Latest Post

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार को बताया कि वह कोरोना महामारी से लड़ने में सहायता करेगी, जिसके तहत बोर्ड 10 लीटर के 2000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स दान किए जाएंगे। देश इस वक्त कोरोना की दूसरी लहर से प्रभावित है जिसके कारण ऑक्सीजन और अन्य मेडिकल उपरकरणों की मांग तेज हो गई है। अगले कुछ महीने भारतीय क्रिकेट बोर्ड देश भर में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स बांटेगा जिससे जरूतमंदों को इसे उपलब्ध कराया जा सके।

बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने कहा, बोर्ड इस बारे में अवगत है कि मेडिकल और स्वास्थ्यकर्मी इस महामारी से जंग में कितनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। ये लोग सच्चे फ्रंटलाइन वर्कर हैं और लोगों को बचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। बोर्ड ने हमेशा स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स से लोगों को तुरंत राहत मिलेगी और मरीज को स्वस्थ होने में मदद मिलेगी।

बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा, इस वायरस के खिलाफ हमें कंधा से कंधा मिलाकर चलना है। बीसीसीआई को पता है कि इस वक्त मेडिकल उपकरणों की कितनी जरूरत है और हम उम्मीद करते हैं इससे देशभर में इसकी मांग पूरी हो सकेगी। हम सबने इस महामारी के कारण काफी कुछ सहा है लेकिन वैक्सीन के होने से कुछ राहत मिली है। मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि वह वैक्सीन लें। बीसीसीआई दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है और 2018-18 की बैलेंस शीट के अनुसार, इसकी कुल आय 14,489.80 करोड़ रूपये थी।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
BCCI will donate 2000 Oxygen Concentrators for Covid Patients
.
.
.

Source From
Tech News In Hindi Your Biography Capital Bazaar Shasanadesh, PDF Books, Government Job
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इंग्लैंड दौरे पर जाने वाले भारतीय क्रिकेटरों का पहला बैच बुधवार को मुंबई पहुंचा। पहले बैच में रविचंद्रन अश्विन, वॉशिंगटन सुंदर, मयंक अग्रवाल और मोहम्मद सिराज शामिल है। बता दें कि टीम इंडिया 18 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के साथ दौरे की शुरुआत करेगी। जिसके बाद वह इंग्लैंड के खिलाफ छह मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। 

कोविड-19 से उबरे रिद्धिमान साहा और स्टैंडबाय खिलाड़ी 24 मई को मुंबई पहुंचेंगे। कप्तान विराट कोहली और मुंबई में रहने वाले अन्य खिलाड़ी भी 24 मई को शामिल होंगे। इंग्लैंड जाने वाले सभी खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ और उनके परिवार के सदस्यों का होटल में चेक इन के पहले दिन RT-PCR टेस्ट होगा। इसके बाद क्वारंटीन में रहना होगा। टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलने के लिए 2 जून को उड़ान भरना है। इंग्लैंड पहुंचकर भी विराट कोहली की टीम को 10 दिन क्वारंटीन रहना होगा।

WTC फाइनल और टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया
बल्लेबाज: 

विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), रोहित शर्मा, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा

विकेटकीपर: 
ऋषभ पंत, लोकेश राहुल और ऋद्धिमान साहा (राहुल-साहा को फिटनेस टेस्ट क्लियर करना होगा)

स्पिन ऑलराउंडर: 
हनुमा विहारी, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर

तेज गेंदबाज: 
जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, शार्दूल ठाकुर और उमेश यादव

स्टैंडबाय प्लेयर्स:
बल्लेबाज : अभिमन्यू ईश्वरन
तेज गेंदबाज : प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, अर्जन नागवासवाला

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
India tour of England: Indian team arrive in Mumbai for 2-week quarantine
.
.
.

Source From
Tech News In Hindi Your Biography Capital Bazaar Shasanadesh, PDF Books, Government Job
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। FIFA वर्ल्ड कप 2022 और AFC एशियन कप चीन 2023 के क्वालीफायर्स मैचों में भाग लेने से पहले नेशनल कैंप के लिए 28 सदस्यीय भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम बुधवार शाम को दोहा के लिए रवाना होगी। कतर की यात्रा करने के लिए सभी खिलाड़ी और स्टाफ पिछले 48 घंटों में किए गए RTPCR टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट के साथ कतर दौरे के लिए उड़ान भरेंगे। ये सभी 15 मई से पहले  होटल में बायो बबल के तहत आइसोलेशन में थे।

भारतीय फुटबॉल टीम के कोच इगोर स्टीमाक ने कहा कि जून में होने वाले क्वालीफायर्स मैचों से पहले यह अच्छी स्थिति नहीं है, लेकिन मैच शुरू होने से पहले ब्लू टाइगर्स कैंप में भाग लेगी। उन्होंने कहा, यह सही समय नहीं है क्योंकि हम जून में क्वालीफायर के लिए आगे बढ़ रहे हैं। महामारी के कारण, मई की शुरूआत में कोलकाता में शुरू होने वाले हमारे नेशनल कैपं को रद्द करना पड़ा था। महामारी के कारण हम दुबई में अपना दोस्ताना मैच भी नहीं खेल पाए थे। हालांकि, हम स्थिति की भयावहता को समझते हैं।

भारत को तीन जून को एशियन चैंपियंस कतर के खिलाफ, सात जून को बांग्लादेश के खिलाफ और 15 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ अपने मुकाबले खेलने हैं और ये तीनों मैच दोहा के जेसिम बिन हमाद स्टेडियम में खेले जाएंगे। कैंप के लिए चुनी गई 28 सदस्यीय संभावित टीम में ग्लैन माटिर्ंस एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्हें पहली बार नेशनल टीम कैंप में शामिल किया गया है। ग्रुप ई में फिलहाल भारत के तीन मैचों में तीन अंक है।

भारत की 28 सदस्यीय टी
गोलकीपर : गुरप्रीत सिंह संधू, अमरिंदर सिंह, धीरज सिंह
डिफेंडर्स : प्रीतम कोटाल, राहुल भेके, नरेंद्र गहलोत, चिंगलेनसाना सिंह, संदेश झिंगन, आदिल खान, आकाश मिश्रा, सुभाशीष बोस
मिडफील्डर : उदांता सिंह, ब्रैंडन फर्नांडीस, लिस्टन कोलाको, रॉलिन बोर्गेस, ग्लेन माटिर्ंस, अनिरुद्ध थापा, प्रणॉय हलदर, सुरेश सिंह, लालेंगमाविया राल्ते, अब्दुल सहल, यासिर मोहम्मद, लालियान जुआला चांग्टे, बिपिन सिंह, आशिक कुरुनियन
फॉरवर्ड : ईशान पंडिता, सुनील छेत्री, मानवीर सिंह।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Team India leaves for Doha for FIFA World Cup and AFC Asian Cup qualifiers matches
.
.
.

Source From
Tech News In Hindi Your Biography Capital Bazaar Shasanadesh, PDF Books, Government Job
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश ने पहले वनडे मुकाबले में श्रीलंका को 33 रन से हरा दिया। शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। मुशफिकुर रहीम (84), महमूदुल्लाह (54) और तमीम इकबाल के 52 रन की पारी के दम पर बांग्लादेश ने 50 ओवर में छह विकेट पर 257 रन बनाए थे। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 48.1 ओवर में 224 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका की ओर से वनिंदु हसारंगा ने सर्वाधिक 74 रन बनाए।

श्रीलंका की पारी:
258 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। श्रीलंका को चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर 30 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा। मेहेदी हसन ने दनुश्का गुनाथीलाका के 21 पर अपनी ही बॉल पर कैच लपरकर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद लगातार अंतराल में विकेट गिरते गए। एक वक्त पर श्रीलंका के 6 विकेट 27.3 ओवर में 102 रन पर गिर गए थे। हालांकि इसके बाद वनिंदु हसारंगा ने पारी को संभाला और पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ मिलकर स्कोर को 200 रन के पार पहुंचा दिया।

हालांकि मोहम्मद सैफुद्दीन ने हसारंगा को आउट कर श्रीलंका की जीत की उम्मीदों पर पूरी तरह से पानी फेर दिया। हसारंगा ने 60 गेंदों पर तीन चौकों और पांच छक्कों की मदद से 74 रन बनाए। लगूम कप्तान कुशल परेरा ने 30, कुशल मेंडिस ने 24, दनुश्का गुनाथीलाका ने 21, इशुरु उदाना ने 21 और दासुन सनाका ने 14 रन बनाए, जबकि लक्क्षन संदाकन आठ रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन (4/30) और मुस्ताफिजुर रहमान (3/34) सबसे सफल गेंदबाज रहे। इनके अलावा मोहम्मद सैफुद्दीन को दो और शाकिब अल हसन को एक विकेट मिला। 

बांग्लादेश की पारी:
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करनी उतरी बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने लिटन दास (0) का विकेट जल्द ही गंवा दिया। इसके बाद शाकिब (15) भी ज्यादा देर नहीं टिक सके। तमीम और मुशफिकुर ने हालांकि तीसरे विकेट के लिए 56 रन जोड़े और पारी को संतुलित किया। इस बीच, धनंजय डी सिल्वा ने 99 के कुल योग पर तमीम को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। डी सिल्वा ने इसके बाद अगली ही गेंद पर मोहम्मद मिथुन को खाता खोले बिना आउट किया। 

मुशफिकुर ने फिर महमूदुल्लाह के साथ पारी को आगे बढ़ाया और दोनों बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी हुई। इस साझेदारी को संदाकन ने मुशफिकुर को आउट कर तोड़ा। इसके कुछ देर बाद डी सिल्वा ने महमूदुल्लाह को पवेलियन भेजा। बांग्लादेश की पारी में अफीफ हुसैन 27 और मोहम्मद सैफुद्दीन 13 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका की ओर से डी सिल्वा ने तीन विकेट लिए जबकि दुशमंथा चमीरा, गुनाथीलाका और संदाकन ने एक-एक विकेट लिया।

तमीम इकबाल का रिकॉर्ड
बांग्लादेश के कप्तान तमीम इकबाल ने अपनी 52 रनों की पारी के दौरान एक खास मुकाम हासिल कर लिया है। तमीम इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर 14 हजार रन बनाने वर्ल्ड के 10वें बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, क्रिस गेल जैसे दिग्गज बल्लेबाजों के नाम शामिल हैं। तमीम इकबाल के अब तीनों ही फॉर्मेट में ओपनर के तौर पर खेलते हुए 14011 रन हो गए हैं। बतौर ओपनर सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज सनत जयसूर्या के नाम हैं। 

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Bangladesh takes 1-0 lead as Hasaranga's brilliance goes in vain

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियन सागर धनखड़ की हत्या के मामले में आज पहलवान सुशील कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा की गई। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने सुशील के नाम पर 1 लाख रुपये का इनाम भी रखा था। सुशील के साथ हत्या में मौजूद एक और अपराधी अजय को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली के मुंडका इलाके से दोनों की गिरफ्तारी हुई है।

क्यों भागे सुशील
4 मई को जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियन सागर धनखड़ और उसके दोस्तों का अपहरण कर लिया गया था। उसके बाद उन्हें छत्रसाल स्टेडियम में बुरी तरह से पीटा गया, उसके कुछ ही दिन बाद सागर धनखड़ की मौत हो गई। इस मामले के बाद से सुशील फरार थे। बता दें कि एक वक्त सुशील कुमार सागर धनखड़ को अपने छोटे भाई की तरह मानते थे। उन्होंने अपना फ्लैट भी सागर को रहने के लिए दिया था। इस दौरान सागर ने दो महीने का किराया दिए बिना, फ्लैट खाली कर दिया था। बाकी पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान 4 मई को छत्रसाल स्टेडियम में पुलिस को हत्या की सूचना मिली जिसके बाद से सुशील कुमार फरार थे। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सुशील ने अग्रिम जमानत के लिए रोहिणी कोर्ट में आवेदन दिया था।

कोर्ट में दिए गए तर्क
सुशील कुमार के वकील ने तर्क देते हुए कहा कि वह बड़े खिलाड़ी और ओलंपियन हैं, उन्होंने अपने नाम पर कई खिताब किए है। उन्हें इस साजिश में फंसाया जा रहा है। पुलिस ने साजिश में फंसाने के लिए ही 6 घंटे बाद FIR दर्ज की। सुशील के पास सागर धनखड़ की हत्या का कोई उद्देश्य नहीं है, उनका पासपोर्ट गलत तरीके से जब्त कर लिया गया था। उनके परिवार वालों को परेशान किया जा रहा है।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
 Wrestler Sagar Dhankar's murder Olympian Sushil Kumar arrested by delhi police 
.
.
.

Source From
Tech News In Hindi Your Biography Capital Bazaar Shasanadesh, PDF Books, Government Job
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा कोरोना से उबर चुके हैं और वह 23 मई को टीम इंडिया से जुडने के लिए मुंबई के लिए रवाना होंगे। कृष्णा कोलकाता नाइट राइडर्स के उन चार खिलाड़ियों में से एक थे, जो कोविड-19 की चपेट में आए थे। प्रसिद्ध को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल और इंग्लैंड दौरे के लिए स्टैंड बाय खिलाड़ी के तौर पर रखा गया है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई लिमिटेड ओवर सीरीज में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था और अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया था। 

प्रसिद्ध कृष्णा फिलहाल बेंगलुरु में अपने घर में हैं, जहां से कल वह मुंबई पहुंचेंगे और यहां टीम के साथ अनिवार्य क्वारंटीन में रहेंगे। बाद में दो जून को टीम के साथ इंग्लैंड रवाना होंगे। केकेआर की तरफ से कृष्णा के अलावा, वरुण चक्रवर्ती, संदीप वॉरियर और टिम सीफर्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। यह सभी खिलाड़ी भी इस खतरनाक वायरल से अब उबर चुके हैं। इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गई भारतीय टीम में उनके अलावा तेज गेंदबाज आवेश खान, अरजन नागवसवाला और बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन भी स्टैंड बाय के रूप में शामिल हैं।

भारतीय टीम को इंग्लैंड में पहले 18 से 22 जून तक न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल और इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जो चार अगस्त से नॉटिंघम में शुरू होगी। आईपीएल में भी प्रसिद्ध कृष्णा ने अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था और 8 विकेट अपने नाम किए थे। यही वजह है कि उनके स्टैंड बाय गेंदबाज के तौर पर टीम में रखा गया है। 

बता दें कि इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने BCCI के 3 दिन के सख्त क्वारैंटाइन के प्रस्ताव को मान लिया है। अब विराट कोहली की टीम को इंग्लैंड में सिर्फ 3 दिन सख्त क्वारैंटाइन के नियमों से गुजरना होगा। इसके बाद खिलाड़ी प्रैक्टिस कर सकते हैं। टीम इंडिया 2 जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होगी। ऐसे में खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल से पहले प्रैक्टिस के लिए 12 दिन मिलेंगे। पहले ECB ने BCCI को 10 दिन के सख्त क्वारैंटाइन के नियमों का पालन करने के लिए कहा था, जो कि 12 जून को खत्म होता। 

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Pacer Prasidh Krishna recovers coronavirus to join India team on May 23
.
.
.

Source From
Tech News In Hindi Your Biography Capital Bazaar Shasanadesh, PDF Books, Government Job
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget