Latest Post

डिजिटल डेस्क, लंदन। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अगले महीने से भारत दौरे पर होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैचों के लिए गुरुवार को अपनी टीम की घोषणा कर दी है। तेज गेंदबाज जोफरा आर्चर और आलराउंड बेन स्टोक्स की इंग्लैंड की टीम में वापसी हुई है। इन दोनों को श्रीलंका दौरे पर आराम दिया गया था।

उनके अलावा अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण श्रीलंका दौरे पर नहीं जाने वाले ओपनर रोरी बर्न्‍स की भी टीम में वापसी हुई है। पिछले साल सितंबर में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपना कंधा चोटिल कराने वाले बल्लेबाज ओली पोप इंग्लैंड की टीम के साथ भारत दौरे पर जाएंगे, लेकिन फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद भी उन्हें टीम में शामिल किया जाएगा।

हालांकि विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो, आलराउंडर सैम कुरैन और तेज गेंदबाज मार्क वुड को पहले दो टेस्ट से आराम दिया गया है। वहीं, जेम्स ब्रेसी, मेसन क्रेन, साकिब महमूद, मैथ्यू पाकिर्ंसन, ओली रोबिंसन और अमर विर्डी को रिजर्व खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल किया गया है।

जो रूट का फॉर्म भारत के लिए खतरा
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट का फॉर्म भारत के लिए खतरा हो सकता है। वह श्रीलंका के साथ चल रही सीरीज में दोहरा शतक लगा चुके हैं। उन्होंने 291 गेंद पर 228 रन की पारी खेली। रूट टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले इंग्लैंड के पहले कप्तान हैं। वह इंग्लैंड के सबसे कम पारियों में 8 हजार रन पूरे करने वाले इंग्लैंड के दूसरे बल्लेबाज भी हैं।

पहला टेस्ट पांच से नौ फरवरी तक
भारत दौरे पर इंग्लैंड को शुरुआती दोनों टेस्ट चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलना है। पहला टेस्ट पांच से नौ फरवरी तक जबकि दूसरा टेस्ट 13 से 17 फरवरी तक खेला जाएगा।

पहले दो टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम 
जो रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, मोइन अली, जेम्स एंडरसन, डॉम बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्‍स, जोस बटलर, जेक क्रॉवले, बेन फॉक्स, डेन लेक्रेंस, जैक लीच, डोम सिबली, बेन स्टोक्स, ऑली स्टोन, क्रिस वोक्स।

पहले टेस्ट मैच के बाद लौटेंगे बटलर
इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर पहले टेस्ट मैच के बाद वापस इंग्लैंड लौट जाएंगे। दूसरे टेस्ट में बेन फॉक्स विकेटकीपर होंगे। भारतीय दौरे के लिए टीम में शामिल 16 खिलाड़ियों में से 8 ने इससे पहले भारत में कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है। सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के दो एक्टिव गेंदबाज जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड इंग्लैंड की टीम में हैं। एंडरसन ने 600 और ब्रॉड ने 517 विकेट लिए हैं। मोइन अली (ऑफ स्पिनर), डॉम बेस (ऑफ स्पिनर) और जैक लीच (लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स) के ऊपर स्पिन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी होगी। मोइन ने 60 टेस्ट मैचों में 181, बेस ने 11 टेस्ट में 27 और लीच ने 11 टेस्ट में 40 विकेट लिए हैं। कप्तान जो रूट के ऊपर बल्लेबाजी का मुख्य दारोमदार रहेगा। सीरीज के दौरान वे करियर का 100वां टेस्ट खेलेंगे। रूट ने अब तक 98 टेस्ट खेले हैं। 99वां टेस्ट श्रीलंका के खिलाफ खेलेंगे।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Archer, Stokes return to England team for 2nd Test
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

वाराणसी (आईएएनएस)। भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के गंगा नदी में नौकायन करने से नाविक की मुश्किलें बढ़ती हुई दिख रही है। धवन ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह नौकायन के दौरान पक्षियों को दाना खिलाते हुए दिख रहे हैं।

धवन की इस गलती के कारण अब नाविक परेशानी में पड़ते दिख रहे हैं क्योंकि वाराणसी के जिला न्यायाधीश कौशल राज शर्मा ने एक समाचार एजेंसी से कहा है कि इस मामले में नाविक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, न कि पर्यटक धवन के खिलाफ।

समाचार एजेंसी ने राज के हवाले से कहा, पुलिस और प्रशासन की ओर से नाव वालों को यह स्पष्ट निर्देश दिया गया था कि वे अपनी नाव पर पर्यटकों को पक्षियों को दाना खिलाने की अनुमति न दें। जो भी इन नियमों को तोड़ेगा, उन्हें नोटिस दिया जाएगा और उनसे पूछा जाएगा कि क्यों न उनका लाइसेंस रद्द कर दिया जाए। 

उन्होंने कहा, पर्यटक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। बर्ड फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने पर्यटकों द्वारा पक्षियों को दाना खिलाने पर प्रतिबंध लगा रखा है।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Shikhar Dhawan Feeds Birds On ganga river in Varanasi, increased the difficulty of Boatman

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल अब 18 जून से 22 जून के बीच खेला जाएगा। 23 जून रिज़र्व डे रहेगा। पहले यह लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में 10 से 14 जून तक आयोजित होने वाला था। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल और इंडियन प्रीमियर लीग के 2021 संस्करण के फाइनल के बीच निकटता को ध्यान में रखते हुए ऐसा किया गया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर तारीखों का ऐलान अभी बाकी है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने ये जानकारी दी है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत का खेलना लगभग तय है। वर्तमान में, भारत और न्यूजीलैंड डब्ल्यूटीसी स्टैंडिंग में शीर्ष दो स्थानों पर है। पांच सीरीज खेलने के बाद विराट कोहली के पक्ष में 430 अंक हैं, जबकि पांच श्रृंखला खेलने के बाद न्यूजीलैंड के 420 अंक हैं। WTC के तहत भारत एक और सीरीज इंग्लैंड के साथ खेलेगा। वहीं तीसरे नंबर पर काबिज ऑस्ट्रेलिया को साउथ अफ्रीका के साथ सीरीज खेलना है। अगर ऑस्ट्रेलिया को डब्ल्यूटीसी के फाइनल में जगह बनाना है तो उसे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी।

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच पॉइंट टेबल में टॉप-2 टीम के बीच खेला जाएगा। आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का यह पहला संस्करण है और इसमें नौ टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारत, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश क्रिकेट टीमें इसका हिस्सा हैं। टॉप-4 की बात करें तो भारत और न्यूजीलैंड के बाद क्रम से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का नंबर आता है। 

पिछले साल, आईसीसी ने कोविड-19 महामारी के कारण डब्ल्यूटीसी के पॉइंट रेटिंग सिस्टम को बदलने का फैसला किया था। WTC टेबल को अब खेली गई श्रृंखला से अर्जित अंकों के प्रतिशत के आधार पर संशोधित किया गया है, जिसका अर्थ है कि अर्जित अंकों के प्रतिशत के क्रम में टीमों को स्थान दिया गया है। टेस्ट चैंपियनशिप सिर्फ ICC के दिल के करीब का प्रोजेक्ट नहीं है, यहां तक ​​कि कोहली जैसे सितारों ने भी यह स्पष्ट कर दिया है कि यह कैसे सिस्टम का इंटीग्रम पार्ट है, और इसे जीतना बेहद महत्वपूर्ण होगा।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
World Test Championship final postponed, to be played from June 18-22

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया के तेज गेंदबाज टी नटराजन गुरुवार को सलेम जिले में उनके पैतृक गांव पहुंचे। यहां उनका राजा की तरह स्वागत हुआ। शाही रथ पर सवार नटराजन तिरंगा लहराते हुए दिखे। इस दौरान उनके फैन्स की भारी भीड़ जुटी थी। शाही रथ में बैठकर नटराजन ने उनके भव्य स्वागत के लिए सभी को धन्यवाद दिया।

पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी नटराजन के इस स्वागत का वीडियो शेयर किया है। सहवाग ने लिखा, 'स्वागत नहीं करोगे? यह भारत है। यहां क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं है। यह उससे कहीं ज्यादा है। सलेम जिले के चिन्नप्पमपट्टी गांव पहुंचने पर नटराजन का जोरदार स्वागत। क्या कहानी है।' बता दें कि नटराजन पहले नेट गेंदबाज के रूप में चुने गए, लेकिन बाद में एक दौरे के दौरान तीनों अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों में पदार्पण करने वाले पहले क्रिकेटर बने।

कई खिलाड़ियों के चोटिल होने के बावजूद भारत ने मंगलवार को ब्रिसबेन में चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हराकर सीरीज 2-1 से जीती।  इस तरह से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भारत ने अपने पास बरकरार रखी। ब्रिसबेन टेस्ट की पहली पारी में टी नटराजन ने मार्नस लाबुशेन, मैथ्यू वेड और जोश हेजलवुड के विकेट चटकाए थे।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
T Natarajan gets king like welcome in his native village
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क ( भोपाल)।  भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा आज (25 जनवरी) 33वां बर्थ-डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनके जन्मदिन पर कई क्रिकेटर्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी हैं। इनमें भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विरोट कोहली से लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड भी शामिल है। कोहली ने सबसे पहले पुजारा को विश करते हुए लिखा कि ' हैप्पी बर्थडे पूजी, आपको अच्छे स्वास्थ्य, हेप्पीनेस और क्रीज पर अधिक घंटे टिके रहने की शुभकामनाएं,  happiness आगे के साल के लिए है।  
 
वहीं, बीसीसीआई ने पुजारा का एक वीडियो शेयर किया है, यह वीडियो पुजार के शानदार शतक की है, जब उन्होंने नागपुर में श्रीलंका के खिलाफ 143 रनों की पारी खेली थी। बीसीसीआई ने अफनी पोस्ट में लिखा है कि हैप्पी बर्थडे  81 टेस्ट में 13572 गेंदें खेलकर 18 शतकों की मदद से  6111 रन बनाने वाले चेतेश्वर पुजारा। 

हाल ही में आस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत में पुजारा ने अहम रोल निभाया था। पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने क्रीज पर लंबा समय बिताया और ब्रिसबेन टेस्ट में अहम हाफसेंचुरी जड़ी थी। 

 पुजारा पिछले 10 साल से भारतीय टेस्ट टीम का अहम हिस्सा हैं। पुजारा के बल्लेबाजी में 3 दोहरा शतक भी शमिल है। पुजारा के शानदार प्रदर्शन के बदौलत ही भारतीय टीम ने साल 2018 में आस्ट्रेलिया के घर में टेस्ट सीरीज पर कब्जा जमाया था। पुजारा के क्रिकेटर बनने का सफर आसान नहीं रहा है, उनकी मां ने किश्तों में उनके के बैट के पैसे चुकाए थे. वहीं अपने हाथों से उनके बैटिंग पैड सिले थे।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
   Happy Birthday: know all about cricketer Cheteshwar Pujara lifes and recrods 
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget