डिजिटल डेस्क, कोलकाता। झारखंड अंडर-17 महिला विश्व कप टीम के लिए लगाए जाने वाले शिविर की मेजबानी करेगा। इस शिविर के 15 अक्टूबर से शुरू होने की संभावना है। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) के महासचिव कुशल दास ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी। दास ने आईएएनएस से कहा, हमने शिविर के लिए झारखंड को चुना है। उन्होंने कहा, वे लड़कियों के शिविर का आयोजन करने चाहते थे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूरा समर्थन देने का वादा किया है।
ऐसी खबरें हैं कि सोरेन इस शिविर का आयोजन झारखंड में ही चाहते हैं। फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी भारत को करनी है। पहले यह विश्व कप इसी साल नवंबर में आयोजित किया जाना था, लेकिन कोविड-19 के कारण इसे अगले साल फरवरी-मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment