Latest Post

कराची  (आईएएनएस)। पाकिस्तान मंगलवार से यहां कराची के नेशनल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेलेगी। पाकिस्तान 13 साल बाद अपने घर में दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करेगी। 2009 में श्रीलंका की टीम के बस पर हुए आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान 2015 तक कोई भी अंतर्राष्ट्रीय सीरीज की मेजबानी नहीं कर सका था। उस घटना के बाद पिछले साल श्रीलंका की टीम पहली बार पाकिस्तान में खेलने गई थी।

श्रीलंका ने दिसंबर 2019 में दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था। इसके बाद बांग्लादेश की टीम फरवरी में पाकिस्तान में एक टेस्ट खेली थी। बाबर आजम बतौर कप्तान अपने घर में पहली बार कोई सीरीज में खेलेंगे। बाजम को न्यूजीलैंड दौरे पर भी टीम का कप्तान बनाया गया था, लेकिन अंगूठे में चोट के कारण वह नहीं खेल पाए थे।

आजम ने दक्षिण अफ्रीका के साथ पहले टेस्ट की पूर्वसंध्या पर संवाददाताओं से कहा, यह गर्व की बात है कि मुझे अपने देश में एक कप्तान के रूप में पदार्पण करना है। यदि आप तुलना करते हैं, तो दोनों (न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका) अच्छी टीम हैं। आप इसे किसी भी समय हल्के में नहीं ले सकते, वे (दक्षिण अफ्रीका) एक शीर्ष टीम हैं। लेकिन हमारे पास अपनी ताकत भी है। परिस्थितियां हमारे लिए अनुकूल हैं और खिलाड़ी यहां खेले हैं। तो वे उस परिस्थितियों से अच्छी तरह से अवगत होंगे।

पाकिस्तान का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में बेहद खराब रिकॉर्ड रहा है। दोनों टीमों ने अब तक 26 टेस्ट खेले हैं, जिसमें से पाकिस्तान केवल चार ही जीत पाया है जबकि दक्षिण अफ्रीका ने 15 जीते हैं। दोनों के बीच सात मैच ड्रॉ रहा है। आजम ने कहा, हमें अतीत के बारे में नहीं सोचना चाहिए। हमें इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि हमारे सामने क्या है। यह एक तथ्य है कि हमारे पास उनके खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड नहीं है, लेकिन हमने अच्छी तैयारी की है और हम इस बार उनके खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ देने की उम्मीद करते हैं।
 
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Pakistan and South Africa are all set to lock horns in the historic Test series from January 26
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के भारत लौटने पर उनपर इनाम बरसने लगे हैं। देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी महिन्द्रा ऑटोमोटिव के प्रमुख आनंद महिन्द्रा ने भारतीय क्रिकेट टीम के 6 खिलाड़ियों को अपनी कंपनी की नई एसयूवी ‘थार’ गाड़ी गिफ्ट करने का ऐलान किया है।

बता दें कि टेस्ट सीरीज में चोट से जूझते हुए भारतीय टीम ने अपने से ज्यादा मजबूत ऑस्ट्रेलिया को उसकी ही जमीन पर 2-1 से हराया। भारत की ऑस्ट्रेलिया में ये लगातार दूसरी सीरीज जीत है। इस सीरीज में 5 भारतीय खिलाड़ी- शुभमन गिल, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, टी नटराजन और वॉशिंगटन सुंदर ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की। वहीं शार्दुल ठाकुर ने भी अपने करियर का सिर्फ दूसरा ही टेस्ट मैच खेला।

युवाओं के लिए प्रेरणा बने ये खिलाड़ी
इन सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन के दम पर भारत ने एडिलेड की हार के बाद जबरदस्त वापसी की और पूरी दुनिया को चौंकाते हुए सीरीज अपने नाम की। महिन्द्रा ग्रुप के मालिक और चेयरमैन आनंद महिन्द्रा ने शनिवार 23 जनवरी को ट्वीट कर इन सभी खिलाड़ियों को ‘थार’ एसयूवी गिफ्ट करने का ऐलान किया। उन्होंने लिखा,“6 युवा खिलाड़ियों ने हाल ही में हुई ऐतिहासिक भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में डेब्यू किया (शार्दुल का पिछला मैच चोट के कारण पूरा नहीं हो पाया था)। इन्होंने भारत की आने वाली पीढ़ी के युवाओं के लिए सपने देखना और असंभव को हासिल करना दिखाया है”

वहीं आनंद महिन्द्रा ने कहा कि इन सभी खिलाड़ियों ने जिंदगी के हर क्षेत्र प्रेरणा देने का काम किया है। उन्होंने साफ किया कि इन खिलाड़ियों को यह गिफ्ट वह कंपनी के बजाए अपने खुद के खर्च पर देंगे। उन्होंने लिखा, इनकी कहानियां असल में उत्थान की कहानी है, मुश्किल हालातों से उबरकर श्रेष्ठता हासिल करने की हैं। ये जिंदगी के हर मंच पर प्रेरणा दे रहे हैं। मुझे बेहद खुशी है कि मैं इन सभी 6 नए खिलाड़ियों को अपनी ओर से बिल्कुल नई थार एसयूवी गिफ्ट कर रहा हूं, जो कि कंपनी के खर्च पर नहीं हैं।”

जानें Mahindra Thar के बारे में
2020 Mahindra Thar में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन का विकल्प दिया गया है। पहला 2.0-लीटर mStallion TGDi पेट्रोल इंजन है और दूसरा 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन है। इस कार में 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और एक 6-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन का विकल्प दिया गया है।

फीचर्स और सुरक्षा
इंटीरियर की बात करें तो कार की अपहोल्सट्री पूरी तरह से वाशेबल है। इसमें एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट के साथ 7 इंच की 'ड्रिजिल रेसिस्टेंट' इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है। इस एसयूवी में स्पीकर टॉप पर लगाए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से इस एसयूवी में ABS के साथ EBD, डुअल एयरबैग, के अलावा क्रूज कंट्रोल, हिल-होल्ड और हिल डिसेंट कंट्रोल आदि को शामिल किया गया है। 

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Businessman Anand Mahindra to gift Thar SUV to six Team India players after IND vs AUS win
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, गॉल। श्रीलंका को उसके घर में दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराने के बाद इंग्लैंड आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंकतालिका में तीसरे स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलिया के करीब पहुंच गया है।

इंग्लैंड अभी चौथे नंबर पर है। भारत 71.7 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप पर कायम है, जबकि न्यूजीलैंड 70 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। इंग्लैंड के अब 68.7 प्रतिशत अंक है और वह ऑस्ट्रेलिया से 0.5 अंक प्रतिशत ही पीछे है। ऑस्ट्रेलिया के 69.2 प्रतिशत अंक है।

आईसीसी ने ट्वीट करते करते हुए कहा कि श्रीलंका पर 2.0 की जीत के बाद इंग्लैंड अब आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की अंकतालिका में ऑस्ट्रेलिया से 0.5 प्रतिशत अंक ही पीछे है।

ऑस्ट्रेलिया को हाल में अपने घर में भारत से चार मैचों की टेस्ट सीरीज 1-2 से गंवानी पड़ी है जबकि इंग्लैंड ने श्रीलंका को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से मात दी है, इसलिए इंग्लैंड अब ऑस्ट्रेलिया के करीब पहुंच गया है। लीग के अंत में डब्ल्यूटीसी की शीर्ष दो टीमें इस साल जून में लॉर्डस में होने वाले फाइनल में खेलेंगी।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Test Ranking: England close to Australia in World Test Championship

हैदराबाद  (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया दौरे की खोज कहे जाने वाले भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपने लिए बीएमडब्ल्यू कार खरीदी है। सिराज ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम पेज पर नई कार का वीडियो साझा किया। सिराज गुरुवार को गृहनगर हैदराबाद लौटे थे और सबसे पहले अपने पिता की कब्र पर गए थे, जिनका कि बीते महीने इंतकाल हो गया था। उस समय सिराज आस्ट्रेलिया में थे और कठिन कोरोना प्रोटोकॉल्स के कारण स्वदेश नहीं लौट सके थे। ब्रिस्बेन में खेले गए अंतिम टेस्ट मैच की शुरुआत से पहले जब राष्ट्रगान बजा था तब वह गमगीन हो गए थे। इसी मैच में सिराज ने जब पांच विकेट लिए तब भी उन्होंने हाथ ऊपर करते हुए अपने पिता को याद किया।

सिराज के पिता मोहम्मद गौस पेशे से ऑटोरिक्शा चालक थे। अपने बेटे को एक सफल क्रिकेटर बनाने के लिए गौस ने काफी मेहनत और त्याग किया था लेकिन जब उनका बेटा देश के लिए शीर्ष स्तर पर खेला तब वह इस दुनिया में नहीं थे। अपने पिता को खुद का सबसे बड़ा सपोर्ट बताते हुए कहा, मेरे पिता की हमेशा से ही यही इच्छा थी कि मेरे बेटे देश का नाम रोशन करना और वो मैं जरूर करूंगा। यह मेरे लिए बहुत बड़ा झटका है। मैंने अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा सपोर्ट खो दिया है। यह उनका सपना था कि मैं देश के लिए खेलूं और मैं खुश हूं कि मैंने इस बात को समझा और उनको खुश होने का मौका दिया।

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने शुक्रवार को सिराज की जमकर तारीफ की और कहा कि सिराज आस्ट्रेलिया दौरे की खोज हैं। शास्त्री ने ट्वीट करते हुए लिखा, बॉलिंग अटैक की जिम्मेदारी सिराज ने जिस तरह से निभाई, उस लिहाज से वह आस्ट्रेलिया दौरे पर भारत के लिए खोज हैं। सिराज ने पिता को खोया, नस्लीय फब्तियां झेलीं लेकिन इन सबके बावजूद वह टीम की धुरी बने रहे।

सिराज ने आस्ट्रेलिया के साथ आयोजित चार मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 13 विकेट हासिल किए। ब्रिस्बेन में खेले गए निर्णायक टेस्ट में सिराज ने एक पारी में पांच विकेट हासिल किए। सिराज एवं दूसरे युवा भारतीयों के शानदार प्रदर्शन के बूते भारतीय टीम 2-1 से सीरीज अपने नाम कर इतिहास रचने में सफल रही।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Mohammed Siraj new BMW
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल अब 18 जून से 22 जून के बीच खेला जाएगा। 23 जून रिज़र्व डे रहेगा। पहले यह लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में 10 से 14 जून तक आयोजित होने वाला था। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल और इंडियन प्रीमियर लीग के 2021 संस्करण के फाइनल के बीच निकटता को ध्यान में रखते हुए ऐसा किया गया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर तारीखों का ऐलान अभी बाकी है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने ये जानकारी दी है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत का खेलना लगभग तय है। वर्तमान में, भारत और न्यूजीलैंड डब्ल्यूटीसी स्टैंडिंग में शीर्ष दो स्थानों पर है। पांच सीरीज खेलने के बाद विराट कोहली के पक्ष में 430 अंक हैं, जबकि पांच श्रृंखला खेलने के बाद न्यूजीलैंड के 420 अंक हैं। WTC के तहत भारत एक और सीरीज इंग्लैंड के साथ खेलेगा। वहीं तीसरे नंबर पर काबिज ऑस्ट्रेलिया को साउथ अफ्रीका के साथ सीरीज खेलना है। अगर ऑस्ट्रेलिया को डब्ल्यूटीसी के फाइनल में जगह बनाना है तो उसे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी।

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच पॉइंट टेबल में टॉप-2 टीम के बीच खेला जाएगा। आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का यह पहला संस्करण है और इसमें नौ टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारत, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश क्रिकेट टीमें इसका हिस्सा हैं। टॉप-4 की बात करें तो भारत और न्यूजीलैंड के बाद क्रम से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का नंबर आता है। 

पिछले साल, आईसीसी ने कोविड-19 महामारी के कारण डब्ल्यूटीसी के पॉइंट रेटिंग सिस्टम को बदलने का फैसला किया था। WTC टेबल को अब खेली गई श्रृंखला से अर्जित अंकों के प्रतिशत के आधार पर संशोधित किया गया है, जिसका अर्थ है कि अर्जित अंकों के प्रतिशत के क्रम में टीमों को स्थान दिया गया है। टेस्ट चैंपियनशिप सिर्फ ICC के दिल के करीब का प्रोजेक्ट नहीं है, यहां तक ​​कि कोहली जैसे सितारों ने भी यह स्पष्ट कर दिया है कि यह कैसे सिस्टम का इंटीग्रम पार्ट है, और इसे जीतना बेहद महत्वपूर्ण होगा।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
World Test Championship final postponed, to be played from June 18-22
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget