header ads

RCB vs MI: IPL सीजन में पहली बार रोहित और विराट की टक्कर, जानिए किसका पलड़ा भारी

डिजिटल डेस्क, दुबई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन का 10वां मैच आज मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच दुबई में खेला जाएगा।  इस सीजन में पहली बार विराट कोहली और रोहित शर्मा आमने-सामने होंगे। दोनों टीमों के बीच हुए पिछले 10 मैचों में RCB सिर्फ 2 बार ही मुंबई को हरा पाई है। सीजन में मुंबई और बेंगलुरु का यह तीसरा मैच है। इससे पहले दोनों टीमों ने 2 मैचों में एक मैच जीता और एक हारा है। मुंबई को सीजन के पहले मैच में चेन्नई ने हराया था। वहीं, बेंगलुरु को पंजाब के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

वेदर रिपोर्ट और पिच का हाल
मौसम विभाग के मुताबिक दुबई में मैच के दौरान तापमान 27 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं पिच की बात की जाए तो यहां पर भी बल्लेबाज हावी रह सकते हैं। हालांकि स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी। इस मैदान पर आईपीएल से पहले हुए पिछले 61 टी-20 मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी वाली टीम की जीत का सक्सेस रेट 55.74% रहा है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 34 मैच में जीत हासिल की है जबकि पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 26। पहली पारी में टीम का औसत स्कोर 144 है और दूसरी पारी में टीम का औसत स्कोर 122।

दोनों टीमें:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
एरॉन फिंच, देवदत्त पडिक्कल, पार्थिव पटेल, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, गुरकीरत मान, शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, नवदीप सैनी, डेल स्टेन, युजवेंद्र चहल, एडम जाम्पा, इसुरू उदाना, मोईन अली, जोश फिलिप, पवन नेगी, पवन देशपांडे, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव।

मुंबई इंडियंस 
रोहित शर्मा (कप्तान), आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकूल रॉय, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, दिग्विजय देशमुख, हार्दिक पंड्या, ईशान किशन, जेम्स पेटिंसन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, मिशेल मैक्लिनघन, मोहसिन खान, नाथन कूल्टर नाइल, प्रिंस बलवंत राय, क्विंटन डि कॉक, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
RCB vs MI Live Score, IPL 2020 Match Today
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget