header ads

कोविड-19 मामलों पर बोले विलियम्सन, काफी सर्तक और अनुशासन में रहना होगा

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियम्सन ने माना है कि वह कोविड-19 को लेकर चिंतित हैं। विलियम्सन आईपीएल के 13वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलेंगे।

कोविड-19 के कारण इस बार आईपीएल का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच किया जा रहा है।

यूएई पहुंची चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के 13 सदस्य कोविड पॉजिटिव निकले हैं जिनमें से दो खिलाड़ी हैं।

विलियम्सन ने रेडियो न्यूजीलैंड से बात करते हुए कहा, जाहिर सी बात है कि यह काफी बुरी खबर है। आप यह सुनना पसंद नहीं करेंगे कि किसी को कोविड है। मैंने सुना है कि उनमें किसी तरह के लक्षण नहीं थे। इसलिए उम्मीद है कि एक और लॉकडाउन में रहकर वो इससे जल्दी ठीक हो जाएंगे।

उन्होंने कहा, थोड़ी बहुत चिंता है, निश्चित तौर पर जब आप समय के करीब जाते हो तो.. आप सोचने लगते हैं कि आपको थोड़ा सतर्क और अनुशानात्मक रहना होगा।

विलियम्सन गुरुवार को सनराइजर्स के साथ जुड़ सकते हैं। वह न्यूजीलैंड के उन छह खिलाड़ियों में से हैं जो आईपीएल में खेलेंगे।

एकेयू-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Williamson said on Kovid-19 matters, has to be very vigilant and disciplined.
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget