header ads

एसएलपीएल का पहला सीजन 14 नवंबर से होगा शुरू

कोलंबो, 3 सितंबर (आईएएनएस)। श्रीलंका प्रीमियर लीग (एसएलपीएल) टी-20 टूर्नामेंट का पहला सीजन 14 नवंबर से छह दिसंबर के बीच आयोजित किया जाएगा। श्रीलंका क्रिकेट ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।

यह टूर्नामेंट वैसे 28 अगस्त से 20 सितंबर के बीच खेला जाना था लेकिन कोविड-19 के कारण इसे टाल दिया गया था।

एसएलसी ने कहा, 23 मैचों की लीग रांगिरी डांबुला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, पाल्लेकल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और सुरीयावेवा महिंदा राजपक्षे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेली जाएगी।

बयान में कहा गया, इस लीग में पांच टीमें हिस्सा लेंगे जिनके नाम कोलंबो, कैंडी, गॉल, डाम्बुला और जाफना शहरों के नाम पर रखे गए हैं।

एसएलसी ने इनोवेटिव प्रोडक्शन ग्रुप (आईपीजी) के साथ लीग को कराने के लिए करार किया है।

कोविड-19 के कारण ही क्रिकेट कैलेंडर मार्च के मध्य से बंद हो गया था लेकिन अब धीरे-धीरे क्रिकेट गतिविधियां शुरू हो रही हैं। इस महामारी के बीच इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी और इसी के साथ कोविड-19 के बीच क्रिकेट की वापसी हुई थी।

एकेयू/जेएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
The first season of SLPL will start from November 14
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget