header ads

नई पीढ़ी के भारतीय खिलाड़ियों के लिए संदेश सही उदाहरण : छेत्री

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। संदेश झिंगन को हाल ही में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया है और भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने उनको बधाई दी है। सुनील ने संदेश का अर्जुन अवार्ड क्लब में स्वागत किया है। छेत्री को 2011 में अर्जुन अवार्ड और 2019 में पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया था। छेत्री ने झिंगान को दिए गए संदेश में कहा, अर्जुन क्लब में तुम्हारा स्वागत है। जब मैंने यह खबर सुनी तो मैं उन्हें बधाई देने वाला पहला शख्स होने चाहता था। इसलिए मैंने उन्हें फोन किया और हमारी अच्छी खासी बात हुई।

छेत्री ने कहा, वह भारत की खिलाड़ियों की नई पीढ़ी के सही उदाहरण हैं- निडर, महत्वकांक्षी और लगातार अपने आप में सुधार करने वाले। वह युवा खिलाड़ियों के लिए अच्छे रोल मॉडल हैं और वो ऐसे शख्स हैं जिन पर मैं अंख बंद कर के भरोसा कर सकता हूं और जब भी हम मैदान में एक साथ जाते हैं तो हर समय काफी सुरक्षित महसूस करता हूं। उनको शुभकामनाएं और बधाई।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
The message for the new generation of Indian players is a perfect example: Chhetri
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget