Latest Post

डिजिटल डेस्क, दुबई। IPL फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी टीम साथियों के साथ शनिवार को पहली बार ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया। कोहली ने ट्रेनिंग सेशन के कुछ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर भी किए हैं। यूएई में क्वारंटाइन पीरियड पूरा करने के बाद बेंगलोर की टीम का यह पहला प्रैक्टिस सेशन था। फ्रेंचाइजी के प्रैक्टिस सेशन के फोटो शेयर करने के एक दिन बाद RCB के कप्तान विराट कोहली ने ट्विटर पर अपने टीम साथियों के साथ प्रैक्टिस की कुछ फोटो शेयर की। जिसमें कोहली को रनिंग और नेट्स पर बैटिंग का आनंद उठाते हुए देखा जा सकता है।

कोहली ने ट्विटर पर फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, पिछली बार जब मैंने मैदान पर कदम रखा था तब से पांच महीने हो गए हैं। लगा कि नेट्स पर आए जैसे छह दिन ही हुए हैं। RCB के लड़कों के साथ शानदार पहला सेशन। RCB के खिलाड़ी 21 अगस्त को दुबई पहुंच गए थे। सभी खिलाड़ी और स्टाफ दुबई में छह दिन आइसोलेशन में रहे और कोविड-19 टेस्ट में कम से कम तीन बार नेगेटिव आने के बाद ट्रेनिंग सेशन से जुड़े। IPL 2020 की शुरूआत 19 सितंबर से होनी है।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
IPL-13: First nets for Virat Kohli in five months as IPL teams assemble for training with RCB
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच आज मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे से होगा। सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। पाकिस्तान के खिलाफ 1-0 से टेस्ट सीरीज जीतने के बाद अब इंग्लैंड टी-20 सीरीज भी अपने कब्जे में करना चाहेगी। वहीं इंग्लैंड के पास मैनचेस्टर में 5 साल बाद टी-20 मैच जीतने का मौका है। 

वहीं पाकिस्तान के पास 4 साल बाद इंग्लैंड को उसी के घर में टी-20 सीरीज में हराने का मौका है। 4 साल पहले मेहमान टीम ने मैनचेस्टर में हुए टी-20 मैच में इंग्लैंड को 31 रन से हराया था। बता दें कि पाकिस्तान 7, तो इंग्लैंड टीम 6 महीने बाद टी-20 सीरीज खेल रही है।

इससे पहले शुक्रवार को सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा था। मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16.1 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए थे। क्रिस जॉर्डन 2 और सैम बिलिंग्स 3 रन पर खेल रहे थे। तभी बारिश शुरू हो गई और इसके बाद पिच को कवर्स से ढंक दिया गया। फिर अंपायर्स ने आउट फील्ड ज्यादा गीली होने के कारण मैच रद्द करने का फैसला किया। 

मैच में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन सलामी बल्लेबाज टॉम बेंटन ने बनाए। उन्होंने 42 गैंदों में 4 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 71 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। यह उनके टी-20 करियर की पहली फिफ्टी है। उनके अलावा कोई बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना पाया। कप्तान इयोन मोर्गन ने 14, डेविड मलान ने 23 और मोइन अली ने 8 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए इमाद वसीम और शादाब खान ने 2-2 विकेट लिए। 

हेड टु हेड
दोनों देशों के बीच अब तक 15 टी-20 मैच खेले गए हैं। जिसमें से इंग्लैंड 10 और पाकिस्तान सिर्फ 4 मैच जीता है, जबकि एक मैच टाई रहा था। वहीं इंग्लैंड में भी पाकिस्तान का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। पाकिस्तान ने इंग्लैंड में अब तक 6 टी-20 मैच खेले हैं। जिसमें से उसने 2 मैच जीते हैं, जबकि 4 मैचों में उसे शिकस्त झेलनी पड़ी है।

टीमें -

इंग्लैंड: इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, टॉम बेंटन, सैम बिलिंग्स, टॉम करन, जो डेनली, लुइस ग्रेगोरी, क्रिस जॉर्डन, साकिब महमूद, डेविड मलान, आदिल राशिद, जेसन रॉय और डेविड विली।

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, हैदर अली, हेरिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, खुशदिल शाह, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद आमिर, नसीम शाह, सरफराज अहमद, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, शोएब मलिक और वहाब रियाज।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
England vs Pakistan T-20 series: ENG VS PAK 2nd T-20, Emirates Old Trafford, Manchester, Live Cricket Score, Commentary
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच आज मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे से होगा। सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। पाकिस्तान के खिलाफ 1-0 से टेस्ट सीरीज जीतने के बाद अब इंग्लैंड टी-20 सीरीज भी अपने कब्जे में करना चाहेगी।

वहीं पाकिस्तान के पास 4 साल बाद इंग्लैंड को उसी के घर में टी-20 सीरीज में हराने का मौका है। 4 साल पहले मेहमान टीम ने मैनचेस्टर में हुए टी-20 मैच में इंग्लैंड को 31 रन से हराया था। बता दें कि पाकिस्तान 7, तो इंग्लैंड टीम 6 महीने बाद टी-20 सीरीज खेल रही है।

इससे पहले शुक्रवार को सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा था। मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16.1 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए थे। क्रिस जॉर्डन 2 और सैम बिलिंग्स 3 रन पर खेल रहे थे। तभी बारिश शुरू हो गई और इसके बाद पिच को कवर्स से ढंक दिया गया। फिर अंपायर्स ने आउट फील्ड ज्यादा गीली होने के कारण मैच रद्द करने का फैसला किया। 

मैच में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन सलामी बल्लेबाज टॉम बेंटन ने बनाए। उन्होंने 42 गैंदों में 4 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 71 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। यह उनके टी-20 करियर की पहली फिफ्टी है। उनके अलावा कोई बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना पाया। कप्तान इयोन मोर्गन ने 14, डेविड मलान ने 23 और मोइन अली ने 8 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए इमाद वसीम और शादाब खान ने 2-2 विकेट लिए। 

हेड टु हेड
दोनों देशों के बीच अब तक 15 टी-20 मैच खेले गए हैं। जिसमें से इंग्लैंड 10 और पाकिस्तान सिर्फ 4 मैच जीता है, जबकि एक मैच टाई रहा था। वहीं इंग्लैंड में भी पाकिस्तान का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। पाकिस्तान ने इंग्लैंड में अब तक 6 टी-20 मैच खेले हैं। जिसमें से उसने 2 मैच जीते हैं, जबकि 4 मैचों में उसे शिकस्त झेलनी पड़ी है।

टीमें -

इंग्लैंड: इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, टॉम बेंटन, सैम बिलिंग्स, टॉम करन, जो डेनली, लुइस ग्रेगोरी, क्रिस जॉर्डन, साकिब महमूद, डेविड मलान, आदिल राशिद, जेसन रॉय और डेविड विली।

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, हैदर अली, हेरिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, खुशदिल शाह, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद आमिर, नसीम शाह, सरफराज अहमद, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, शोएब मलिक और वहाब रियाज।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
England vs Pakistan T-20 series: ENG VS PAK 2nd T-20, Emirates Old Trafford, Manchester, Live Cricket Score, Commentary
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। चेन्नई सपुर किंग्स का एक और खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव निकला है और इसी के साथ फ्रेंचाइजी के इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 13 हो गई है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में मौजूद सूत्रों ने मंगलवार को आईएएनएस को इस बात की जानकारी दी।

13 कोविड-19 सदस्यों के बाद चेन्नई के प्रशंसकों को एक और झटका लगा है क्योंकि हरफनमौला खिलाड़ी सुरेश रैना ने लीग के 13वें सीजन से नाम वापस ले लिया है।

टीम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केएस. विश्वनाथन ने फ्रेंचाइजी के ट्विटर पर शनिवार सुबह इस बात की जानकारी दी। विश्वनाथन के मुताबिक रैना ने व्यक्तिगत कारणों से आईपीएल से हटने का फैसला किया है।

टीम के 12 सदस्यों का शुक्रवार को कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया था। इसमें हालांकि यह बात साफ नहीं है कि इसमें से कितने खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ और सदस्य हैं। इसने लीग के 13वें सीजन के आयोजन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सूत्रों ने आईएएनएस से कहा, एक और खिलाड़ी का टेस्ट पॉजिटिव आया है। उनका नाम अभी पता नहीं चला है, लेकिन मुझे बताया गया है कि एक और खिलाड़ी का टेस्ट पॉजिटिव आया है। यहां यूएई में यह सब कुछ काफी खराब लग रहा है। अब बाकी टीमें भी काफी चिंतित हैं।

विश्वनाथन ने रैना को लेकर ट्वीट किया लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि कितने खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। फ्रेंचाइजी ने भी अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है।

कोविड-19 के कारण आईपीएल का आयोजन इस बार 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच किया जाना है। आमतौर पर इसे भारत में गर्मियों में आयोजित किया जाता है लेकिन इस वायरस के कारण इस बार ऐसा संभव नहीं हो सका था।

ट्वीट के अलावा रैना के नाम वापस लेने का कोई कारण पता नहीं चला है। रैना ने हाल ही में 15 अगस्त को महेंद्र सिंह धोनी के साथ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी।

बीसीसीआई ने अभी तक चेन्नई के सदस्यों का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव निकलने को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है।

एकेयू/जेएनएस

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
13 members of Chennai Super Kings corona victim, Raina withdraws from IPL
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

ऑकलैंड, 29 अगस्त (आईएएनएस)। इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने कहा है कि उनके पिता को कैंसर है इस बात ने उन्हें मानिसक तौर पर परेशान कर दिया था और इसी कारण वह पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज बीच में छोड़कर आ गए क्योंकि वह अपने परिवार के साथ रहना चाहते थे।

स्टोक्स के पिता जेरार्ड दक्षिण अफ्रीका में बीमार पड़े थे। वहां से घर लौटने के बाद उन्हें इस बीमारी का पता चला।

स्टोक्स ने पाकिस्तान के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेला था, लेकिन इसके बाद वह बाकी के दोनों टेस्ट मैचों में नहीं थे।

स्टोक्स हालांकि कोविड-19 के चलते न्यूजीलैंड में आइसोलेशन में हैं।

स्टोक्स ने न्यूजीलैंड हेराल्ड से कहा, मैं एक सप्ताह तक सोया नहीं था और मेरी मानसिक स्थिति अच्छी भी नहीं थी। मेरे लिए टीम को छोड़कर आना मेरे नजरिए से सबसे सही विकल्प था।

पिता का अपने करियर पर प्रभाव के बारे में स्टोक्स ने कहा, वह मेरे लिए कडक थे लेकिन जैसे-जैसे मैं बड़ा होता चला गया मुझे समझ में आ गया कि यह सब किसी न कसी कारण से हुआ है। वह जानते थे कि मैं एक पेशेवर स्पोटर्समैन बनना चाहता हूं और जैसे ही मैंने करियर बनाना शुरू किया वो इसे मुझ पर ऊपर लागू कर रहे थे।

एकेयू/जेएनएस

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Stokes admitted, hearing the news of cancer to his father was shocking
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

मैनचेस्टर, 29, अगस्त (आईएएनएस)। इंग्लैंड के बल्लेबाज टॉम बेंटन का पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मैच में लगाए गए अर्धशतक पर पानी फिर गया। बारिश के कारण पहला टी-20 रद्द हो गया।

पाकिस्तान ने शुक्रवार देर रात खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। जेसन रॉय की गैरमौदूगी में बेंटन को सलामी बल्लेबाजी का मौका मिला। इसका बेंटन ने पूरा फायदा उठाया और 42 गेंदों पर चार चौके तथा पांच छक्कों की मदद से 71 रनों की पारी खेली।

उनके सलामी जोड़ीदार जॉनी बेयरस्टो दो रन बनाकर आउट हो गए थे। डीजे मलान ने बेंटन का साथ दिया और 23 रन बनाए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी की।

मलान के जाने के बाद भी बेंटन का तूफानी अंदाज जारी रहा। उन्होंने कप्तान के साथ मिलकर 35 रन जोड़े। 109 के कुल स्कोर पर बेंटन को शादाब खान ने आउट कर दिया। नौ रन बाद कप्तान इयोन मोर्गन भी 14 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए। मोइन अली और लुइस ग्रेगोरी आठ और दो रन ही बना सके।

सैम बिलिंग्स (नाबाद 3) और क्रिस जोर्डन (नाबाद 2) इंग्लैंड की पारी को आगे बढ़ा ही रहे थे कि बारिश आ गई और फिर मैच नहीं हो सका। बारिश के कारण मैच रूकने पर इंग्लैंड का स्कोर 16.1 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 131 रन था।

एकेयू/जेएनएस

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Manchester T20: Benton's fireworks cracked, match canceled
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

बेंगलुरू, 29 अगस्त (आईएएनएस)। प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित की गई भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने कहा है कि उन्हें लगता है कि देश में महिला हॉकी को भी पुरुषों के समान महत्व मिल रहा है।

रानी को शनिवार को वर्चुअल पुरस्कार सम्मान समारोह में प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

रानी इस पुरस्कार को पाने वाली पहली भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी बन गई हैं। साथ ही वह धनराज पिल्लई और सरदार सिंह के बाद तीसरे हॉकी खिलाड़ी हैं, जिन्हें राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार प्रदान किया गया है।

रानी ने पुरस्कार ग्रहण करने के बाद कहा, पिछले एक सप्ताह से, मेरे नाम की आधिकारिक तौर पर खेल रत्न पुरस्कार के लिए घोषणा किए जाने के बाद से मैं अब तक की अपनी यात्रा को फिर से याद कर रही हूं। और इसने मुझे ऐसा अहसास दिलाया है कि महिला हॉकी को अब पुरुष हॉकी के समान ही महत्व दिया जा रहा है। साथ ही अब महिला खिलाड़ियों को भी सर्वोच्च सम्मान दिया जाता है, जो वास्तव में यह दिखाता है कि यह खेल सही दिशा में आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि भारतीय हॉकी में पिछले एक दशक में काफी बदलाव आया है।

कप्तान ने कहा, जब से मैंने शुरू किया है, तब से लेकर अब तक महिला हॉकी में काफी अच्छा बदलाव आया है। जब मैंने खेलना शुरू किया था तो महिलाओं की टीम बहुत कम टूनार्मेंट खेलती थी।

रानी ने कहा, हमने ज्यादातर कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियाई खेलों जैसे प्रमुख टूर्नामेंट खेले, लेकिन अब परि²श्य बहुत बदल गया है। हॉकी इंडिया और प्रबंधन सुनिश्चित करते हैं कि हम साल भर टूर्नामेंट खेलें, जिसने हमारे प्रदर्शन में सुधार करने में काफी योगदान दिया है।

रानी को जहां खेल रत्न अवॉर्ड दिया गया तो वहीं आकाशदीप सिंह को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। दोनों खिलाड़ी फिलहाल बेंगलुरु के साई कैम्पस में कोचिंग कैम्प में हैं।

आकाशदीप ने कहा, मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जो अब तक मेरी यात्रा का हिस्सा रहे हैं। मैं बेहद भाग्यशाली रहा हूं कि मुझे अपने देश के महान खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिला है। मैं हॉकी इंडिया और साई को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं।

- -आईएएनएस

ईजेडए/जेएनएस

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Indian hockey is moving in the right direction: Khel Ratna Rani
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget