header ads

IPL-13: लीग के 31वें मैच में आज बैंगलोर-पंजाब आमने-सामने, राहुल से पिछली हार का बदला लेना चाहेंगे कोहली

डिजिटल डेस्क, शारजाह। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन का 31वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से होगा। दोनों टीमों का लीग स्टेज में यह 8वां मैच होगा और दूसरी बार दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। पिछले मैच में पंजाब ने बैंगलोर को 97 रन से हराया था। अब बैंगलोर आज का मैच जीतकर पंजाब से मिली पिछली हार का बदला लेना चाहेगी। वहीं पंजाब लीग में लगातार 5 मैच हारने के बाद जीत दर्ज करना चाहेगी। बता दें कि, बैंगलोर लीग में हुए अपने पिछले 7 मैचों में से 5 जीती और 2 हारी है। वहीं पंजाब अपने पिछले 7 मैचों में से सिर्फ 1 मैच जीती है और 6 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो बैंगलोर 10 अकों के साथ तीसरे नंबर पर है। वहीं पंजाब 2 अंकों के साथ सबसे आखिरी 8वें नंबर पर है। 

पंजाब के लिए इस सीजन में लोकेश राहुल और मयंक अग्रवाल के बल्ले को छोड़कर कुछ भी सही नहीं चल रहा है। बाकी कोई और बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पा रहा है। अभी तक बेंच पर बैठे क्रिस गेल इस मैच में खेल सकते हैं। कोच अनिल कुंबले ने कहा था कि गेल पिछले मैच में खेलने वाले थे लेकिन तबीयत ठीक न होने के कारण वह खेल नहीं पाए। अब गेल अस्पताल से भी वापस लौट आए हैं। उम्मीद है कि वह इस सीजन अपना पहला मैच खेलेंगे। गेल के आने से टीम को मजबूती मिलेगी।

अब देखना होगा कि उनके साथ पारी की शुरुआत कौन करता है, राहुल या मयंक। संभवत: मयंक को गेल के साथ देखा जा सकता है। राहुल भारतीय टीम के लिए पांच नंबर पर खेल चुके हैं और पंजाब के पास इस नंबर पर कोई बल्लेबाज भी नहीं है जो तेजी से रन बना सके। राहुल यह कर सकते हैं इसलिए राहुल को इस मैच में मध्य क्रम की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

युवा बल्लेबाजों ने निराश किया है। चाहे वो प्रभसिमरन सिंह हो या मनदीप सिंह। यह भी हो सकता है कि टीम बदलाव करे और करुण नायर को फिर मौका दे। गेंदबाजी में तो टीम में बदलाव की संभावना कम ही है। मोहम्मद शमी और रवि बिश्नोई टीम की अहम कड़ी है। बेंगलोर के खिलाफ पिछले मैच में पंजाब ने दो लेग स्पिनरों की रणनीती अपनाई थी जो असरदार साबित हुई थी और विराट कोहली-अब्राहम डिविलियर्स दोनों सस्ते में पवेलियन लौट गए थे।

इस मैच में कोच अनिल कुंबले अगर यही रणनीति अपनाते हैं तो मुजीब उर रहमान की जगह मुरुगन अश्विन को देखा जा सकता है। लेकिन पंजाब को सतर्क रहने की जरूरत है जिसका कारण बेंगलोर का इन फॉर्म बल्लेबाजी आक्रमण। सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिकल फॉर्म में हैं और एरॉन फिंच भी। कोहली का बल्ला भी चल रहा है। डिविलियर्स ने पिछले मैच में जिस विकेट पर जिस तरह की बल्लेबाजी की थी वो पंजाब के लिए बड़ी खतरे की घंटी है। इसलिए पंजाब को ज्यादा सतर्क रहना होगा क्योंकि अगर कोहली और डिविलियर्स एक साथ चल गए तो मजबूत से मजबूत गेंदबाजी आक्रमण को परेशान कर देंगे।

बेंगलोर की गेंदबाजी भी अच्छी चल रही है। क्रिस मौरिस के आने से इसे मजबूती मिली है। इसुरु उदाना ने टीम के लिए उपयोगी योगदान दिया है। स्पिन में युजवेंद्र चहल और वॉशिंगटन सुंदर की जोड़ी ने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जो जुगलबंदी दिखाई थी वो पंजाब के खिलाफ एक बार फिर देखने को मिल सकती है जो पंजाब के कमजोर मध्य क्रम के लिए परेशानी का सबब रहेगा।

हेड टू हेड
IPL में दोनों टीमों के बीच अब तक 24 मैच खेले गए हैं। पंजाब 13 मैच जीती है, जबकि बैंगलोर को 11 में जीत हासिल हुई है। दोनों के बीच पिछले 5 मुकाबलों की बात करें, तो 3 बार बैंगलोर और 2 बार पंजाब ने जीत दर्ज की है।

टीमें 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) : विराट कोहली (कप्तान), एरॉन फिंच, देवदत्त पडिकल, अब्राहम डिविलियर्स, जोश फिलिपे, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, नवदीप सैनी, उमेश यादव, डेल स्टेन, युजवेंद्र चहल, मोइन अली, पवन देशपांडे, गुरकीरत सिंह मान, मोहम्मद सिराज, क्रिस मौरिस, पवन नेगी, पार्थिव पटेल, शहबाज अहमद, इसुरु उदाना, एडम जाम्पा, केन रिचर्डसन।

किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP): लोकेश राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, करुण नायर, सरफराज खान, ग्लेन मैक्सवेल, निकोलस पूरन, कृष्णाप्पा गौतम, क्रिस जोर्डन, शेल्डन कॉटरेल, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, मुरुगन अश्विन, अर्शदीप सिंह, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, हरडस विजोलेन, दीपक हुड्डा, हरप्रीत ब्ररार, मुजीब उर रहमान, दर्शन नालकंडे, जेम्स नीशाम, ईशान पोरेल, प्रभसिमरन सिंह, जगदीश सुचित, तेजिंदर सिंह।
 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
IPL-13 RCB VS KXIP 31st Match, Royal Challengers Bangalore vs Kings XI Punjab, Virat Kohli, KL Rahul, Live Updates
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget