Latest Post

 डिजिटल डेस्क ( भोपाल)।   वेस्टइंडीज के स्पिनर सुनील नरेन ने सोमवार को अपने पहले बच्चे के जन्म की घोषणा की। नरेन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बच्चे की एक तस्वीर पोस्ट की। नरेन और उनकी पत्नी एंजेलिया ने दिसंबर में खुलासा किया था कि वे अपने परिवार में बेटे का स्वागत करेंगे।

बेटे की तस्वीर साझा करते हुए नरेन ने उसे कैप्शन दिया, आप हमारे दिल में एक खाली जगह को भरते हैं। हमने भगवान की तमाम अच्छाई और कृपा को एक छोटे से चेहरे में देखा है। हम आपको बिना शर्त प्यार करते हैं-पिताजी और मां।

नरेन वर्तमान में संयुक्त अरब अमीरात कें अबू धाबी टी10 लीग में डेक्कन ग्लैडिएटर्स के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने 28 जनवरी को ग्लेडियेटर्स के लिए अपना पहला मैच खेला, जो 2020 के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाद उनका पहला मैच था। आईपीएल में वह एक्टर शाहरुख खान की टीम केकेआर के मुख्य गेंदबाजों में से एक हैं और कई सालों से केकेआर के लिए ही खेल रहे हैं। 

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
West Indies spinner Sunil Narine wife Anjellia welcome first child
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का हाल ही में किया गया कोविड-19 टेस्ट नेगिटेव आया है और अब उन्हें मंगलवार से आउटडोर ट्रेनिंग की अनुमति दी गई है। भारतीय टीम शुक्रवार से इंग्लैंड के साथ चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इस सीरीज का पहला मैच यहां के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में होगा।

BCCI ने सोमवार को एक बयान में कहा कि भारतीय टीम ने चेन्नई में सोमवार को अपनी क्वारंटीन अवधि पूरी कर ली है। नियमित अंतराल पर इनके तीन टेस्ट किए गए थे और तीनों निगेटिव आए हैं। टीम सोमवार शाम से अपनी पहली आउटडोर सेशन की शुरुआत करेगी। इसके बाद वह मंगलवार से नेटस ट्रेनिंग शुरू करेगी।

पहले दो टेस्ट चेन्नई में होंगे
इससे पहले, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने सोमवार को पुष्टि की कि उसके सभी खिलाड़ियों का टेस्ट निगेटिव आया है, जोकि उसने रविवार को किया था। भारत दौरे पर इंग्लैंड को शुरूआती दोनों टेस्ट चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलना है। पहला टेस्ट पांच से नौ फरवरी तक जबकि दूसरा टेस्ट 13 से 17 फरवरी तक खेला जाएगा।

भारत का पलड़ा भारी
चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड ने अब तक नौ टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से मेजबान भारत ने पांच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड के हिस्से में तीन जीत नसीब हुई है। वहीं, दोनों टीमों के बीच 1982 में खेला गया मैच ड्रॉ रहा था।  

10 महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी
मौजूदा समय में कोरोना महामारी के बीच 10 महीने 26 दिन के बाद भारत में कोई इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेला जाएगा। यह पिछले 28 साल में देश में दो इंटरनेशनल मैचों के बीच सबसे लंबा गैप होगा। भारत में आखिरी इंटरनेशनल मैच 10 मार्च, 2020 को ग्रेटर नोएडा में आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच खेला गया था। इसके बाद कोरोना के कारण यहां कोई मुकाबला नहीं हुआ।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Indian team gets training permission after coming to Corona Test negative
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क ( भोपाल)। 1986 में ऑलराउंडर महमूदुल्लाह का जन्म बंग्लादेश में हुआ। इस क्रिकेटर ने अपना डेब्यू टेस्ट 2009 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। विदेशी धरती पर अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे इस ऑलराउंडर ने अपनी शानदार गेंदबाजी से धमाल मचाया और बंग्लादेश टीम को विदेशी धरती पर पहली जीत भी दिलाई। दरअसल, 2009 में किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज के खिलाफ आठ विकेट लेकर उन्होंने तहलका मचा दिया था। पहली पारी में महमूदुल्लाह ने तीन विकेट लिए थे और दूसरी पारी में 5 विकेट लेकर टीम को 95 रनों से जीत दिलाई थी। 

दो साल बाद ही महमूदुल्लाह टीम के उप-कप्तान बन गए थे और इसके बाद से मिडिल आर्डर में महमूदुल्लाह टीम के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनकी दम पर ही बंग्लादेश ने एक साल बाद ही वेस्डइंडीज को वन-डे सीरीज में हराया। हालांकि, उनके लिए सबसे अच्छा वक्त रहा 2014 जब उन्होंने महज 5 महीनों में 77.71 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए विश्व कप में दो शतक लगाए। एक इंग्लैंड के खिलाफ और दूसरा न्यूजीलैंड के खिलाफ। उन्होंने इसके बाद लगातार चार टेस्ट मैचों में चार अर्द्धशतक भी बनाए। 2017 में, उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड पर बांग्लादेश की जीत में शाकिब अल हसन के साथ बेहतरीन साथ दिया।

महमूदुल्लाह  अब तक 49 टेस्ट मैच में 43 विकेट और 191 वन-डे मैच में 76 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने अपना पिछला टेस्ट मैच फरवरी 2020 में पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी में खेला था। 

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Happy Birthday Mahmudullah, know all about this  Bangladesh Allrounder cricketer
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, लंदन। India vs England टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड टीम को बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड युवा स्टार बल्लेबाज जैक क्राउली पहले दो टेस्ट में नहीं खेलेंगे। क्राउली की कलाई में चोट आई है। उनका पहले टेस्ट में खेलना लगभग नामुमकिन है। बता दें कि ड्रेसिंग रूम में गिरने के दौरान क्राउली की कलाई में चोट आई हैं। 

क्राउली के स्थान पर इंग्लैंड की टीम ओली पोप को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बना सकती है। जैक क्राउली ने हाल ही में टेस्ट डेब्यू किया है।  क्राउली इंडिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने वाले थे। क्राउली ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 267 रन की पारी खेली थी।  क्राउली हालांकि श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज में ओपनर की भूमिका में थे और उन्हें स्पिन गेंदबाजों को खेलने में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। 

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
India vs England Zak Crawley has been ruled out of the first two Tests with a wrist injury
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क ( भोपाल)।  1995 में श्रीलंका में जन्मे क्रिकेटर कुशाल मेंडिस (Kusal Mendis) का आज (2 फरवरी) 26वां बर्थ-डे है।  कुशाल मेंडिस का पूरा नाम बलपुवेदुगे कुशाल जिमन मेंडिस है। कुशाल को क्रिकेट और उनकी पर्सनल लाइफ दोनों की वजह से जाना जाता है। वह एक बार गिरफ्तार भी हो चुके हैं और पुलिस उन्हें घर से उठाकर ले गई थी। वहीं,  ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पल्लेकेले मैदान पर खेली गई उनकी 176 रन की पारी इतिहास की शानदार पारियों में से एक है। 

जुलाई 2016 में आस्ट्रेलिया की टीम श्रीलंका के दौरे पर थी। पल्लेकेले मैदान पर जब 21 साल के कुशाल मेंडिस बैटिंग करने उतरे तो किसी ने सोचा नहीं था कि इतिहास के पन्नों पर एक शानदार पारी दर्ज होने जा रही है। दरअसल, कुशाल मेंडिस जब दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरे तब उनकी टीम श्रीलंका का स्कोर 6 रन पर 2 विकेट था और वह आस्ट्रेलिया के पहली पारी में बनाए गए स्कोर से 80 रन पीछे थे। कुशाल मेंडिस ने पूरी दिन बल्लेबाजी की और जब वह दूसरे दिन 176 रन बनाकर आउट हुए तब तक श्रीलंका 204 रन की लीड ले चुकी थी। इस तरह श्रीलंका ने 268 रन का लक्ष्य आस्ट्रेलिया के सामने रखा, लेकिन आस्ट्रेलिया की पूरी टीम 161 रन पर आउट हो गई। इस तरह एक हारे हुए मैच को श्रीलंका ने कुशाल मेंडिस की बल्लेबाजी के दम पर जीत में बदल लिया। 

हालांकि, कुशाल मेंडिस के खिलाफ एक ऐसा रिकार्ड भी है, जो कोई भी क्रिकेटर बनाना नहीं चाहेगा। कुशाल मेंडिस के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज है। कुशाल मेंडिस लगातार चार बार टेस्ट मैच की पारी में बिना खाता खोले आउट होने वाले बल्लेबाज हैं।

श्रीलंका क्रिकेटर कुशाल मेंडिस को श्रीलंका पुलिस ने जुलाई 2020 में अरेस्ट कर लिया था। कुशाल मेंडिस को पुलिस ने उनके घर से अरेस्ट किया था। कुशाल मेंडिस की कार का एक्सीडेंट हुआ था, इस एक्सीडेंट में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Happy birthday Kusal Mendis: know some facts about his life   
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज की शुरुआत 5 फरवरी से चेन्नई में हो रही है। टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर डेविड लॉयड ने जीत-हार की भविष्यवाणी की है। लॉयड को लगता है कि भारत इस सीरीज में 4-0 या 3-0 से कब्जा जमाएगी। बता दें कि दोनों ही टीमों ने अपनी पिछली सीरीज जीती है। इंग्लैंड ने जहां श्रीलंका को उसकी जमीन पर 2-0 से हराया तो वहीं टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को उसकी सरजमीं पर 2-1 से मात दी।

डेविड ने कहा, ' सीरीज में भारतीय टीम ही फेवरेट होगी लेकिन यह इंग्लैंड के लिए अच्छा होगा कि वह एक अंडरडॉग की तरह उतरेंगे। श्रीलंका में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने का फायदा इंग्लैंड की टीम को मिलेगा क्योंकि भारत में कंडीशन लगभग वैसी ही मिलेगी। अगर मुझे इस सीरीज में किसी पर दांव लगाना हो तो वह भारतीय टीम ही होगी।' उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि सीरीज का नतीजा भारत के पक्ष में 3-0 या फिर 4-0 हो सकता है लेकिन अगर मैं गलत साबित हुआ तो मुझे काफी अच्छा लगेगा।'

बता दें कि इस सीरीज का पहला मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम में 5 फरवरी से खेला जाना है। दूसरा टेस्ट - 13 फरवरी से 17 फरवरी तक चेन्नई में होगा। तीसरा टेस्ट - 24 फरवरी से 28 फरवरी तक अहमदाबाद में और चौथा टेस्ट- 4 मार्च से 7 मार्च के बीच अहमदाबाद में होगा। इस सीरीज का नतीजा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का रास्ता भी है। भारत अगर इंग्लैंड को 2-0, या 3-0 से सीरीज में हरा देता है तो उसकी फाइनल की टिकट पक्की हो जाएगी।

 वहीं इंग्लैंड को फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को 4-0 या 3-0 से मात देनी होगी जो निश्चित तौर पर काफी कठिन चुनौती होगी। 70.0 परसेंटेज पॉइंट के साथ दूसरे पायदन पर काबिज न्यूजीलैंड की फाइनल में जगह पक्की हो गई है। वहीं भारतीय टीम के 71.7 परसेंटेज पॉइंट हैं। यदि टीम इंडिया 2-1 के अंतर से भी जीत हासिल करती है तो वह फाइनल में पहुंच जाएगी। इस स्कोर लाइन से भारत के 69.44 परसेंटेज पॉइंट होंगे और वह ऑस्ट्रेलिया से आगे टॉप-2 में रहेगी।
 
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
David Lloyd predicts the result of India vs England Test series

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget