header ads

IPL-13: लीग के स्टेज के 29वें मैच में आज हैदराबाद-चेन्नई आमने-सामने, SRH से पिछले मैच में मिली हार का बदला लेने उतरेगी CSK

डिजिटल डेस्क, दुबई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन में लीग स्टेज के आधे मैच खेले जा चुके हैं। आज से लीग स्टेज का सेकेंड हाफ शुरु हो रहा है। लीग में सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ 1-1 मैच खेल चुकी हैं। अब लीग स्टेज में सभी टीमों का दोबारा आमना-सामना होगा। ऐसे में आज लीग का 29वें मैच सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से होगा। दोनों टीमों का लीग स्टेज में यह 8वां मैच होगा और दूसरी बार दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। पिछले मैच में हैदराबाद ने चेन्नई को 7 रन से हराया था। अब चेन्नई आज का मैच जीतकर हैदराबाद से मिली पिछली हार का बदला लेना चाहेगी। 

बता दें कि, हैदराबाद लीग में हुए अपने पिछले 7 मैचों में से 3 जीती और 4 हारी है। वहीं तीन बार की चैंपियन चेन्नई अपने पिछले 7 मैचों में से 2 मैच जीती और 5 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो हैदराबाद 6 अकों के साथ 5वें नंबर पर है। वहीं चेन्नई 4 अंकों के साथ 7वें नंबर पर है। IPl में ऐसा कभी नहीं हुआ है कि चेन्नई प्लेऑफ में न पहुंची हो। उसके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हर बार टीम को शीर्ष-4 में ले जाते हैं, लेकिन इस बार यह काफी मुश्किल या असंभव सा लग रहा है।

चेन्नई को बल्लेबाजी में वॉटसन-डुप्लेसिस से उम्मीद
धोनी ने भी पिछले मैच में माना था कि उनकी बल्लेबाजी में तमाम खामियां हैं, जिन पर काम करने की जरूरत है। क्या बदलाव, क्या सुधार धोनी और टीम प्रबंधन करता है यह देखना होगा। शेन वॉटसन और फॉफ डु प्लेसिस के अलावा कोई और बल्लेबाज फॉर्म में नहीं हैं। अंबाती रायडू भी वापसी के पास कुछ खास नहीं कर पाए हैं। केदार जाधव की जगह पिछले मैच में एन. जगदीशन को मौका दिया गया था। उन्होंने संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए प्रभावित भी किया था। धोनी, रवींद्र जडेजा और ड्वेन ब्रावो भी उस तरह की पारी नहीं खेल पाएं जिसकी टीम को जरूरत है। यह सभी चिंताएं चेन्नई के लिए बड़ी परेशानी है जो उसे सुलझानी है।

चेन्नई की गेंदबाजी का दारोमदार चहर और शार्दुल पर
गेंदबाजी में टीम वैसे अच्छा कर रही है। उसके गेंदबाज विपक्षी टीमों को ज्यादा रन नहीं बनाने दे रहे हैं। शार्दुल ठाकुर को शुरुआती मैचों में मौका नहीं मिला था। लेकिन जब से उन्हें मौका मिला है वो अच्छा कर रहे हैं। दीपक चहर भी अच्छी लय में हैं। सैम कुरैन की गेंदबाजी से भी धोनी खुश हैं। स्पिन में जडेजा और कर्ण शर्मा हैं। चेन्नई को हैदराबाद के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी पर ज्यादा ध्यान देना होगा क्योंकि हैदराबाद का गेंदबाजी आक्रमण शानदार है। टी. नटराजन, संदीप शर्मा ने भुवनेश्वर कुमार की कमी को ज्यादा खलने नहीं दिया है। स्पिन में टीम के पास राशिद खान जैसा हथियार है।

हैदराबाद को बेयरस्टो और वॉर्नर से फॉर्म जारी रखने की उम्मीद
बल्लेबाजी में जॉनी बेयरस्टो और डेविड वॉर्नर फॉर्म में हैं और मनीष पांडे ने भी पिछले मैच में 54 रनों की पारी खेली। केन विलियम्सन जैसा बल्लेबाज भी टीम के पास है। हैदराबाद के लिए जरूरी है कि यह चारों बल्लेबाजों में कोई न कोई चले और अंत तक खड़ा रहे नहीं तो टीम का सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचना भी मुश्किल हो जाता है। प्रियम गर्ग और अभिषेक शर्मा निचले क्रम में हैं लेकिन लगातार अच्छा न कर पाना उनकी कमजोरी रही। दोनों में काबिलियत तो है लेकिन उसका निरंतर इस्तेमाल इन दोनों के लिए भी जरूरी है और टीम के लिए भी।

हेड-टू-हेड 

दोनों टीमों के बीच IPL में अब तक 13 मैच खेले गए हैं। जिसमें से चेन्नई ने 9 जीते हैं। हैदराबाद को सिर्फ 4 मैचों में ही जीत मिली है। इस सीजन में दोनों ही टीमों ने अपना पिछला मुकबला हारा है। ऐसे में दोनों के पास इस मैच को जीतकर लय हासिल करने का मौका होगा।

टीमें:

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) : डेविड वॉर्नर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, बैसिल थम्पी, भुवनेश्वर कुमार, बिली स्टानलेक, जॉनी बेयरस्टो, केन विलियम्सन, मनीष पांडे, मोहम्मद नबी, राशिद खान, संदीप शर्मा, शहबाज नदीम, श्रीवत्स गोस्वामी, सिद्धार्थ कौल, खलील अहमद, टी. नटराजन, विजय शंकर, रिद्धिमान साहा, विराट सिंह, प्रीयम गर्ग, जेसन होल्डर, संदीप बवांका, फाबियान ऐलेन, अब्दुल समद, संजय यादव।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, पीयूष चावला, ड्वेन ब्रावो, कर्ण शर्मा, शेन वाटसन, शार्दूल ठाकुर, अंबाती रायडू, मुरली विजय, फाफ डु प्लेसिस, इमरान ताहिर, दीपक चाहर, लुंगी एनगिडी, मिशेल सैंटनर, केएम. आसिफ, नारायण जगदीशन, मोनू कुमार, रितुराज गायकवाड़, आर. साई किशोर, जोश हेजलवुड, सैम कुरैन।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
IPL-13 SRH VS CSK 29th Match, Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings, David Warner, MS Dhoni, Live Updates
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget