header ads

IPL-13: मुंबई का सभी आईपीएल टीमों के खिलाफ 50 फीसदी सफलता दर

डिजिटल डेस्क, अबू धाबी। आईपीएल-13 में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस लीग की पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसका सफलता दर इसमें भाग लेने वाली सभी आठ टीमों के खिलाफ 50 फीसदी से ज्यादा है। रविवार को मैच से पहले दोनों ही टीमें पिछले 12 सीजन में एक-दूसरे के खिलाफ 12-12 मैच जीत चुकी थी और रविवार को भी मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से मात दी।

मुंबई इंडियंस का दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सफलता दर 52 फीसदी, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 58 फीसदी, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 64.3 फीसदी, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 53.3 फीसदी, किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 56 फीसदी, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 52 फीसदी और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ यह 80 फीसदी है।

फीसदी की गणना करते समय रद्द हुए मैचों और परिणाम न निकल पाने वाले मैचों को इसमें शामिल नहीं किया गया है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में अब तक सर्वाधिक चार बार खिताब जीता है। टीम ने पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स को मात देकर खिताब अपने नाम किया था।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Mumbai's 50 percent success rate against all IPL teams
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget