header ads

खुशखबरी: क्रिकेटर विराट कोहली बनने वाले हैं पिता, एक्ट्रेस अनुष्का के साथ फोटो शेयर कर दी जानकारी

डिजिटल डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली जनवरी 2021 में पिता बनने वाले हैं। विराट और उनकी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा दोनों ने गुरुवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर एक बेहद सुंदर फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। फोटो में अनुष्का को अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है। फोटो शेयर कर विराट-अनुष्का ने लिखा है And then, we were three! Arriving Jan 2021 । दिसंबर 2017 में विराट और अनुष्का शादी के बंधन में बंधे थे। 

बता दें की, कोहली फिलहाल अनुष्का के साथ मुंबई में नहीं बल्कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन में हिस्सा लेने के लिए दुबई पहुंचे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) टीम ने भी अपने कप्तान को ट्वीट कर बधाई दी है। RCB ने लिखा, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को जनवरी में घर आने वाले नए सदस्य के लिए शुभकामनाएं। हम काफी उत्साहित हैं।

कोहली का ट्वीट कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। क्रिकेट और बॉलीवुड की कई हस्तियों ने माता-पिता बनने वाले विराट-अनुष्का को शुभकामनाएं दी हैं। हाल ही में टीम इंडिया के स्‍टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पिता बने थे और तभी से विराट और अनुष्का के बारे में चर्चा होने लगी थी। अब अगले साल जनवरी में कोहली और अनुष्‍का माता पिता बनेंगे। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Anushka Sharma, Virat Kohli Expecting Their First Child, Announce Pregnancy With Adorable Pic on twitter
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget