header ads

महिला क्रिकेट : हरफनमौला खेल के दम पर इंग्लैंड ने 2-0 की लीड ली

लीसेस्टरशायर, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। इंग्लैंड की महिला टीम ने बुधवार को यहां खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में 47 रनों की जीत के साथ पांच मैचों की सीरीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-0 की बढ़त बना ली है।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरीं इंग्लिश महिलाओं ने 8 विकेट पर 151 रन बनाए। इसके बाद उसकी गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर वेस्टइंडीज को 20 ओवरो में आठ विकेट पर 104 रनों पर सीमित कर दिया।

इसी मैदान पर शनिवार को सीरीज का तीसरा मैच खेला जाएगा।

इस मैच में इंग्लैंड के लिए सारा ग्लैन ने सबसे अधिक 26 रन बनाए जबकि ए. जोंस ने 25 रनों का योगदान दिया। विंडीज की ओर से सारा टेलर और एस. सेलमान ने दो-दो विकेट लिए।

जवाब में खेलने उतरी कैरेबियाई टीम दिएंद्रा डॉटिन के 38 रनों के बावजूद 8 विकेट पर 104 रन ही बना सकी। कप्तान टेलर ने भी 28 रन बनाए।

इंग्लैंड की ओर से मैडी विलर्स, सारा ग्लैन और सोफी एसलेस्टन ने दो-दो विकेट लिए।

जेएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Women's cricket: England take 2-0 lead on all-rounder
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget