Latest Post

डिजिटल डेस्क (भोपाल)।  कराची, 28 जनवरी (आईएएनएस) दाएं हाथ के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा गुरुवार को टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दक्षिण अफ्रीका के आठवें गेंदबाज बन गए। रबाडा ने पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट के तीसरे दिन यह उपलब्धि हासिल की। रबाडा ने हसन अली का विकेट लेते हुए हुए यह मुकाम हासिल किया।

25 वर्षीय रबाडा ने 200 टेस्ट विकेट हासिल करने के लिए सिर्फ 44 खेले हैं। इस लिहाज से वह सबसे तेजी से इस मुकाम पर पहुंचने वाले दक्षिण अफ्रीकी बॉलर हैं। अनुभवी तेज गेंदबाज डेल स्टेन टेस्ट क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे अधिक विकेट लिए हैं। स्टेन के नाम 93 मैचों में 439 विकेट हैं। उनके बाद शॉन पोलक (421), मखाया नतिनी (390), एलन डोनाल्ड (330), मोर्ने मोर्कल (309), जैक्स कैलिस (291), वर्नोन फिलेंडर (224) और रबाडा हैं।

रबाडा के नाम पर 117 वनडे और 31 टी20 विकेट भी हैं, जिसके लिए उन्होंने क्रमश: 75 और 26 मैच खेले हैं। कुल मिलाकर, श्रीलंका के दिग्गज मुथैया मुरलीधरन के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड है। मुरलीधरन के नाम 800 विकेट हैं और उनके बाद शेन वार्न (708), अनिल कुंबले (619), जेम्स एंडरसन (606) और ग्लेन मैक्ग्रा (563) हैं।

रबाडा दुनिया के तीसरे गेंदबाज हैं, जो इस मुकाम पर पहुंचे हैं। पहले नंबर पर पाकिस्तान के वकार यूनिस हैं, जिन्होंने 7730 गेंदों में सबसे तेज 200 विकेट लिए। दूसरे नंबर पर डेल स्टेन  हैं, जिन्होंने 7848 गेंदों का इस्तेमाल किया। इसके बाद रबाडा हैं, जिन्होंने 8154 गेंदों में 200 विकेट पूरे किए हैं। 

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Cricket: Kagiso Rabada the third-fastest to 200 Test wickets
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, गॉल। श्रीलंका को उसके घर में दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराने के बाद इंग्लैंड आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंकतालिका में तीसरे स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलिया के करीब पहुंच गया है।

इंग्लैंड अभी चौथे नंबर पर है। भारत 71.7 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप पर कायम है, जबकि न्यूजीलैंड 70 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। इंग्लैंड के अब 68.7 प्रतिशत अंक है और वह ऑस्ट्रेलिया से 0.5 अंक प्रतिशत ही पीछे है। ऑस्ट्रेलिया के 69.2 प्रतिशत अंक है।

आईसीसी ने ट्वीट करते करते हुए कहा कि श्रीलंका पर 2.0 की जीत के बाद इंग्लैंड अब आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की अंकतालिका में ऑस्ट्रेलिया से 0.5 प्रतिशत अंक ही पीछे है।

ऑस्ट्रेलिया को हाल में अपने घर में भारत से चार मैचों की टेस्ट सीरीज 1-2 से गंवानी पड़ी है जबकि इंग्लैंड ने श्रीलंका को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से मात दी है, इसलिए इंग्लैंड अब ऑस्ट्रेलिया के करीब पहुंच गया है। लीग के अंत में डब्ल्यूटीसी की शीर्ष दो टीमें इस साल जून में लॉर्डस में होने वाले फाइनल में खेलेंगी।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Test Ranking: England close to Australia in World Test Championship
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल अब 18 जून से 22 जून के बीच खेला जाएगा। 23 जून रिज़र्व डे रहेगा। पहले यह लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में 10 से 14 जून तक आयोजित होने वाला था। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल और इंडियन प्रीमियर लीग के 2021 संस्करण के फाइनल के बीच निकटता को ध्यान में रखते हुए ऐसा किया गया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर तारीखों का ऐलान अभी बाकी है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने ये जानकारी दी है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत का खेलना लगभग तय है। वर्तमान में, भारत और न्यूजीलैंड डब्ल्यूटीसी स्टैंडिंग में शीर्ष दो स्थानों पर है। पांच सीरीज खेलने के बाद विराट कोहली के पक्ष में 430 अंक हैं, जबकि पांच श्रृंखला खेलने के बाद न्यूजीलैंड के 420 अंक हैं। WTC के तहत भारत एक और सीरीज इंग्लैंड के साथ खेलेगा। वहीं तीसरे नंबर पर काबिज ऑस्ट्रेलिया को साउथ अफ्रीका के साथ सीरीज खेलना है। अगर ऑस्ट्रेलिया को डब्ल्यूटीसी के फाइनल में जगह बनाना है तो उसे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी।

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच पॉइंट टेबल में टॉप-2 टीम के बीच खेला जाएगा। आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का यह पहला संस्करण है और इसमें नौ टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारत, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश क्रिकेट टीमें इसका हिस्सा हैं। टॉप-4 की बात करें तो भारत और न्यूजीलैंड के बाद क्रम से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का नंबर आता है। 

पिछले साल, आईसीसी ने कोविड-19 महामारी के कारण डब्ल्यूटीसी के पॉइंट रेटिंग सिस्टम को बदलने का फैसला किया था। WTC टेबल को अब खेली गई श्रृंखला से अर्जित अंकों के प्रतिशत के आधार पर संशोधित किया गया है, जिसका अर्थ है कि अर्जित अंकों के प्रतिशत के क्रम में टीमों को स्थान दिया गया है। टेस्ट चैंपियनशिप सिर्फ ICC के दिल के करीब का प्रोजेक्ट नहीं है, यहां तक ​​कि कोहली जैसे सितारों ने भी यह स्पष्ट कर दिया है कि यह कैसे सिस्टम का इंटीग्रम पार्ट है, और इसे जीतना बेहद महत्वपूर्ण होगा।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
World Test Championship final postponed, to be played from June 18-22
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

चेन्नई  (आईएएनएस)। कप्तान जो रूट के नेतृत्व में इंग्लैंड क्रिकेट टीम भारत के साथ होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरूआती दो टेस्ट के लिए बुधवार को यहां चेन्नई पहुंची। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने अपने आधिकारिक टिवटर पर 35 सेकेंड का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें टीम ने चेन्नई पहुंचने की जानकारी दी है। इंग्लैंड की टीम श्रीलंका दौरे से सीधे भारत पहुंची है।

टीम ने ट्वीटर पर लिखा, चार मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए जोए रूट और उनकी टीम भारत पहुंची। वीडियो में, होटल के स्टाफ द्वारा खिलाड़ियों का स्वागत करने से पहले उनकी किट को सैनेटाइज करते हुए देखा गया है। इंग्लैंड और भारतीय टीम बुधवार को ही बायो बबल में जाएगी। इसके बाद खिलाड़ी सात दिनों तक क्वारंटीन में रहेंगे। पहले टेस्ट से पहले अभ्यास के लिए उन्हें तीन दिन का समय दिया जाएगा।

बेन स्टोक्स, जोफरा आर्चर और रोरी बस्र्न श्रीलंका में इंग्लैंड की टीम का हिस्सा नहीं थे। वे सीधे रविवार को ही चेन्नई पहुंच चुके हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने दो टीमों के लिए चेन्नई के द लीला पैलेस को बुक किया है। दोनों टीमों को एक ही होटल में ठहराया गया है, जो चेपक स्टेडियम के पास ही है। चेन्नई पहुंचने के बाद बायो बबल में प्रवेश करने के साथ ही दोनों टीमों के खिलाड़ी सात दिनों के क्वारंटीन में चले जाएंगे। तीन दिनों के बाद सभी खिलाड़ियों का कोविड-19 के लिए टेस्ट किया जाएगा।

इंग्लिश टीम श्रीलंका से चेन्नई पहुंची जहां उसने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में मेजबान टीम को 2-0 से हराया है। भारतीय खिलाड़ी हाल ही में आस्ट्रेलिया से लौटे हैं और तब से ही वे होम क्वारंटीन थे। चेपक के नाम से मशहूर चेन्नई का एम.ए चिदंबरम स्टेडियम भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली आगामी चार मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरूआती दो मैचों की मेजबानी करेगा। इस मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ मेजबान भारत का शानदार रिकॉर्ड रहा है।

भारत दौरे पर इंग्लैंड को शुरूआती दोनों टेस्ट चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलना है। पहला टेस्ट पांच से नौ फरवरी तक जबकि दूसरा टेस्ट 13 से 17 फरवरी तक खेला जाएगा। चेन्नई के एम.ए चिदंबरम स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड ने अब तक नौ टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से मेजबान भारत ने पांच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड के हिस्से में तीन जीत नसीब हुई है। वहीं, दोनों टीमों के बीच 1982 में खेला गया मैच ड्रॉ रहा था।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
England cricket team arrives in Chennai ahead of Test Series

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली की तबीयत एक बार फिर खराब हो गई है। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद कोलकाता के अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। कुछ दिन पहले ही सौरव गांगुली को हार्ट अटैक आया था, जिसकी वजह से उनका एंजियोप्लास्टी किया गया था।

बता दें कि 2 जनवरी को सौरव गांगुली की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। 2 जनवरी को अपने घर के जिम में वर्कआउट करने के दौरान गांगुली को सीने में दर्द हुआ। इसके बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में एडमिट कराया। 48 वर्षीय सौरव गांगुली की एंजियोप्लास्टी की गई। गांगुली की एंजियोप्लास्टी की गई जिसके बाद दिल की नसों में स्टेंट डाला गया।

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को 7 जनवरी कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल से छुट्टी हो गई है। हॉस्पिटल से बाहर आते हुए उन्होंने कहा कि, "मैं इलाज के लिए अस्पताल के डॉक्टरों का शुक्रिया अदा करता हूं। मैं बिल्कुल ठीक हूं।" कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में 48 साल के सौरव गांगुली का इलाज चल रहा था। उन्हें शनिवार को दिल का हल्का दौरा पड़ने के बाद भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक,अभी उनकी एक ही एंजियोप्लास्टी की गई है। गांगुली के दिल की नसों में बाकी ब्लॉकेज के लिए होने वाली अगली एंजियोप्लास्टी पर फैसला बाद में लिया जाएगा।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
BCCI President Sourav Ganguly admitted to Kolkata hospital again after chest pain
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

चेन्नई  (आईएएनएस)। कप्तान जो रूट के नेतृत्व में इंग्लैंड क्रिकेट टीम भारत के साथ होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरूआती दो टेस्ट के लिए बुधवार को यहां चेन्नई पहुंची। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने अपने आधिकारिक टिवटर पर 35 सेकेंड का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें टीम ने चेन्नई पहुंचने की जानकारी दी है। इंग्लैंड की टीम श्रीलंका दौरे से सीधे भारत पहुंची है।

टीम ने ट्वीटर पर लिखा, चार मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए जोए रूट और उनकी टीम भारत पहुंची। वीडियो में, होटल के स्टाफ द्वारा खिलाड़ियों का स्वागत करने से पहले उनकी किट को सैनेटाइज करते हुए देखा गया है। इंग्लैंड और भारतीय टीम बुधवार को ही बायो बबल में जाएगी। इसके बाद खिलाड़ी सात दिनों तक क्वारंटीन में रहेंगे। पहले टेस्ट से पहले अभ्यास के लिए उन्हें तीन दिन का समय दिया जाएगा।

बेन स्टोक्स, जोफरा आर्चर और रोरी बस्र्न श्रीलंका में इंग्लैंड की टीम का हिस्सा नहीं थे। वे सीधे रविवार को ही चेन्नई पहुंच चुके हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने दो टीमों के लिए चेन्नई के द लीला पैलेस को बुक किया है। दोनों टीमों को एक ही होटल में ठहराया गया है, जो चेपक स्टेडियम के पास ही है। चेन्नई पहुंचने के बाद बायो बबल में प्रवेश करने के साथ ही दोनों टीमों के खिलाड़ी सात दिनों के क्वारंटीन में चले जाएंगे। तीन दिनों के बाद सभी खिलाड़ियों का कोविड-19 के लिए टेस्ट किया जाएगा।

इंग्लिश टीम श्रीलंका से चेन्नई पहुंची जहां उसने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में मेजबान टीम को 2-0 से हराया है। भारतीय खिलाड़ी हाल ही में आस्ट्रेलिया से लौटे हैं और तब से ही वे होम क्वारंटीन थे। चेपक के नाम से मशहूर चेन्नई का एम.ए चिदंबरम स्टेडियम भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली आगामी चार मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरूआती दो मैचों की मेजबानी करेगा। इस मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ मेजबान भारत का शानदार रिकॉर्ड रहा है।

भारत दौरे पर इंग्लैंड को शुरूआती दोनों टेस्ट चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलना है। पहला टेस्ट पांच से नौ फरवरी तक जबकि दूसरा टेस्ट 13 से 17 फरवरी तक खेला जाएगा। चेन्नई के एम.ए चिदंबरम स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड ने अब तक नौ टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से मेजबान भारत ने पांच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड के हिस्से में तीन जीत नसीब हुई है। वहीं, दोनों टीमों के बीच 1982 में खेला गया मैच ड्रॉ रहा था।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
England cricket team arrives in Chennai ahead of Test Series
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

चेन्नई  (आईएएनएस)। कप्तान जोए रूट के नेतृत्व में इंग्लैंड क्रिकेट टीम भारत के साथ होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरूआती दो टेस्ट के लिए बुधवार को यहां चेन्नई पहुंची। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने अपने आधिकारिक टिवटर पर 35 सेकेंड का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें टीम ने चेन्नई पहुंचने की जानकारी दी है। इंग्लैंड की टीम श्रीलंका दौरे से सीधे भारत पहुंची है।

टीम ने टिवटर पर लिखा, चार मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए जोए रूट और उनकी टीम भारत पहुंची। वीडियो में, होटल के स्टाफ द्वारा खिलाड़ियों का स्वागत करने से पहले उनकी किट को सैनेटाइज करते हुए देखा गया है। इंग्लैंड और भारतीय टीम बुधवार को ही बायो बबल में जाएगी। इसके बाद खिलाड़ी सात दिनों तक क्वारंटीन में रहेंगे। पहले टेस्ट से पहले अभ्यास के लिए उन्हें तीन दिन का समय दिया जाएगा।

बेन स्टोक्स, जोफरा आर्चर और रोरी बस्र्न श्रीलंका में इंग्लैंड की टीम का हिस्सा नहीं थे। वे सीधे रविवार को ही चेन्नई पहुंच चुके हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने दो टीमों के लिए चेन्नई के द लीला पैलेस को बुक किया है। दोनों टीमों को एक ही होटल में ठहराया गया है, जो चेपक स्टेडियम के पास ही है। चेन्नई पहुंचने के बाद बायो बबल में प्रवेश करने के साथ ही दोनों टीमों के खिलाड़ी सात दिनों के क्वारंटीन में चले जाएंगे। तीन दिनों के बाद सभी खिलाड़ियों का कोविड-19 के लिए टेस्ट किया जाएगा।

इंग्लिश टीम श्रीलंका से चेन्नई पहुंची जहां उसने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में मेजबान टीम को 2-0 से हराया है। भारतीय खिलाड़ी हाल ही में आस्ट्रेलिया से लौटे हैं और तब से ही वे होम क्वारंटीन थे। चेपक के नाम से मशहूर चेन्नई का एम.ए चिदंबरम स्टेडियम भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली आगामी चार मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरूआती दो मैचों की मेजबानी करेगा। इस मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ मेजबान भारत का शानदार रिकॉर्ड रहा है।

भारत दौरे पर इंग्लैंड को शुरूआती दोनों टेस्ट चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलना है। पहला टेस्ट पांच से नौ फरवरी तक जबकि दूसरा टेस्ट 13 से 17 फरवरी तक खेला जाएगा। चेन्नई के एम.ए चिदंबरम स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड ने अब तक नौ टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से मेजबान भारत ने पांच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड के हिस्से में तीन जीत नसीब हुई है। वहीं, दोनों टीमों के बीच 1982 में खेला गया मैच ड्रॉ रहा था।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
England cricket team arrives in Chennai ahead of Test Series
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget