Latest Post

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा कोरोना से उबर चुके हैं और वह 23 मई को टीम इंडिया से जुडने के लिए मुंबई के लिए रवाना होंगे। कृष्णा कोलकाता नाइट राइडर्स के उन चार खिलाड़ियों में से एक थे, जो कोविड-19 की चपेट में आए थे। प्रसिद्ध को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल और इंग्लैंड दौरे के लिए स्टैंड बाय खिलाड़ी के तौर पर रखा गया है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई लिमिटेड ओवर सीरीज में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था और अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया था। 

प्रसिद्ध कृष्णा फिलहाल बेंगलुरु में अपने घर में हैं, जहां से कल वह मुंबई पहुंचेंगे और यहां टीम के साथ अनिवार्य क्वारंटीन में रहेंगे। बाद में दो जून को टीम के साथ इंग्लैंड रवाना होंगे। केकेआर की तरफ से कृष्णा के अलावा, वरुण चक्रवर्ती, संदीप वॉरियर और टिम सीफर्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। यह सभी खिलाड़ी भी इस खतरनाक वायरल से अब उबर चुके हैं। इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गई भारतीय टीम में उनके अलावा तेज गेंदबाज आवेश खान, अरजन नागवसवाला और बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन भी स्टैंड बाय के रूप में शामिल हैं।

भारतीय टीम को इंग्लैंड में पहले 18 से 22 जून तक न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल और इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जो चार अगस्त से नॉटिंघम में शुरू होगी। आईपीएल में भी प्रसिद्ध कृष्णा ने अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था और 8 विकेट अपने नाम किए थे। यही वजह है कि उनके स्टैंड बाय गेंदबाज के तौर पर टीम में रखा गया है। 

बता दें कि इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने BCCI के 3 दिन के सख्त क्वारैंटाइन के प्रस्ताव को मान लिया है। अब विराट कोहली की टीम को इंग्लैंड में सिर्फ 3 दिन सख्त क्वारैंटाइन के नियमों से गुजरना होगा। इसके बाद खिलाड़ी प्रैक्टिस कर सकते हैं। टीम इंडिया 2 जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होगी। ऐसे में खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल से पहले प्रैक्टिस के लिए 12 दिन मिलेंगे। पहले ECB ने BCCI को 10 दिन के सख्त क्वारैंटाइन के नियमों का पालन करने के लिए कहा था, जो कि 12 जून को खत्म होता। 

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Pacer Prasidh Krishna recovers coronavirus to join India team on May 23
.
.
.

Source From
Tech News In Hindi Your Biography Capital Bazaar Shasanadesh, PDF Books, Government Job
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड और आयरलैंड के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज बोइड रेंकिन ने शुक्रवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। रेंकिन उन 15 खिलाड़ियों में शामिल है जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में दो देशों का प्रतिनिधित्व किया है। 36 वर्षीय रेंकिंन ने आयरलैंड के लिए दो विश्व कप और इंग्लैंड के लिए एक एशेज टेस्ट खेला है। उन्होंने अपने 18 साल के करियर में कुल तीन टेस्ट, 75 वनडे और 50 टी-20 मैच खेले हैं।

रेंकिन ने कहा, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेना हमेशा कठिन होता है, लेकिन मुझे लगता है कि रिटायरमेंट का यह सही समय है। मैंने 2003 से पेशेवर रूप से क्रिकेट खेलने के लिए अपना दिल और आत्मा लगा दी है और इसके हर मिनट को प्यार किया है। मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं आयरलैंड के लिए उतना खेलूंगा जितना मैंने खेला। कई विश्व कप में खेलते हुए दुनिया की यात्रा करना और आयरिश जर्सी को निकालना कुछ ऐसा है जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगा।

बता दें कि रेंकिन को 2013-14 में ऑस्ट्रेलिया में हुए एशेज दौरे के लिए इंग्लैंड की टीम में शामिल किया गया था। उन्होंने इंग्लैंड के लिए सात वनडे और दो टी-20 मुकाबले भी खेले हैं। इसके बाद वह 2018 में पाकिस्तान के खिलाफ आयरलैंड के लिए अपना पहला टेस्ट खेले। उन्होंने इस मैच में अपना पहला टेस्ट विकेट लिया। रेंकिन 2007 और 2011 विश्व कप में आयरलैंड टीम का हिस्सा रहे। उन्होंने आयरलैंड के लिए 229 विकेट लिए और वह आयरलैंड के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले आठवें गेंदबाज हैं।
 
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Ireland seamer Boyd Rankin announces international retirement

डिजिटल डेस्क, लंदन। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर कोहनी की चोट के कारण न्यूजीलैंड के साथ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। 26 साल के आर्चर इस समय काउंट्री क्रिकेट में ससेक्स के लिए खेल रहे थे, लेकिन दाई कोहनी की चोट की समस्या के फिर से उभरने के कारण वह मैच के अंतिम दिन गेंदबाजी नहीं कर सके।

ECB के अनुसार, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने कहा है कि आर्चर अपने दांए हाथ के कोहनी की चोट से अभी भी जूझ रहे हैं। इंग्लैंड और ससेक्स की टीम अब उनकी चोट की जांच करेगी और फिर आर्चर इस सप्ताह के आखिर में मेडिकल टीम से विचार विमर्श करने के बाद मैनेजमेंट उन पर कोई फैसला लेगा।

इंग्लैंड को न्यूजीलैंड के साथ पहला टेस्ट दो जून से लॉडर्स में खेलना है। आर्चर चोट के कारण ही पिछले महीने आईपीएल से हट गए थे, जहां वह राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा थे। मार्च में भारत में इंग्लैंड की टी20 सीरीज के बाद से 26 वर्षीय आर्चर को चोट के कारण टीम से बाहर हो गए थे। इस कारण वह इंडियन प्रीमियर लीग से भी चूक गए, जिसे अंतत: भारत में कोविड महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया।

ऐसा कहा जा रहा है कि कोहली की चोट से उबरने के लिए आर्चर की सर्जरी करनी पड़ सकती है। पहला इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट 2 जून से लॉर्डस में शुरू होगा। ब्रिजटाउन में जन्मे आर्चर ने इंग्लैंड के लिए 13 टेस्ट, 17 वनडे और 12 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Fast bowler Archer out of New Zealand test series due to elbow injury
.
.
.

Source From
Tech News In Hindi Your Biography Capital Bazaar Shasanadesh, PDF Books, Government Job
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड और आयरलैंड के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज बोइड रेंकिन ने शुक्रवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। रेंकिन उन 15 खिलाड़ियों में शामिल है जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में दो देशों का प्रतिनिधित्व किया है। 36 वर्षीय रेंकिंन ने आयरलैंड के लिए दो विश्व कप और इंग्लैंड के लिए एक एशेज टेस्ट खेला है। उन्होंने अपने 18 साल के करियर में कुल तीन टेस्ट, 75 वनडे और 50 टी-20 मैच खेले हैं।

रेंकिन ने कहा, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेना हमेशा कठिन होता है, लेकिन मुझे लगता है कि रिटायरमेंट का यह सही समय है। मैंने 2003 से पेशेवर रूप से क्रिकेट खेलने के लिए अपना दिल और आत्मा लगा दी है और इसके हर मिनट को प्यार किया है। मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं आयरलैंड के लिए उतना खेलूंगा जितना मैंने खेला। कई विश्व कप में खेलते हुए दुनिया की यात्रा करना और आयरिश जर्सी को निकालना कुछ ऐसा है जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगा।

बता दें कि रेंकिन को 2013-14 में ऑस्ट्रेलिया में हुए एशेज दौरे के लिए इंग्लैंड की टीम में शामिल किया गया था। उन्होंने इंग्लैंड के लिए सात वनडे और दो टी-20 मुकाबले भी खेले हैं। इसके बाद वह 2018 में पाकिस्तान के खिलाफ आयरलैंड के लिए अपना पहला टेस्ट खेले। उन्होंने इस मैच में अपना पहला टेस्ट विकेट लिया। रेंकिन 2007 और 2011 विश्व कप में आयरलैंड टीम का हिस्सा रहे। उन्होंने आयरलैंड के लिए 229 विकेट लिए और वह आयरलैंड के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले आठवें गेंदबाज हैं।
 
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Ireland seamer Boyd Rankin announces international retirement
.
.
.

Source From
Tech News In Hindi Your Biography Capital Bazaar Shasanadesh, PDF Books, Government Job
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख राहुल द्रविड़ श्रीलंका दौरे के दौरान टीम इंडिया के हेड कोच होंगे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है। भारत को जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ तीन टी-20 इंटरनेशनल और इतने ही वनडे इंटरनेशल मैच की सीरीज खेलनी है। इस दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा समेत कई अन्य खिलाड़ी पांच मैचों की सीरिज के लिए इंग्लैंड में होंगे।

द्रविड़ के पास टीम इंडिया के कप्तान के रूप में काफी अनुभव है। वर्तमान में, द्रविड़ राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख हैं। इससे पहले द्रविड़ ने 2014 में इंग्लैंड दौरे के दौरान भारतीय टीम के लिए बल्लेबाजी सलाहकार के रूप में काम किया था। 2019 में एनसीए प्रमुख के रूप में अपनी नियुक्ति से पहले, द्रविड़ ने अंडर-19 लेवल के साथ-साथ इंडिया 'ए' टीम में युवाओं को कोचिंग दी थी। श्रीलंका सीरीज के लिए संभावितों में शामिल ईशान किशन, पृथ्वी शॉ, क्रुणाल पंड्या, खलील अहमद समेत 80% प्लेयर्स पहले भी उनकी कोचिंग में खेल चुके हैं।

BCCI के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्य कोच रवि शास्त्री, बॉलिंग कोच आरएस श्रीधर, बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ समेत तमाम कोचिंग स्टाफ टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वॉड के साथ अगले 4 महीने इंग्लैंड दौरे पर होगा। श्रीलंका दौरे के लिए उनका वापस आना मुमकिन नहीं होगा। अधिकारी ने कहा- ऐसे में यह बेस्ट है कि यंग टीम इंडिया को द्रविड़ का गाइडेंस मिलेगा। वे पहले भी इंडिया-A के साथ काम कर चुके हैं। इस दौरे पर भी इन्हीं में से युवा खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए चुने जाएंगे। तो द्रविड़ के साथ उनकी तालमेल अच्छी बनेगी।

बता दें कि द्रविड़ एक भरोसेमंद बल्लेबाज थे जो पिच पर जमे रहने के लिए जाने जाते थे। वह अपनी बल्लेबाजी में काफी कंसिस्टेंट भी थे। कई बार उन्होंने टीम इंडिया को मुश्किल परिस्थितियों से निकालकर मैच जिताए हैं। वहीं उनकी कोचिंग की बात करें तो टीम इंडिया की बेंच स्ट्रेंथ को मजबूत करने में उन्हीं का हाथ है। द्रविड़ को कोचिंग में 2018 में इंडिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब भी अपने नाम किया था। ऐसे में अब उनकी कोचिंग में श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद बढ़ गई है।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Rahul Dravid set to coach India during Sri Lanka tour, claims report

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते बुधवार को एशिया कप रद्द कर दिया गया है। 2021 का एशिया कप पाकिस्तान से श्रीलंका में शिफ्ट किया गया था। इस बार यह जून में होने वाला था, लेकिन श्रीलंका क्रिकेट के सीईओ एशले डी सिल्वा ने टूर्नामेंट को आयोजित करने में असमर्थता जताई। आखिरी बार 2018 में यूएई में एशिया कप आयोजित किया गया था। 

बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के कारण भारतीय टीम का पाकिस्तान जाना संभव नहीं था, लिहाजा इसे श्रीलंका में कराने का फैसला लिया गया था। लेकिन कोरोना के कारण टूर्नामेंट को रद्द करने का फैसला लेना पड़ा। अब यह टूर्नामेंट 2023 वनडे विश्व कप के बाद ही संभव हो सकेगा। हालांकि, बीसीसीआई सचिव जय शाह की अध्यक्षता वाली एशियाई क्रिकेट परिषद ने अभी औपचारिक घोषणा नहीं की है।

गौरतलब है कि श्रीलंका में महामारी की तीसरी लहर देखी जा रही है। यहां लगभग हर दिन 2,000 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। देश में मरने वालों की संख्या - जो पहली लहर के दौरान इस क्षेत्र में सबसे कम थी - पिछले कुछ हफ्तों में तेजी से बढ़ी है, जो मंगलवार को 1,015 तक पहुंच गई। इस वजह से सरकार को यात्रा प्रतिबंध और लॉकडाउन लगाना पड़ रहा है। 

सिविल एविएशन अथॉरिटी ने बुधवार को कहा कि श्रीलंका की सीमाएं 21 मई से 10 दिनों के लिए अराइवल के लिए बंद रहेंगी। इंटरनेशनल पैसेंजरों के प्रवेश पर रोक लगाने के निर्णय से इस साल जनवरी से टूरिज्म इंडस्ट्री को पुनर्जीवित करने के सरकार के प्रयासों के लिए एक झटके की तरह है। श्रीलंका टूरिज्म डेवलपमेंट अथॉरिटी ने कहा कि अप्रैल 2021 में 4,000 से अधिक पर्यटकों ने श्रीलंका का दौरा किया, जिसमें भारतीय टॉप पर थे।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Asia Cup called off due to rising COVID-19 cases in Sri Lanka
.
.
.

Source From
Tech News In Hindi Your Biography Capital Bazaar Shasanadesh, PDF Books, Government Job
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget