header ads

लॉकडाउन से पहले हमारा अभ्यास अच्छा चल रहा था : दीपिका

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारत की महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी ने कहा है कि देश की महिला तीरंदाजों को टोक्यो ओलम्पिक में कोटा हासिल करने के लिए काफी मशक्कत करनी होगी और यह बहुत बड़ी चुनौती होगी। दीपिका ने कहा कि कोविड के कारण लगे लॉकडाउन से पहले महिला तीरंदाज काफी मेहनत कर रही थीं और कोटा हासिल करने को लेकर आत्मविश्वास से भरी थीं। दीपिका ने भारत के टेबल टेनिस खिलाड़ी मुदित दानी के शो इन दी स्पॉटलाइट में कहा, जब लॉकडाउन लगा तब एक महीने में हम क्वालीफायर को लेकर अनभिज्ञ थे। लॉकडाउन से पहले हमारा अभ्यास अच्छा चल रहा था, लेकिन अचानक से हमें कुछ नहीं पता था कि क्या करना है। अभी हमारे पास महिला वर्ग में सिर्फ एक कोटा है और दो अन्य कोटा हासिल करने के लिए एक क्वालीफायर बचा है। आमतौर पर हम इस समय तक सभी कोटा हासिल कर लेते हैं, लेकिन इस समय यह अलग है।

भारत के पुरुष तीरंदाजों ने सभी कोटा हासिल कर लिए हैं। तरुणदीप राय, अतानु दास, प्रवीण जाधव ने भारत को कोटा दिलाया है, लेकिन महिला वर्ग में सिर्फ दीपिका को कोटा मिला है जो उन्होंने पिछले साल थाईलैंड के बैंकॉक मैं आयोजित किए गए एशियाई कॉनटिनेंटल क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीत कर हासिल किया था। भारत को अभी दो कोटा और हासिल करने हैं जो वो अगले साल पेरिस में होने वाले तीरंदाजी विश्व कप में हासिल कर सकता है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Our practice was going well before the lockdown: Deepika
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget