header ads

Record: टी-20 में विकेटकीपिंग रिकॉर्ड में एलिसा हिली ने धोनी को पीछे छोड़ा

डिजिटल डेस्क, ब्रिस्बेन। आस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की कप्तान एलिसा हिली ने रविवार को अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में विकेटकीपिंग के मामले में महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है। हिली टी-20 में सबसे ज्यादा शिकार करने के मामले में धोनी से आगे निकल गई हैं और अब वह पुरुष और महिला क्रिकेट दोनों में सबसे ज्यादा शिकार करने वाली विकेटकीपर बन गई हैं। हिली ने यह मुकाम न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में हासिल किया।

हिली के अब 99 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 92 शिकार हो गए हैं। वह धोनी से एक कदम आगे हैं। धोनी के नाम 91 शिकार हैं। हिली के बाद 39 साल की इंग्लैंड की सारा टेलर है जिनके नाम 74 शिकार हैं। राचेल प्रीस्ट ने 72 शिकार किए हैं। मेरिसा अगुइलिया के नाम 70 शिकार हैं। उनके बाद दिनेश रामदीन हैं जिनके नाम 63 शिकार हैं। रामदीन के बाद मुश्फीकुर रहीम हैं रहीम के हिस्से 61 शिकार हैं।

वहीं अगर सभी प्रारूपों में देखा जाए तो दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर सबसे आगे हैं। बाउचर ने 467 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 998 शिकार किए हैं। उनके बाद आस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट हैं। आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के नाम 396 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 905 शिकार हैं। धोनी तीसरे नंबर हैं। 538 मैचों में धोनी ने 829 शिकार किए हैं। धोनी ने पिछले महीने ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से अलविदा कह दिया था।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Alyssa Hilly overtakes Dhoni in T20 wicketkeeping record
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget