header ads

फ्रेंच ओपन : केनिन सेमीफाइनल में पहुंचीं

पेरिस, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका की सोफिया केनिन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए यहां जारी फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

ईएसपीएन की रिपोर्ट के अनुसार, चौथी सीड केनिन ने बुधवार को खेले गए महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में हमवतन डेनिएल कोलिन्स 6-4, 4-6, 6-0 से मात दी।

इस साल की शुरुआत में आस्ट्रेलियन ओपन का खीताब जीतने वाली केनिन का इस साल बड़े टूर्नामेंटों में यह 15वीं टूर जीत है। वह पिछले महीने ही अमेरिका ओपन के चौथे राउंड तक पहुंची थीं।

सेमीफाइनल में अब केनिन का सामना चेक गणराज्य की पेट्रा क्वितोवा से होगा।

सातवीं सीड क्वितोवा ने एक अन्य क्वार्टर फाइनल में जर्मनी की लौरा सीजमुड को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से मात दी। क्वितोवा 2012 के बाद से पहली बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची हैं।

अपने तीसरे ग्रैंड स्लैम खिताब की तलाश में लगी क्वितोवा ने इस साल रोलां गैरो टूर्नामेंट में एक भी सेट नहीं गंवाया है। दो बार की ग्रैंड स्लैम विजेता क्वितोवा 2016 में अपने ऊपर हुए चाकू के हमले के बाद से अपने पहले ग्रैंड स्लैम खिताब की तलाश में लगी हुई हैं।

फाइनल में पहुंचने के लिए अब दो बार की विंबलडन चैंपियन क्वितोवा का सामना सोफिया केनिन और डेनियले कोलिन्स के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता खिलाड़ी से होगा।

ईजेडए/एएनएम



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
French Open: Kainin reaches semi-finals
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget