लंबित पड़ी है। सरकार ने हालांकि इस पर कोई फैसला नहीं लिया है। रोचक बात यह है कि बीसीसीआई खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय खेल महासंघ के तौर पर मान्यता प्राप्त भी नहीं है।

दो डेडलाइन मिस करने के बाद आईसीसी ने बीसीसीआई को दो विकल्प दिए हैं जो बीसीसीआई के लिए आखिरी लग रहे हैं। पहला है, टी-20 विश्व कप को यूएई में कराया जाए और दूसरा इस बात की गांरटी है कि अगर भारतीय बोर्ड टैक्स में छूट नहीं ले पाती है तो उसे टैक्स की जिम्मेदारी उठानी होगी जो कम से कम 226.58 करोड़ रुपये और ज्यादा से ज्यादा 906.33 करोड़ रुपये होगी।

बीसीसीआई के सचिव जय शाह गृह मंत्री अमित शाह के बेटे हैं और कोषाध्यक्ष अरुण कुमार धूमल वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के भाई है। अनुराग पूर्व में बीसीसीआई अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वित्त मंत्रालय को ही इस पर फैसला लेना है। 2011 में भी मनमोहन सिंह की सरकार ने आखिरी समय में टैक्ट छूट की अपील को मान लिया था। 2016 में जब भारत ने टी-20 विश्व कप की मेजबानी की थी तब मोदी सरकार ने सिर्फ 10 प्रतिशत की छूट दी थी और इसी कारण आईसीसी ने बीसीसीआई के शेयर में 2.375 डॉलर की कटौती की थी।

24 दिसंबर को हुई बीसीसीआई की एजीएम में, बीसीसीआई के अधिकारियों ने जनरल बॉडी में इस पर चर्चा की थी। एक अधिकारी के मुताबिक इस बैठक में दो गुट बंटे हुए जो इस बात पर एकमत नहीं थे कि अगर सरकार टैक्स में छूट नहीं देती है तो क्या बीसीसीआई को टैक्स देना चाहिए।

अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, इस मामले पर 10-15 मिनट चर्चा की गई थी इसके बाद हाउस ने बीसीसीआई अधिकारियों को इस देखने को कह दिया। लेकिन देखने वाली बात यह है कि सभी अधिकारी इस बात पर एक मत नहीं थे। सवाल यह भी थे कि अगर सरकार पूरी टैक्स छूट नहीं देती है तो क्या बीसीसीआई के मेजबानी छोड़ देनी चाहिए। किसी ने कहा कि यह इज्जत का सवाल है कि भारत को टैक्स देना चाहिए और विश्व कप की मेजबानी करनी चाहिए।

एजीएम से पहले, बीसीसीआई के सदस्यों को दो पेज का नोट दिया गया था जिसमें क्यू नंबर पर आईसीसी मामलों पर अपडेट और एस नंबर पर टी-20 विश्व कप को लेकर अपडेट की बात लिखी थी। उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि किसी के पास उस नोट को पढ़ने का समय था क्योंकि सभी दोस्ताना क्रिकेट मैच की तरफ ध्यान दे रहे थे जो एजीएम से एक दिन पहले खेला गया था।

अगर सरकार मना करती है तो बीसीसीआई की वनडे विश्व कप-2023 की मेजबानी भी खतरे में पड़ सकती है। वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि अगर सरकार 2021 टी-20 विश्व कप के लिए टैक्स में छूट नहीं देती है तो ऐसी संभावना कम है कि वो 2023 में अपना मत बदले। एक विशेषज्ञ ने कहा, इसलिए सवाल सिम्पल है। अगर सरकार ने 2016 में टैक्ट में छूट नहीं दी थी को वह 2021 में कैसे दे सकती है? और अगर वह पूरी छूट देती है तो उसे 2016 टूर्नामेंट के लिए भी पूरी छूट देनी होगी।विशेषज्ञ ने कहा कि अगर सरकार क्रिकेट को छूट देती है तो उसे बाकी के खेलों को भी देनी होगी।

टैक्स का मुद्दा इसलिए उठा क्योंकि आईसीसी के मीडिया राइट्स स्टार इंडिया के पास है जो भारत की कंपनी है और ब्रॉडकास्टर आईसीसी को पैसा देता है। अगर भारतीय सरकार स्टार इंडिया को टैक्स में छूट नहीं देती है तो प्रसारणकर्ता आईसीसी को तय की गई पूरी कीमत नहीं देगी। अगर आईसीसी को स्टार से पूरी रकम नहीं मिलेगी तो वह सदस्य देशों को कम पैसे देगी।

वहीं जब आईसीसी अपने सदस्य देश को टूर्नामेंट की मेजबानी सौंपती है तो दो पार्टियां- आईसीसी और टूर्नामेंट की मेजबानी करने वाला देश- एक करार पर हस्ताक्षर करते हैं जिसके मुताबिक मेजबान को पूरी तरह से टैक्स में छूट लेनी पड़ती है। आईसीसी कुछ रकम मेजबान देश को देती है।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
2021 T20 WC: Host BCCI may end up paying Rs 906 crore tax

डिजिटल डेस्क, काबुल। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने आयरलैंड के साथ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। यह सीरीज संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेली जानी थी लेकिन वीजा के कारण अब यह सीरीज ओमान में खेली जाएगी। एसीबी ने इस बात की जानकारी दी।

तीन वनडे मैच 18, 21, 23 जनवरी को अल अमेरात क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाएंगे। एसीबी के निदेशक क्रिकेट राइस अहमदजाई ने कहा, टीम का चयन टीम का संतुलन, भविष्य और फिजिकल फिटनेस को देखकर किया गया है। अफगानिस्तान के कुछ क्रिकेटर इस समय बिग बैश लीग (बीबीएल) में खेल रहे हैं। वह सीरीज की शुरुआत में टीम के जुड़ सकते हैं। आफगानिस्तान ने आखिरी अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट पिछले साल मार्च में आयरलैंड के खिलाफ भी खेला था।

अफगानिस्तान टीम : असगर अफगान (कप्तान), राहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), रहमत शाह, नवीन उल हक, हसमतुल्लाह शाहिदी, नाजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, राशिद खान (उप-कप्तान), यामिन अहमदजाई, उस्मान घानी, अजमतुल्लाह ओमरजाई, गुलबदीन नैब सयैद अहमद शिरजाद, जावेद अहमदी, मुजीब उर रहमान, शारफाउद्दीन अशरफ।

Afghanistan announced team for Ireland ODI series

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget