header ads

उपलब्धि: मुंबई के लिए 150 IPL मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बने रोहित

डिजिटल डेस्क, अबू धाबी। रोहित शर्मा रविवार को 150 आईपीएल मैच खेलने वाले मुंबई इंडियंस के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित ने शेख जाएद स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच में मैदान पर कदम रखते ही यह मुकाम हासिल किया। रोहित से पहले केरन पोलार्ड ने मुंबई के लिए 150 मैच खेले हैं। पोलार्ड ने भी इसी सीजन मे यह आंकड़ा छुआ था। रोहित ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत अब खत्म हो चुकी डेक्कन चार्जस से 2008 में की थी और 2009 में उस टीम के साथ आईपीएल खिताब भी जीता था।

मुंबई के साथ वो 2011 में जुड़े। 2013 में उन्होंने टीम की कप्तानी संभाली और तब से वह टीम को चार खिताब दिला चुके हैं। मुंबई ने 2013 के अलावा, 2015, 2017, 2019 में आईपीएल ट्रॉफी उठाई। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला जा रहा मैच रोहित का कुल 195वां आईपीएल मैच है जिसमें उन्होंने 5,109 रन बनाए हैं। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। इस सूची मे चेन्नई सुपर किंग्स के सुरेश रैना (5,368) पहले और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (5,635) दूसरे स्थान पर हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Rohit became the second player to play 150 IPL matches for Mumbai
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget