Latest Post

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज की शुरुआत 5 फरवरी से चेन्नई में हो रही है। टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर डेविड लॉयड ने जीत-हार की भविष्यवाणी की है। लॉयड को लगता है कि भारत इस सीरीज में 4-0 या 3-0 से कब्जा जमाएगी। बता दें कि दोनों ही टीमों ने अपनी पिछली सीरीज जीती है। इंग्लैंड ने जहां श्रीलंका को उसकी जमीन पर 2-0 से हराया तो वहीं टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को उसकी सरजमीं पर 2-1 से मात दी।

डेविड ने कहा, ' सीरीज में भारतीय टीम ही फेवरेट होगी लेकिन यह इंग्लैंड के लिए अच्छा होगा कि वह एक अंडरडॉग की तरह उतरेंगे। श्रीलंका में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने का फायदा इंग्लैंड की टीम को मिलेगा क्योंकि भारत में कंडीशन लगभग वैसी ही मिलेगी। अगर मुझे इस सीरीज में किसी पर दांव लगाना हो तो वह भारतीय टीम ही होगी।' उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि सीरीज का नतीजा भारत के पक्ष में 3-0 या फिर 4-0 हो सकता है लेकिन अगर मैं गलत साबित हुआ तो मुझे काफी अच्छा लगेगा।'

बता दें कि इस सीरीज का पहला मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम में 5 फरवरी से खेला जाना है। दूसरा टेस्ट - 13 फरवरी से 17 फरवरी तक चेन्नई में होगा। तीसरा टेस्ट - 24 फरवरी से 28 फरवरी तक अहमदाबाद में और चौथा टेस्ट- 4 मार्च से 7 मार्च के बीच अहमदाबाद में होगा। इस सीरीज का नतीजा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का रास्ता भी है। भारत अगर इंग्लैंड को 2-0, या 3-0 से सीरीज में हरा देता है तो उसकी फाइनल की टिकट पक्की हो जाएगी।

 वहीं इंग्लैंड को फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को 4-0 या 3-0 से मात देनी होगी जो निश्चित तौर पर काफी कठिन चुनौती होगी। 70.0 परसेंटेज पॉइंट के साथ दूसरे पायदन पर काबिज न्यूजीलैंड की फाइनल में जगह पक्की हो गई है। वहीं भारतीय टीम के 71.7 परसेंटेज पॉइंट हैं। यदि टीम इंडिया 2-1 के अंतर से भी जीत हासिल करती है तो वह फाइनल में पहुंच जाएगी। इस स्कोर लाइन से भारत के 69.44 परसेंटेज पॉइंट होंगे और वह ऑस्ट्रेलिया से आगे टॉप-2 में रहेगी।
 
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
David Lloyd predicts the result of India vs England Test series
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क ( भोपाल)। दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर ग्रीम स्मिथ आज अपना 40वां बर्थ-डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। 1981 में स्मिथ का जन्म जोहान्सबर्ग में हुआ था। वह महज 22 साल की उम्र में दक्षिण अफ्रीका की टीम के कप्तान बन गए थे और उन्होंने लगभग 100 टेस्ट मैचों में कप्तानी का रिकॉर्ड बनाया है। 2002 में टेस्ट क्रिकेट से डेब्यू करने वाले स्मिथ ने एक महीने बाद ही वन-डे टीम में भी अपना दमखम दिखा दिया था। 

दरअसल, 2003 विश्व कप में करारी हार के बाद, दक्षिण अफ्रीका के चयनकर्ताओं ने एक बड़ा जुआ खेला और उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की कमान 22 वर्षीय ग्रीम स्मिथ को सौंप दी। इसके बाद उन्होंने 2003 के इंग्लैंड दौरे पर एक के बाद एक डबल सेंचुरी मारकर तहलका मचा दिया था। 277 एजबेस्टन में और लॉर्ड्स में 259 रनों की पारी खेली। हालांकि, टीम कई मैच हार गई, लेकिन ग्रीम स्मिथ लगातार रन बनाते रहे। 

वन-डे के इतिहास में सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा कर जीत हासिल करना भी दक्षिण अफ्रीका के नाम है। इन्हीं कप्तानी में अफ्रीका ने आस्ट्रेलिया के 434 रन के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया था। 12 मार्च 2016 को खेले गए इस ऐतिहासिक मैच में स्मिथ ने महज 55 गेंदों में 90 रन की पारी खेलकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 

2006 में ऑस्ट्रेलिया में 3-0 से टेस्ट हारने के बाद अगले साल वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका की शर्मनाक हार देखी। हालांकि, 2006-07 में भारत के खिलाफ 2-1 की घरेलू जीत ने स्मिथ के नेतृत्व में दक्षिण अफ्रीकी टेस्ट टीम के लिए एक शानदार शुरुआत की। उन्होंने पाकिस्तान, बांग्लादेश (उन्होंने चटगांव में नील मैकेंज़ी के साथ 415 के रिकॉर्ड जीत दर्ज की) और इंग्लैंड में 2008 के अंत में एक ऐतिहासिक श्रृंखला जीत थी और 2012 में, इंग्लैंड को 2-0 से हराने के बाद, दक्षिण अफ्रीका नंबर 1 टेस्ट टीम बन गया। उस साल उन्होंने एक भी टेस्ट नहीं गंवाया - ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से यादगार श्रृंखला में हराया। 2014 में घर में ऑस्ट्रेलिया से श्रृंखला हार के बाद स्मिथ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Happy Birthday Graeme Smith: know some facts about his life
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क ( भोपाल)।  1966 में पैदा हुए न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर डैनी मॉरिसन आज (3 फरवरी) अपना 55वां बर्थ-डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। क्रिकेटर से पॉपुलर कमेंटेटर्स बनने के बाद मैदान पर उनकी हरकतों की वजह से वह सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं। 2013 के IPL में डैनी ने एंकर करिश्मा कोटक को गोद में उठा लिया था। टीवी शो एक्स्ट्रा इनिंग के दौरान दोनों ग्राउंड पर लाइव कमेंट्री कर रहे थे। तभी करिश्मा को उन्होंने डांस सिखाते-सिखाते गोद में उठा लिया, जिससे वो सरप्राइज्ड हो गई थीं। इसके बाद इन दोनों की फोटो काफी वायरल हुई थी। 

भारत के खिलाफ किया था डेब्यू... 

1987 वर्ल्ड कप में मॉरिसन ने भारत के खिलाफ नागपुर में वन-डे इंटरनेशनल डेब्यू किया था। इस मैच में मॉरिसन ने अपने 10 ओवर में सबसे ज्यादा 69 रन लुटाए थे। 25 मार्च, 1994 को भारत-न्यूजीलैंड मैच में मॉरिसन हैट्रिक लेने वाले पहले कीवी क्रिकेटर बने थे। तीन ओवर में भारत को जीत के लिए 35 रन चाहिए थे। 48वें ओवर में मॉरिसन बॉलिंग के लिए आए और लगातार तीन विकेट ले लिए। उन्होंने कपिल देव, सलिल अंकोला और नयन मोंगिया को पवेलियन लौटाया था। 

डैनी मॉरिसन एक परफेक्ट स्ट्राइक गेंदबाज थे। मॉरिसन की गेंद को स्विंग करने की क्षमता ने उन्हें काफी पापुलर किया। हालांकि, डैनी जब टीम में थे तब न्यूजीलैंड ने अपने 35 टेस्टों में से केवल दो में जीत हासिल की। फिर भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1992-93 में 37 रन देकर 6 उन्होंने विकेट लिए थे और एक साल बाद क्राइस्टचर्च में पाकिस्तान के खिलाफ 8 विकेट लेकर उन्होंने सबको हैरान कर दिया था। इसी तरह बल्लेबाजी में भी उन्होंने 1996-97 में ऑकलैंड में इंग्लैंड के खिलाफ नाथन एस्टल के साथ मैच बचाने वाली पारी खेली थी।  

 डैनी मॉरिसन ने न्यूजीलैंड के लिए 48 टेस्ट - 96 वन-डे इंटरनेशनल मैच खेले और क्रमशः 160 और 126 विकेट लिए। 

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Happy Birthday Danny Morrison : know about his life

डिजिटल डेस्क, सिडनी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपना साउथ अफ्रीका का दौरा टाल दिया है। साउथ अफ्रीका में इस समय कोरोना की दूसरी लहर चल रही है जिस वजह से इस दौरे को टाला गया है। इस स्थिति में ऑस्ट्रेलिया की सरकार अपनी टीम को साउथ अफ्रीका नहीं भेजना चाहती। साउथ अफ्रीका के डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट ग्रेम स्मिथ ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अचानक टाले गए इस दौरे पर निराशा जाहिर की है।

ग्रेम स्मिथ ने कहा, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की हर उम्मीद पर खरा उतरने के लिए क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने पिछले कुछ सप्ताह काफी ज्यादा काम किया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का यह निर्णय फ्रस्ट्रेट करने वाला बताया है। बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को इस महीने के आखिर में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेने के लिए साउथ अफ्रीका पहुंचाना था। दक्षिण अफ्रीका दौरा टलने से ऑस्ट्रेलिया की टीम को नुकसान होना तय है। ऑस्ट्रेलिया की टीम को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में जाने के लिए अब भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा।

टेस्ट चैम्पियनशिप में ऑस्ट्रेलिया अभी 69.2 परसेंटेज पॉइंट के साथ तीसरे नंबर पर है। वहीं, 70.0 परसेंटेज पॉइंट के साथ दूसरे पायदन पर काबिज न्यूजीलैंड की फाइनल में जगह पक्की हो गई है। भारत की भी फाइनल में पहुंचने की राह आसान हो गई है।  भारतीय टीम के 71.7 परसेंटेज पॉइंट हैं। ऑस्ट्रेलिया का साउथ अफ्रीका दौरा टलने से पहले भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज कम से कम 2-0 के अंतर से जीतना जरूरी था।

 लेकिन अब यदि टीम इंडिया 2-1 के अंतर से भी जीत हासिल करती है तो वह फाइनल में पहुंच जाएगी। इस स्कोर लाइन से भारत के 69.44 परसेंटेज पॉइंट होंगे और वह ऑस्ट्रेलिया से आगे टॉप-2 में रहेगी।

Extremely disappointed by Australia's decision to cancel South Africa tour says Graeme Smith

 डिजिटल डेस्क ( भोपाल)।   वेस्टइंडीज के स्पिनर सुनील नरेन ने सोमवार को अपने पहले बच्चे के जन्म की घोषणा की। नरेन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बच्चे की एक तस्वीर पोस्ट की। नरेन और उनकी पत्नी एंजेलिया ने दिसंबर में खुलासा किया था कि वे अपने परिवार में बेटे का स्वागत करेंगे।

बेटे की तस्वीर साझा करते हुए नरेन ने उसे कैप्शन दिया, आप हमारे दिल में एक खाली जगह को भरते हैं। हमने भगवान की तमाम अच्छाई और कृपा को एक छोटे से चेहरे में देखा है। हम आपको बिना शर्त प्यार करते हैं-पिताजी और मां।

नरेन वर्तमान में संयुक्त अरब अमीरात कें अबू धाबी टी10 लीग में डेक्कन ग्लैडिएटर्स के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने 28 जनवरी को ग्लेडियेटर्स के लिए अपना पहला मैच खेला, जो 2020 के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाद उनका पहला मैच था। आईपीएल में वह एक्टर शाहरुख खान की टीम केकेआर के मुख्य गेंदबाजों में से एक हैं और कई सालों से केकेआर के लिए ही खेल रहे हैं। 

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
West Indies spinner Sunil Narine wife Anjellia welcome first child
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget