Latest Post

डिजिटल डेस्क, मेलबर्न।  गेंदबाजी विभाग में चोटों के कारण परेशानी का सामना कर रही भारतीय टीम अपने कुछ शीर्ष बल्लेबाजों को भी गंवा सकती है क्योंकि उसके पांच खिलाड़ी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के बायो सिक्योरिटी प्रोटोकॉल्स के उल्लंघन के कारण आइसोलेशन में चले गए हैं। तीसरा टेस्ट मैच सात जनवरी से सिडनी में शुरू हो रहा है। टीम चार जनवरी को सिडनी के लिए रवाना होगी।

रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, शुभमन गिल, पृथ्वी शॉ और नवदीप सैनी को एक वीडियो वायरल होने के बाद आइसोलेशन में भेज दिया गया है। वीडियो में यह सभी खिलाड़ी मेलबर्न में एक रेस्टोरेंट के अंदर खाना खाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के सामने आने के बाद बीसीसीआई और सीए ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है और इन पांचों खिलाड़ियों को आइसोलेशन में भेज दिया है।

अगर समय रहते यह खिलाड़ी आइसोलेशन से बाहर नहीं आते हैं तो यह भारत के लिए मुश्किल बढ़ा सकता है। पांच में से दो खिलाड़ी गिल और पंत दूसरे टेस्ट मैच में टीम का हिस्सा थे। तीसरे टेस्ट मैच में भी इन दोनों की जगह लगभग पक्की है।

रोहित हाल ही में 14 दिन का क्वारंटीन पूरा करके लौटे थे। वह सिडनी में ही क्वारंटीन थे और 14 दिन पूरा करने के बाद बुधवार को मेलबर्न आए थे। तीसरे टेस्ट मैच में वह मयंक अग्रवाल का स्थान ले सकते हैं। उन्हें बाकी दो टेस्ट मैचों के लिए टीम का उप-कप्तान बनाया गया है।

इन पांचों खिलाड़ियों का आइसोलेशन कब पूरा होगा यह पक्का नहीं है और इसलिए तीसरे टेस्ट में टीम के संयोजन पर संकट बना हुआ है। अगर मान के चला जाए कि अगर इनमें से कोई एक भी कोविड-19 पॉजिटिव निकलता है तो यह पांचों खिलाड़ी तो बाहर होंगे ही, साथ ही इन सभी के संपर्क में जो खिलाड़ी आएं होंगे वो भी टेस्ट में शायद ही खेल पाएं। ऐसी स्थिति में पूरी टीम को टेस्टिंग और आइसोलेशन से गुजरना पड़ सकता है।

इन पाचों खिलाड़ियों को अलग से ट्रेनिंग करने को कहा गया है। यह भी संभव है कि चार जनवरी को यह लोग अलग से सिडनी जाएं। भारतीय टीम को सिडनी और ब्रिस्बेन में सख्त लॉकडाउन का पालन करना पड़ सकता है। सिडनी में हाल ही में कोविड-19 मामलों की संख्या बढ़ी है।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Five Indian cricket players in quarantine after Melbourne dinner date
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, सिडनी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच में 25 प्रतिशत दर्शक ही मैदान पर आ सकेंगे। एससीजी में 25,000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है जिसमें से 9,500 दर्शक मैदान पर आ सकेंगे। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी।

सीए ने एक बयान में कहा, एनएसडब्ल्यू सरकार की सलाह पर काम करते हुए, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और वेन्यू एनएसडब्ल्यू एक साथ मिलकर सात जनवरी से शुरू हो रहे टेस्ट मैच की सुरक्षा के लिए काम कर रहे हैं। इस मैच के लिए दर्शकों की तादाद 25 फीसदी तक सीमित कर दी गई है। दर्शकों की संख्या में बदलाव के कारण सोशल डिस्टेंसिंग सिटिंग प्लान में भी बदलाव किए हैं।

परिणामस्वरूप जिन लोगों ने पहले से ही टिकट खरीद लिए हैं उनको पूरा पैसा वापस किया जाएगा और सोमवार की दोपहर से दोबारा टिकटों की बिक्री की जाएगी। सीए के अंतरिम सीईओ निक हॉक्ले ने कहा है कि प्रशंसकों, स्टाफ, खिलाड़ियों और प्रसारण साझेदारी और मैच अधिकारियों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वह एनएसडब्ल्यू स्वास्थ्य विभाग की सलाह को मानते रहेंगे।

हॉक्ले ने कहा, एनएसडब्ल्यू में स्थिति को देखते हुए, हम एनएसडब्ल्यू वेन्यू और एनएसडब्ल्यू स्वास्थ विभाग के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और हमारे स्टाफ, खिलाड़ियों, मैच अधिकारियों, प्रसारणकर्ताओं और प्रशंसकों के लिए उपयुक्त बायो-सिक्योरिटी कदम उठा रहे हैं और इस बात को सुनिश्चित कर रहे हैं कि वह एससीजी में तीसरा टेस्ट मैच खेलें।

उन्होंने कहा, सोशल डिस्टेंसिंग की जरूरतों को पूरा करने के लिए हमें मैदान में दर्शकों की तादाद में बदलाव करना पड़ा। हम टिकट धारकों का उनके धैर्य के लिए धन्यवाद देते हैं। हम आज से रिफंड की प्रक्रिया शुरू कर देंगे। एसीसीजी की सिटिंग को सोशल डिस्टेंसिंग के मुताबिक करते हुए हम दोबारा टिकटों की बिक्री शुरू कर देंगे।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
India-Australia Sydney Test: Crowd capacity limited to 25% for third Test at SCG

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के साथ तीसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया की परेशानी बढ़ सकती है। कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने के आरोप में उपकप्तान रोहित शर्मा समेत पांच क्रिकेटर्स को आइसोलेट किया गया है। इनमें रोहित के अलावा ऋषभ पंत, शुभमन गिल, नवदीप सैनी और पृथ्वी शॉ शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी मेलबोर्न के एक इनडोर रेस्टोरेंट में खाना खाते दिखे थे। जिसका वीडियो सामने आने के बाद आइसोलेशन का कार्रवाई की गई। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि इन खिलाड़ियों के कोविड प्रोटोकॉल तोड़ने की भी जांच की जा रही है। 

रेस्त्रां में बिल

दरअसल, सिडनी में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम मेलबर्न में ही अभ्यास कर रही है। 1 जनवरी को टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत, नवदीप सैनी खाना खाने बाहर निकले थे, वहीं इन खिलाड़ियों से बड़ी चूक हो गई। प्रोटोकॉल के अनुसार खिलाड़ी सुरक्षा घेरे से निकलकर बाहर तो जा सकते हैं, लेकिन खाना रेस्त्रां के बाहर बैठकर खाना होगा। अब ये पांचों खिलाड़ी आइसोलेशन में रहेंगे।

वीडियो वायरल होने के बाद बायो सिक्योरिटी प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप
इंडियन प्लेयर्स का वीडियो सामने आने के बाद, ऑस्ट्रेलिया के मीडिया ने इन पर बायो सिक्योरिटी प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप लगाया था। हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की रिपोर्ट्स का खंडन किया। BCCI ने कहा कि दूसरे टेस्ट में मिली हार से ऑस्ट्रेलियाई मीडिया वाले बौखला गए हैं। यह भारतीय खिलाड़ियों को बदनाम करने की साजिश मात्र है।

सिडनी हेराल्ड और द एज ने छापी रिपोर्ट
नवलदीप सिंह नाम के एक फैन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें रोहित, पंत, गिल, सैनी और शॉ मेलबर्न के सिक्रेट किचन और बार्बीक्यू में रेस्टोरेंट के अंदर बैठे दिखे थे। द एज और सिडनी हेराल्ड में छपी रिपोर्ट के मुताबिक प्रोटोकॉल में खिलाड़ियों को सिर्फ रेस्टोरेंट के बाहर खाने की परमिशन है। सिडनी हेराल्ड और द एज ने लिखा कि रेस्टोरेंट और उसके स्टाफ ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के सामने इंडियन प्लेयर्स के आने की पुष्टि की। BCCI मामले की जांच कर रहा है।

नवलदीप ने माफी मांगी
नवलदीप सिंह ने भी बाद में ट्वीट कर माफी मांगी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ऋषभ पंत ने उन्हें गले नहीं लगाया था। एक्साइटमेंट में उन्होंने यह बात बोली। नवलदीप ने कहा कि भारतीय टीम ने प्रोटोकॉल के दायरे में ही रहकर खाना खाया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस मामले को बायो-बबल के नियमों के खिलाफ माना है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया फिलहाल किसी नतीजे पर तो नहीं पहुंचा है, लेकिन वह इस मामले में बेहद ही गंभीरता के साथ जांच कर रहा है। इन खिलाड़ियों पर क्या कार्रवाई होगी इस पर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता, लेकिन सभी को कोरोना जांच से गुजरना पड़ सकता है।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Rohit 5 cricketers were seen eating at a restaurant in Melbourne
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के प्रेसिडेंट सौरव गांगुली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को फोन कर उनकी सेहत का अपडेट लिया। पीएम ने गांगुली के जल्द ठीक होने की कामना की। उन्होंने सौरव की पत्नी डोना से भी बात की। इससे पहले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और CM ममता बनर्जी गांगुली को देखने शनिवार को अस्पताल पहुंचे थे। ममता ने कहा, सौरव गांगुली ने मुझसे बात की अब उनकी हालत बेहतर है। मैं अस्पताल डाक्टरों का आभार प्रकट करती हूं। बंगाल के राज्यपाल ने भी गांगुली के जल्द ठीक होने की कामना की।

बता दें कि गांगुली को सीने में दर्द की शिकायत के बाद शनिवार को कोलकाता के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनकी धमनी में तीन ब्लॉक पाए गए हैं। गांगुली का इलाज कर रही मेडिकल टीम के हेड सरोज मोंडल ने बताया कि उनकी एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी की गई है। अब उनकी हालत स्थिर है। वुडलैंड्स हॉस्पिटल ने गांगुली का हेल्थ बुलेटिन जारी कर बताया कि गांगुली का ब्लड प्रेशर 110/70 है और उनके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर 98 फीसदी है। मेडिकल बोर्ड बायपास सर्जरी के विकल्प के बारे में विचार नहीं कर रहा है। आगे के उपचार के बारे में हमारी विशेषज्ञ समिति कल फैसला लेगी। माना जा रहा है कि उनको पूरी तरह से ठीक होने में 3 से 4 सप्ताह लग सकते हैं।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Prime Minister Narendra Modi Speaks To Sourav Ganguly, Wishes Him Speedy Recovery

डिजिटल डेस्क, मेलबर्न। बायो बबल तोड़ने के आरोपों के बीच रोहित शर्मा समेत पांचों भारतीय खिलाड़ी पूरी टीम के साथ तीसरे टेस्ट के लिए सोमवार को सिडनी रवाना होंगे। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, यदि आप क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के स्टेटमेंट को ध्यान से पढ़ेंगे, तो उन्होंने कभी नहीं कहा कि यह एक उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि वे यह निर्धारित करना चाहते हैं कि क्या यह उल्लंघन है। इसलिए टीम के साथ सिडनी जाने वाले इन पांच खिलाड़ियों पर कोई प्रतिबंध नहीं है। पूरी टीम कल दोपहर उड़ान भर रही है।

भारत के पांच क्रिकेटर- रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, शुभमन गिल, नवदीप सैनी और पृथ्वी शॉ का एक वीडियो सामने आया था जिसके बाद जिसके आधार पर उनपर बायो-सिक्योरिटी प्रोटोकॉल्स का उल्लंघन का आरोप लग रहा है। इस वीडियो में पांचों क्रिकेटर मेलबर्न में एक बीबीक्यू रेस्टोरेंट के सिक्रेट किचन में दिखाई दे रहे हैं, जबकि इजाजत सिर्फ बाहर बैठकर खाने की है। सिडनी मॉर्निग हेराल्ड और द एज से रेस्टोरेंट के स्टाफ ने इस बात की पुष्टि की है कि खिलाड़ियों ने रेस्टोरेंट का दौरा किया और अंदर बैठे।

नवलदीप सिंह नाम के एक भारतीय प्रशंसक ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों का 118.69 डालर के बिल का भुगतान किया।  नवलदीप ने वीडियो के साथ लिखा, उन्हें पता नहीं था कि उनका बिल किसने दिया.. अपने सुपरस्टार्स के लिए मैं इतना तो कर ही सकता हूं। नवलदीप ने कहा, जब उन्हें पता चला कि मैंने बिल दे दिया है तो रोहित ने कहा कि भाईजी पैसे ले लो यार अच्छा नहीं लगता। मैंने कहा नहीं सर, मैं दूंगा। पंत ने मुझे गले लगाया और कहा कि फोटो तभी होगी जब पैसे वापस लोगे। मैंने कहा नहीं भाई नहीं होगा। आखिर में सभी ने फोटो खिंचवाई। मजा आ गया यार।

बता दें कि भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट 7 जनवरी से खेला जाना है। इन पांचों प्लेयर्स पर बायो-बबल नियम तोड़ने के आरोपों की जांच चल रही है। चार टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मैच 15 जनवरी से ब्रिस्बेन में खेला जाना है। चार टेस्ट मैचों की सीरीज में अब तक ऑस्ट्रेलिया और भारत ने एक- एक मैच जीते हैं। पहला टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीता था। वहीं, बॉक्सिंग टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने शानदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया था।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Full Indian squad, including isolated five, travelling to Sydney together
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget