header ads

US Open 2020: शरण और उनके जोड़ीदार पहले राउंड में बाहर, नागल का सामना डोमिनीक थीम से आज होगा

डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। भारत के दिविज शरण और उनके जोड़ीदार सर्बिया के निकोला कैसिक साल के चौथे ग्रैंड स्लैम-अमेरिका ओपन के मेंस डबल्स के पहले राउंड में ही हारकर बाहर हो गए हैं। शरण और कैसिक की जोड़ी को आठवीं सीड क्रोएशिया के निकोला मेकटिच और नीदरलैंड के वेस्ली कूल्होफ से 4-6, 6-3, 3-6 से हार का सामना करना पड़ा। यह मैच एक घंटा और 46 मिनट तक चला।

भारत के रोहन बोपन्ना भी मेंस डबल्स के ड्रॉ में शामिल हैं। उन्होंने कनाडा के डेनिस शापोवालोव के साथ जोड़ी बनाई है और उनका पहला मुकाबला अर्नेस्टो एस्कोबेडो और नोहा रूबिन की अमेरिकी जोड़ी से होगा। मेंस सिंगल्स में भारत के सुमित नागल पहले राउंड में अमेरिका के ब्रैडली क्लान को हराकर दूसरे राउंड में पहुंच गए है। दूसरे राउंड में नागल का सामना डोमिनीक थीम से होगा। नागल 2013 में सोमदेव देववर्मन के बाद दूसरे राउंड में पहुंचने वाले पहले भारतीय मेंस सिंग्लस खिलाड़ी हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
US Open: Sharan and his partner out in first round
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget