header ads

ISL: जमशेदपुर एफसी ने 10 दिन के अंदर किया चौथा करार

डिजिटल डेस्क, जमशेदपुर। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फ्रेंचाइजी जमशेदपुर एफसी ने अपने लेफ्ट बैक को मजबूती देते हुए रिकी लाललावमा के साथ करार करने की गुरुवार को घोषणा की। जमशेदपुर एफसी का पिछले 10 दिनों के अंदर यह चौथा करार है। 28 वर्षीय रिकी का जमशेदपुर एफसी के साथ दो साल का करार हुआ है और अब वह 2022 तक क्लब में बने रहेंगे। मिजोरम के रहने वाले रिकी इससे पहले दो सीजन तक एटीके की टीम का हिस्सा थे, जिसने 2019-20 सीजन में खिताब जीता था।

रिकी ने जमशेदपुर एफसी के साथ जुड़ने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा, मैं जमशेदपुर एफसी में शामिल होने से बहुत खुश हूं। एक शानदार मुख्य कोच के साथ एक क्लब, जोरदार और गर्व के समर्थक और शानदार सुविधाएं है। क्लब के पास इंडियन सुपर लीग में अच्छा प्रदर्शन करने और लगातार सफल होने के लिए एक बड़ी महत्वाकांक्षा के साथ एक योजना है।

रिकी ने आई लीग की पूर्व चैम्पियन एजॉल एफसी के साथ अपने फुटबाल करियर की शुरूआत की थी, जहां बाद में वह टीम के कप्तान भी बने थे। इसके अलावा वह डीएसके शिवाजियंस और मोहन बागान क्लब के लिए भी खेल चुके हैं। उन्होंने सभी क्लब के लिए अब तक 57 मैच खेले हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Jamshedpur FC made fourth agreement within 10 days
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget