header ads

ओडिशा एफसी ने ब्राजील के फॉरवर्ड मार्सेलिन्हो से किया करार

भुवनेश्वर, 2 सितंबर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी ओडिशा एफसी ने लीग के आगामी सातवें सीजन से पहले ब्राजील के अनुभवी फुटबॉलर मार्सेलिन्हो के साथ अनुबंध करने की बुधवार को घोषणा की।

33 वर्षीय मार्सेलिन्हो का ओडिशा एफसी के साथ एक साल का करार हुआ है। वह इससे पहले आईएसएल में दिल्ली डायनामोज, एफसी पुणे और हैदराबाद एफसी की तरफ से खेल चुके हैं।

मार्सेलिन्हो ने 2016 सीजन में दिल्ली डायनामोज की तरफ से 15 मैचों में 10 गोल करके गोल्डन बूट हासिल किया था। उनके इस प्रदर्शन की बदौलत टीम प्लेऑफ में पहुंची थी।

इसके बाद वह 2017 से 2019 तक एफसी पुणे सिटी तथा 2019-20 में हैदराबाद एफसी की तरफ से खेले थे। उन्होंने अब तक आईएसएल में 63 मैच खेले हैं, जिसमें 31 गोल किए हैं।

मार्सेलिन्हो ने कहा, मैं इस चुनौती का सामना करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैं वास्तव में अपनी नई टीम और नए कोच के साथ अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं। मुझे उम्मीद है कि हमारे पास आगे एक शानदार सीजन है और मैं शुरू होने का अब और इंतजार नहीं कर सकता।

ईजेडए/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Odisha FC signed with Brazilian forward Marcelino
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget