header ads

आईपीएल-13 : दिल्ली ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

अबू धाबी, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को यहां शेख जाएद स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के 42वें मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

कोलकाता अंक तालिका में चौथे स्थान पर है और उसकी प्लेऑफ में जाने की उम्मीदें पूरी तरह से बरकरार हैं। दोनों टीमों के बीच हुए इससे पहले मैच में दिल्ली को जीत मिली थी।

इन दोनों के पिछले मैचों की बात की जाए तो, कोलकाता को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने हराया था और दिल्ली को किंग्स इलेवन पंजाब ने।

कोलकाता ने इस मैदान पर 10 मैचों में से पांच जीते हैं और पांच हारे हैं जबकि दिल्ली को इस मैदान पर अपने तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

ईजेडए/जेएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
IPL-13: Delhi elected to bowl after winning the toss
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget