header ads

पुर्तगाल ग्रां प्री : हेमिल्टन ने हासिल की 92वीं जीत, शूमाकर का रिकार्ड तोड़ा

डिजिटल डेस्क, अल्ग्रेव (पुर्तगाल)। लुइस हेमिल्टन ने रविवार को पुर्तगाल ग्रां प्री पर कब्जा कर अपनी 92वीं रेस जीती और इसी के साथ माइकल शूमाकर के सबसे ज्यादा रेस जीतने के रिकार्ड को तोड़ा। अपनी 97वीं पोल पोजीशन के साथ शुरुआत करने वाले मर्सिडीज के हेमिल्टन ने अल्ग्रेव इंटरनेशनल सर्किट में शुरुआत में बढ़त खो दी थी, लेकिन वापसी करते हुए रिकार्ड जीत अपने नाम की।

हेमिल्टन शुरुआत में संघर्ष करते रहे और उनकी टीम के साथी वेटारी बोटास ने बढ़त ले ली। इस बीच बारिश भी आ गई। पहली लैप में बढ़त लेने के बाद बोटास को मैक्लारेन के कार्लोस सैंज ने पीछे छोड़ दिया। बोटास ने छठी लैप में फिर बढ़त ले ली और हेमिल्टन ने भी कार्लोस को पीछे छोड़ दिया। यहां बारिश रुक गई थी। हेमिल्टन ने आखिरकार 20वीं लैप में बोटास को पीछे छोड़ दिया। वह बोटास से 10 सेकेंड आगे थे। बोटास काफी कोशिश कर रहे थे लेकिन अंत मे हेमिल्टन ने ही जीत हासिल की।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Portugal Grand Prix: Hamilton wins 92nd win, breaks Schumacher's record
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget