header ads

आईपीएल-13 : मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

दुबई, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण के 10वें मैच में सोमवार को यहां दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

विराट कोहली की कप्तानी वाली बेंगलोर ने इस सीजन में अब तक दो मैच खेले है, जिसमें एक में उसे जीत और एक में हार मिली है। वहीं, रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने भी अब तक दो मैच खेले हैं।

चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार मिली थी जबकि दूसरे मैच में उसने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया था।

मुंबई इंडियंस का आईपीएल के इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ 16-9 का रिकॉर्ड है। मुंबई इंडियंस ने 2016 के बाद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ पिछले आठ मुकाबलों में से सात मुकाबले जीते हैं।

- -आईएएनएस

ईजेडए/जेएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
IPL-13: Mumbai Indians elected to bowl after winning toss
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget