header ads

ट्रेनिंग पर लौटी बार्सिलोना, मेसी नहीं दिखे

मेड्रिड, 1 सितंबर (आईएएनएस)। स्पेन के दिग्गज क्लब बार्सिलोना ने नए कोच रोनाल्ड कोएमैन के साथ अभ्यास शुरू कर दिया है लेकिन जैसी उम्मीद थी, क्लब के दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी ट्रेनिंग के दौरान नहीं दिखे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अर्जेंटीना का यह खिलाड़ी सोमवार को नए सीजन से पहले होने वाली ट्रेनिंग से नदारद रहा। उन्होंने रविवार को कोविड-19 पीसीआर टेस्ट भी नहीं कराया था।

मेसी का यह कदम उनके क्लब छोड़ने की दिशा में उठाए गए कदम के तौर पर देखा जा रहा है। उन्होंने खराब सीजन के बाद क्लब से कहा था कि वह अब इस क्लब को छोड़ना चाहते हैं।

मेसी और उनके सलाहकार उनके करार में शामिल फ्री ट्रांसफर के क्लॉज का उपयोग करना चाहते हैं। इस कदम को हालांकि बार्सिलोना और स्पेनिश फुटबाल लीग- ला लीगा से समर्थन नहीं मिला है।

ला लीगा ने रविवार को बयान जारी कर बार्सिलोना का समर्थन किया है और कहा है कि जो भी क्लब मेसी को लेना चाहता है उसके लिए उसे 700 मीलियन यूरो देना होंगे जो उनके रिलीज क्लॉज के मुताबिक है।

एकेयू/जेएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Barcelona returned to training, Messi did not appear
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget