रियो डी जनेरियो, 28 अगस्त (आईएएनएस)। ब्राजील के फुटबाल क्लब साओ पाउलो के उपकप्तान दानी आल्वेस ने अपनी टूटी कलाई को ठीक करने के लिए सर्जरी करा ली है।
ब्राजीली सेरी ए क्लब ने एक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की।
37 साल के आल्वेस को बुधवार को एथलेटिको पारानेंसी के साथ हुए मुकाबले के दौरान चोट लगी थी।
आल्वेस ने फ्री एजेंट के तौर पर बीते साल जुलाई में साओ पाउलो के साथ करार किया था। वह इससे पहले फ्रांसीसी क्लब पेरिस सेंट जर्मेन के लिए खेला करते थे।
आल्वेस ने अपने देश ब्राजील के लिए कुल 118 मैच खेले हैं। दो दशक के करियर में आल्वेस के नाम 43 पेशेवर ट्राफियां दर्ज हैं।
जेएनएस
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment