Latest Post

दुबई, 31 अक्टूबर (आईएएनएस/ग्लोफैंस)। दिल्ली कैपिटल्स आज यहां दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के अपने अगले मैच में मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी।

चेन्नई सुपर किंग्स को गुरुवार को मिली जीत के साथ का प्लेऑफ में स्थान पक्का हो गया है। अब मुंबई, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उतरेगी और दिल्ली का लक्ष्य भी प्लेऑफ में पहुंचना होगा। दिल्ली के 12 मैचों में 14 अंक हैं। मुंबई को मात दे उसके 16 अंक हो जाएंगे और वह भी लगभग प्लेऑफ में जगह बना लेगी।

प्लेऑफ में भी जगह बनाने के बावजूद मुंबई इस मैच को हल्के में नहीं लेगी क्योंकि उसकी कोशिश शीर्ष-2 में रहते हुए लीग दौर का अंत करने को होगी। इससे फायदा यह होगा कि अगर वह प्लेऑफ में क्वालीफायर-1 में हार भी जाती है, तो उसे फिर क्वालीफायर-2 में खेलने का मौका मिलेगा, जिसे जीत वह फाइनल में जा सकती है।

आईपीएल में हर टीम की कोशिश होती है को वह शीर्ष-2 में रहते हुए लीग चरण का अंत करे और दिल्ली भी इसी फिराक में होगी। लेकिन कितना सफल रहती है, यह अंत में पता चलेगा।

मुंबई ने बीते तीन मैच बिना रोहित शर्मा के खेले हैं। उनकी जगह कीरन पोलार्ड ने शानदार कप्तानी की है और बाकी बल्लेबाजों ने रोहित की कमी महसूस नहीं होने दी है, खासकर ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने। सूर्यकुमार ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ जो पारी खेली थी उसने सूर्यकुमार को एक अलग जगह खड़ा कर दिया है।

वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और रोहित के जाने के बाद जिम्मेदारी उन्होंने अपने कंधों पर ले ली है। ईशान को रोहित की गैर मौजूदगी में क्विंटन डी कॉक के साथ पारी की शुरूआत के लिए भेजा जा रहा है। यह युवा बल्लेबाज इसमें भी खरा उतरा है।

हार्दिक पांड्या ने भी अपना रोद्र रूप दिखाया है। पोलार्ड और पांड्या के भाई क्रूणाल भी रन बना रहे हैं। लेकिन क्या दिल्ली की मजबूत गेंदबाजी के सामने यह सभी अपनी फॉर्म को जारी रख पाएंगे, वो भी तब जब दिल्ली प्लेऑफ में जाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकने के लिए तैयार है।

दिल्ली की गेंदबाजी ही नहीं बल्लेबाजी भी मजबूत है, लेकिन पिछले कुछ मैचों में उसके लिए कुछ भी अच्छा नहीं रहा है। उसे सिर्फ हार ही मिली है। इसलिए अब जीत के रास्ते पर वापसी करना उसके लिए बेहद जरूरी हो गया है।

सभी खिलाड़ी टूर्नामेंट के आखिरी दौर की जरूरत को जानते हैं। इसलिए दिल्ली एक जख्मी शेर की भांति हो गई है जो बेहद खतरनाक है।

पृथ्वी शॉ का टीम में लौटना जरूरी हो गया है। शिखर धवन के साथ उनकी जोड़ी ने दिल्ली को अच्छी शुरूआतें दी हैं। मध्य क्रम से लेकर सलामी बल्लेबाज तक अपनाए जाने वाले अजिंक्य रहाणे इस सीजन चल ही नहीं रहे हैं। बल्लेबाजी में टीम धवन, कप्तान श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टोयनिस, ऋषभ पंत और शिमरन हेटमायेर पर निर्भर है।

गेंदबाजी में कैगिसो रबादा, तुषार देशपांडे और एनरिक नॉर्खिया पर मुंबई के तूफानी आक्रमण को रोकने की जिम्मेदारी होगी। रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल की स्पिन जोड़ी मुंबई के बल्लेबाजों को परेशान कर सकती है।

मुंबई का गेंदबाजी आक्रामण भी काफी मजबूत है। जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और पैट कमिंस पूरी तैयारी से दिल्ली के बल्लेबाजों को रोकने उतरेंगे। इन सभी के अलावा, लेग स्पिनर राहुल चहर भी दिल्ली के बल्लेबाजों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

टीमें (सम्भावित:)

दिल्ली कैपिटल्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, एलेक्स कैरी, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिखर धवन, शिमरन हेटमायेर, अक्षर पटेल, ललित यादव, मार्कस स्टोयनिस, कीमो पॉल, आवेश खान, हर्षल पटेल, कैगिसो रबादा, मोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, संदीप लामिछाने, एनरिक नॉर्खिया, तुषार देशपांडे।

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), आदित्य तारे (विकेटकीपर), अनमोलप्रीत सिंह, अनुकूल रॉय, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, दिग्विजय देशमुख, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, जेम्स पैटिनसन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरन पोलार्ड, क्रूणाल पांड्या, मिशेल मैक्लेंघन, मोहसिन खान, नाथन कुल्टर नाइल, प्रिंस बलवंत राय, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), राहुल चहर, सौरभ तिवारी, शेरफाने रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट।

ईजेडए



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
IPL-13: Delhi Capitals aim to reach playoffs
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

अबू धाबी, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ग्रीम स्वान का मानना है कि किंग्स इलेवन पंजाब को हराने के लिए राजस्थान रॉयल्स को अपने चारों विदेशी खिलाड़ियों स्टीव स्मिथ, बेन स्टोक्स, जोस बटलर और जोफ्रा आर्चर पर विश्वास करना होगा और इन खिलाड़ियों को निडर क्रिकेट खेलना होगा।

आइपीएल-13 में शुक्रवार को यहां शेख जाएद स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होना है। राजस्थान को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए हर हाल में इस मैच में जीत दर्ज करनी होगी।

स्वान ने स्टार स्पोर्ट्स शो गेम प्लान में कहा, पंजाब एक मजबूत टीम है और इसमें कोई शक नहीं है। क्रिस गेल के आने के बाद से टीम एकदम अलग दिखी है।

उन्होंने कहा, वहीं, राजस्थान को अपने विदेशी खिलाड़ियों पर विश्वास करना होगा। उनके पास बटलर, स्टोक्स, स्मिथ और आर्चर के चार सबसे प्रतिभाशाली विदेशी खिलाड़ी हैं। उन्हें निडर क्रिकेट खेलने की जरूरत है। राहुल तेवतिया से भी टीम को काफी उम्मीदें होंगी।

गुरुवार को चेन्नई सुपरकिंग्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को हराया और मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ में क्वालिफाई कर गई। वहीं चेन्नई की टीम पहले ही क्वालीफाई की दौड़ से बाहर हो गई है।

राजस्थान 12 मैचों में से पांच मैच जीतकर अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। पंजाब 12 में से छह मैच जीतकर चौथे स्थान पर है।

ईजेडए



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Four foreign players will have to play fearlessly against Punjab: Swan
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

दुबई, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। आईपीएल-13 में लगातार दूसरा अर्धशतक लगा चेन्नई सुपर किंग्स को शानदार जीत दिलाने वाले युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड की चारों ओर तारीफ हो रही है।

कोलकाता ने गुरुवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में चेन्नई के सामने 173 रनों की चुनौती रखी थी। ऋतुराज ने 53 गेंदों पर छह चौके और दो छक्कों की मदद से 72 रन बना कर टीम को जीत दिलाई।

चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जहां गायकवाड को प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से एक बताया है, तो वहीं भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने गायकवाड को लेकर मैच शुरू होने से पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी। सचिन ने कहा था कि गायकवाड लंबी पारी के लिए बना है।

चेन्नई-कोलकाता मैच से पहले यूट्यूब पर जारी एक वीडियो में सचिन ने कहा, मैंने उनका ज्यादा खेल नहीं देखा है। लेकिन मैंने जो देखा है वो ये है कि वह एक शानदार बल्लेबाज है। उन्होंने बेहतरीन क्रिकेट शॉट्स खेले और सुधार किया है। जब कोई बल्लेबाज सही क्रिकेट शॉट्स खेलना शुरू करता है, गेंद को कवर या मिड-विकेट के ऊपर से मारता या सीधे गेंदबाज के सिर के ऊपर से खेलता है, तो समझा जाता है कि वो बल्लेबाज लंबी पारी खेलने के लिए बना है।

सचिन ने आगे कहा, मुझे लग रहा है कि आज के मैच में वह फिर से पारी की शुरुआत करेंगे क्योंकि उनकी तकनीक और मानसिकता कमाल की है। धोनी उनपर भरोसा जरुर करेगा।

ईजेडए-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Sachin predicts, Gaekwad is made to play long innings
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

चेन्नई, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पूर्व मिडफील्डर एन मोहम्मद रियाज ने कहा है कि हॉकी में डिफेंडर्स चैंपियनशिप जिताते हैं, जबकि स्ट्राइकर्स मैच।

49 वर्षीय अर्जुन अवॉर्डी रियाज 1990 से 2000 तक भारत के लिए 280 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। फिलहाल वह एयर इंडिया में उप महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं।

रियाज का मानना है कि मिडफील्डर स्ट्राइकर्स के लिए गोल करने का मौका बनाते हैं, जबकि विपक्षी टीम को गोल करने से रोकते हैं।

उन्होंने कहा, डिफेंडर्स चैंपियनशिप जिताते हैं जबकि फॉरवर्ड मैच जिताते हैं।

पूर्व भारतीय कप्तान रियाज 1996 और 2000 ओलंपिक, विश्व कप 1994 और 1998 तथा एशियाई खेल 1994 और 1998 में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इसके अलावा वह 2002 में बेल्जियम में और 2004 में जर्मनी में पेशेवर लीग में भी खेल चुके हैं।

पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान और ओलंपियन वी भास्करण ने आईएएनएस से कहा, हॉकी उनके खून में दौड़ता है। उनके पिता मोहम्मद नबी भी एक अच्छे खिलाड़ी और एक अंतर्राष्ट्रीय रेफरी थे। उनके परिवार में भी हॉकी के अच्छे खिलाड़ी थे।

रियाज के बड़े भाई तमिलनाडु के लिए जबकि छोटा भाई राष्ट्रीय टीम के लिए खेल चुके हैं। रियाज के बारे में ऐसा कहा जाता था कि हॉकी में वह पानी से मछली निकालने जैसे थे।

रियाज ने कहा कि 1989 की राष्ट्रीय जूनियर चैंपियनशिप उनके करियर के लिए एक टर्निग प्वाइंट था।

उन्होंने कहा, मैं वहां भी अच्छा खेल रहा था। जब टीम हाफ टाइम तक पीछे रहती थी तो मैं गोल करता था और टीम को जीत दिलाता था। अखबारों की हेडलाइन में रियाज बनाम प्रतिद्वंद्वी टीम से शीर्षक होता था।

रियाज ने उसके बाद से पीछे मुड़कर नहीं देखा और हॉकी में उनका खेल आगे बढ़ता गया।

मॉस्को ओलंपिक में अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को स्वर्ण पदक जिताने वाले भास्करण ने कहा, मैंने रियाज को एक जूनियर खिलाड़ी के रूप में देखा था। वह वाराणसी में रेलवे कर्मचारियों के वार्ड के लिए आयोजित एक हॉकी टूर्नामेंट में खेल चुके थे। उनके पिता रेलवे में थे। दक्षिण रेलवे की टीम फाइनल में पहुंची थी। उस समय मुझे लगा था कि यह लड़का एक बड़े खिलाड़ी में बदल जाएगा और ऐसा ही हुआ।

इसके बाद रियाज का चयन जूनियर टीम के लिए और फिर सीनियर टीम के लिए हुआ। उन्होंने मलेशिया में अजलान शाह कप में भारतीय टीम के लिए अंतर्राष्ट्रीय हॉकी में पदार्पण किया था। वह 1993 में आस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।

रियाज के एक खिलाड़ी के अलावा एक कोच के रूप में भी काफी सफल रहे हैं।

उनके मार्गदर्शन में भारतीय सीनियर्स और जूनियर्स टीम ने 2011 में चीन में आयोजित एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में स्वर्ण और रजत पदक जीते थे। इसके अलावा टीम ने 2011 में चैंपियंस चैलेंज हॉकी चैंपियनशिप दक्षिण अफ्रीका में रजत और पोलैंड में ओयाजित जूनियर यूरोपीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीते थे।

रियाज अब अपना खाली समय मैदान में जूनियर खिलाड़ियों को खेलने की तकनीक के लिए टिप्स दे रहे हैं।

उन्होंने कहा, मैं अपने पुराने स्कूल के छात्रों के लिए हर साल मुफ्त कोचिंग करता हूं। मैं कोविलपट्टी अकादमी के खिलाड़ियों को भी कोचिंग देता हूं। मैं अपने कौशल सेट को जूनियर्स के साथ साझा करना चाहता हूं।

रियाज ने मौजूदा भारतीय हॉकी टीम को लेकर कहा कि भारतीय टीम दुनिया में शीर्ष पांच में है और पदक की संभावनाएं बहुत दूर नहीं हैं।

उन्होंने कहा, पहले जर्मनी, स्पेन और हॉलैंड जैसे देश अधिकांश टूर्नामेंटों के सेमीफाइनल में प्रवेश करती थीं। लेकिन अब विश्व हॉकी का परिदृश्य बदल गया है और कम रैंकिंग वाली टीमें अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और चैंपियनशिप जीत रही हैं।

ईजेडए/आरएचए



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Defenders win hockey championship, strikers match: Mohammad Riaz
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, दुबई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन में लीग स्टेज के अब सिर्फ 7 मैच बाकी हैं। ऐसे में अब प्ले-ऑफ की रेस और भी दिलचस्प हो गई है। लीग स्टेज के 49वें मैच में गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हराया। इस हार के बाद कोलकाता की प्ले-ऑफ में पहुंचने की राह बहुत मुश्किल हो गई है। वहीं चेन्नई पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। कोलकाता की हार के साथ ही मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। अब बाकी तीन पॉजिशन के लिए छह टीमें रेस में हैं। इन सभी टीमों में से प्ले-ऑफ में पहुंचने वाली टीमों का भविष्य नेट रन रेट पर निर्भर होगा। आईए इन 11 प्वाइंट्स में समझते हैं टीमों की प्ले-ऑफ में पहुंचने की सभी संभावनाएं। 

1. चेन्नई सुपर किंग्स से हारने के बाद, कोलकाता नाइट राइडर्स के प्लेऑफ में पहुंचने का अब केवल 5.5% चांस हैं। अब कोलकाता को लीग का अपना आखिरी मैच जीतना होगा और दूसरी टीम के रिजल्ट और नेट रन रेट्स पर निर्भर रहना होगा। 

2. कोलकाता के चौथे स्थान पर पहुंचने और चौथे स्थान के लिए किसी अन्य टीम से अंकों के हिसाब से टाई होने की 25% संभावना है। लेकिन खराब नेट रन रेट के कारण कोलकाता के लिए टाई कराना काफी नहीं होगा। 

3. चेन्नई की जीत का मतलब है कि उनके पास अब प्वाइंट्स टेबल में सबसे आखिरी 8वें नंबर से बचने का एक मौका है। 

4. कोलकाता की हार के बाद किंग्स इलेवन पंजाब के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना बढ़ गई है। अब पंजाब अपने बचे मैच जीतकर बिना नेट रन रेट पर निर्भर हुए भी प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर सकती है। 

5. किंग्स इलेवन पंजाब के पास टॉप-4 स्लॉट में से किसी एक पर टाई कराने के 4 में से 3 मौके हैं। 

6. कोलकाता की हार ने सनराइजर्स हैदराबाद के तीसरे और चौथे स्थान पर टाई कराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने की संभावना को भी बढ़ा दिया है।

7. राजस्थान रॉयल्स के चौथे स्थान पर पहुंचने के 5.5% चांस है। वहीं तीसरे या चौथे स्थान के लिए टाई कराने के राजस्थान के पास 4 में से 1 मौका है। 

8. मुंबई इंडियंस अंकों के हिसाब से टॉप-2 में रहकर ही लीग स्टेज खत्म करेगी। 

9. दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का अंतिम चार में पहुंचने और अंकों के हिसाब से टॉप-4 पॉजिशन में से किसी एक पॉजिशन पर टाई होना तय है।  

10. मुंबई, दिल्ली, बैंगलोर और पंजाब का 16-16 अंकों के साथ टॉप-4 में लीग स्टेज खत्म होने की भी एक संभावना हो सकती है। 

11. ऐसा तभी संभव है जब किंग्स इलेवन पंजाब अपने बचे 2 मैच जीते। वहीं दिल्ली को मुंबई के खिलाफ जीतना और बैंग्लोर को हारना होगा। वहीं मुंबई और बैंग्लोर को हैदराबाद के खिलाफ हारना होगा। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
IPL 2020: All playoff possibilities in 11 points, Mumbai Indians First team to reach in playoffs
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, दुबई। तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल-13 की प्लेऑफ दौर से बाहर हो चुकी है, लेकिन टीम के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा है कि ड्रेसिंग रूम का माहौल अब भी काफी शांत है और ऐसा लगता ही नहीं है कि चेन्नई टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। चेन्नई गुरुवार को आईपीएल के इतिहास में पहली बार प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई। चेन्नई ने गुरुवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को छह विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पांचवीं जीत दर्ज की।

ऋतुराज ने 53 गेंदों पर छह चौके और दो छक्कों की मदद से 72 रन बना कर टीम को जीत दिलाई। गायकवाड ने अपने टीम साथी शेन वाटसन के साथ बातचीत के दौरान कहा, निश्वित रूप से, मैं अपने फॉर्म को जारी रखना चाहता हूं और टीम के लिए मैच जीतना चाहता हूं। इसके अलावा और कुछ मायने नहीं रखता। उम्मीद है, हम जीत के साथ टूर्नामेंट की समाप्ति करेंगे और अगले साल भी इस लय को जारी रख पाएंगे। उन्होंने कहा, ड्रेसिंग रूम का माहौल काफी शांत है। ऐसा लगता ही नहीं है कि हम टूर्नामेंट से बाहर हुए हैं। जब हम पहला मैच जीते थे और अब जब इस मैच को जीते हैं, तब भी माहौल एक जैसा ही है। इससे काफी मदद मिलती है।

इस बीच, आस्ट्रेलिया के दिग्गज आलराउंडर वाटसन ने भी गायकवाड की जमकर तारीफ की। वाटसन ने कहा, ऋतुराज को इस तरह की शानदार बल्लेबाजी करते हुए देखना मेरे लिए गर्व की बात है। एक युवा के लिए आईपीएल जैसे बड़े मंच पर इस तरह की का प्रदर्शन करना, बेहद प्रभावित करता है। चेन्नई को अब लीग में अपना आखिरी मैच रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेलना है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Even after being out of the tournament, the atmosphere of the dressing room calmed down: Gaekwad
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, दुबई। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी टीम के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ की जमकर तारीफ की है। गायकवाड ने गुरुवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में आईपीएल-13 में लगातार दूसरा अर्धशतक लगाकर कोकलता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स को शानदार जीत दिलाई।

धोनी ने गायकवाड की तारीफ करते हुए कहा, हमने उन्हें नेट्स पर बल्लेबाजी करते देखा था, लेकिन इसके बाद वह कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए और 20 दिन बाहर हो गए। यह दुर्भाग्यपूर्ण रहा, लेकिन वह इस सीजन को याद रखेंगे। उन्होंने कहा, वह सबसे प्रतिभावान खिलाड़ियों में से एक हैं। वह हालांकि काफी कम बोलते हैं, जिसके कारण कभी-कभी टीम प्रबंधन को खिलाड़ी को परखने में परेशानी होती है। जब उन्होंने बल्लेबाजी शुरू की तो आप देख सकते हैं कि वह स्टेप आउट करके गेंद को उसी तरह हिट कर रहे थे जैसे चाहते थे और जो उन्होंने पहले से सोच रखा था।

कोलकाता ने गुरुवार को चेन्नई के सामने 173 रनों की चुनौती रखी थी। ऋतुराज ने 53 गेंदों पर छह चौके और दो छक्कों की मदद से 72 रन बना कर टीम को जीत दिलाई। अपनी इस पारी के लिए ऋतुराज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। चेन्नई की टीम आईपीएल के इतिहास में पहली बार प्लेआफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है।

धोनी ने आगे कहा, हमने टूर्नामेंट में प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन हमें लगा कि प्रासंगिक होना महत्वपूर्ण है। यही हम लोग बताते रहे। हमने कहा कि आप कैसे तैयार करना चाहते हैं, लेकिन मैच के दौरान तीन से साढ़े तीन घंटे, अपना सर्वश्रेष्ठ दें। हम (प्लेऑफ के लिए) क्वालीफाई करने की स्थिति में नहीं हैं, लेकिन यहां से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Gaikwad one of the brightest players: Dhoni
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget