header ads

अमेरिका ओपन : कड़ा मुकाबला जीत ज्वेरेव सेमीफाइनल में

डिजिटल डेस्क, न्यूयार्क। पांचवीं सीड जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने कड़े मुकाबले में बोर्ना कोरिच को मात देकर साल के चौथे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट अमेरिका ओपन के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। क्रोएशिया के कोरिच ने पहला सेट जीत ज्वेरेव को दबाव में ला दिया था, लेकिन दो शानदार टाई ब्रेक के साथ जर्मन खिलाड़ी ने वापसी की और 1-6, 7-6(7-5), 7-6(7-1), 6-3 से क्वार्टर फाइनल जीत अंतिम-4 में जगह बनाई।

बीबीसी ने ज्वेरेव के हवाले से लिखा है, मैंने थोड़ा आक्रामक खेलना शुरू कर दिया था। मैं जिस तरह से खेल रहा था वो ग्रैंड स्लैम क्वार्टर फाइनल का स्तर नहीं था। मैं यहां रुकना नहीं चाहता था। फाइनल में जाने की रेस में ज्वेरेव सेमीफाइनल में स्पेन के पाब्लो कारेनो बुस्ता से भिडेंगे। इस स्पेनिश खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में कनाडा के डेनिश शापोवालोव को चार घंट से ज्यादा चले मैच में 3-6, 7-6(7-5), 7-6 (7-4), 0-6, 6-3 से मात दी। स्पेनिश खिलाड़ी ने कहा, मैं काफी थक गया हूं कि लेकिन मैं काफी खुश हूं। इस मुकाबले के बाद यह कहना मुश्किल है, लेकिन सेमीफाइनल में होना अलग ही एहसास है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
US Open: Struggle win Jurev in semifinal
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget