header ads

चीन ने टोक्यो जिम्नास्टिक इवेंट में भाग लेने की पुष्टि की

टोक्यो, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन की राष्ट्रीय जिम्नास्टिक टीम ने जापान की राजधानी टोक्यो में अगले महीने आठ नवंबर को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय जिम्नास्टिक टूर्नामेंट में भाग लेने की पुष्टि की है।

चीन जिम्नास्टिक टीम के टीम मैनेजर ये झेनन ने मंगलवार को समाचार एजेंसी सिन्हुआ से कहा, कोविड-19 ब्रेक के बाद यह हमारी पहली अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता है। हम 14 दिन के क्वारंटीन में रहेंगे और फिर जापान से लौटने के बाद और सात दिन निगरानी में रहेंगे। यह एक मुश्किल चुनौती है।

जापान विदेशी जिम्नास्टिको को 14 दिन तक क्वारंटीन में रहने के लिए नहीं कहेगा, लेकिन उन्हें केवल होटल और ट्रेनिंग स्थल तथा प्रतियोगिता स्थल तक ही यात्रा की अनुमति होगी।

चीन की राष्ट्रीय जिम्नास्टिक टीम 1984 के लॉस एंजेलिस ओलंपिक के बाद पहली बार रियो ओलंपिक में पदक जीतने में विफल रही थी।

अंतर्राष्ट्रीय जिम्नास्टिक महासंघ (एफआईजी) द्वारा अनुमोदित यह टूर्नामेंट आठ नवंबर को योयोगी नेशनल जिम्नेजियम में आयोजित किया जाएगा। कोरोना वायरस के बाद से जापान में यह पहली प्रतियोगिता होगी।

जापान जिम्नासिटक संघ (जेजीए) द्वारा आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में दो टीमें-टीम फ्रेंडशिप और टीम सॉलिडेरिटी भाग लेंगी। इसमें जापान, चीन, रूस और अमेरिका से 32 एथलीट भाग लेंगे।

- -आईएएनएस

ईजेडए-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
China confirmed to participate in Tokyo gymnastics event
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget