डिजिटल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन के पांचवें डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) का दूसरा और लीग का 34वां मैच आज दिल्ली कैपिटल्स (DC) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से होगा। दोनों टीमों का लीग स्टेज में यह 9वां मैच होगा और दूसरी बार दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। पिछले मैच में दिल्ली ने चेन्नई को 44 रन से हराया था। अब चेन्नई आज का मैच जीतकर दिल्ली से मिली पिछली हार का बदला लेना चाहेगी। वहीं दिल्ली लीग में अपनी 7वीं जीत दर्ज करके प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर आना चाहेगी। दिल्ली लीग में हुए अपने पिछले 8 मैचों में से 6 जीती और सिर्फ 2 हारी है। वहीं चेन्नई अपने पिछले 8 मैचों में से सिर्फ 3 मैच जीती है और 5 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो दिल्ली 12 अकों के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद है। वहीं चेन्नई 6 अंकों के साथ 6वें नंबर पर है।
आज मैच में चेन्नई की चुनौती दिल्ली के लिए आसान नहीं होगी। महेंद्र सिंह धोनी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तीन स्पिनर उतारे थे। उनका यह मूव सफल भी रहा था और टीम को जीत मिली थी। धोनी धीमी होती पिचों पर एक अलग कप्तान होते हैं। उन्हें पता है कि इन पिचों पर क्या करना है। टूर्नामेंट अब उसी तरफ बढ़ चुका है जहां अधिकतर धीमी पिचें ही देखने को मिल रही हैं। ऐसे में चेन्नई बाकी टीमों पर भी हावी हो सकती है। उसके पास रवींद्र जडेजा, पीयूष चावला, कर्ण शर्मा, इमरान ताहिर के रूप मे चार बेहतरीन स्पिनर हैं। ताहिर अभी तक नहीं खेले हैं। वहीं ड्वेन ब्रावो और शेन वाटसन भी इस तरह की पिचों पर बेहद खतरनाक साबित होते हैं। शारजाह की पिच पर शुरूआत में रन बनाना आसान था। लेकिन अब यह पिच धीमी हो गई है जो चेन्नई के लिए वरदान सा है। कम से कम पिछले कुछ मैचों में तो यही देखने को मिला है।
दिल्ली के लिए शिखर धवन, पृथ्वी शॉ और बाकी के बल्लेबाज किस तरह से इस स्थिति से निपटते हैं यह देखना होगा। कप्तान श्रेयर अय्यर पिछले मैच में चोटिल हो गए थे। उनकी जगह धवन ने कप्तानी की थी। मैच के बाद धवन ने कहा था कि, अय्यर की चोट को लेकर बाद में पता चलेगा। अभी तक हालांकि स्थिति साफ नहीं है और अगर अय्यर बाहर होते हैं तो दिल्ली के लिए यह बड़ा नुकसान होगा। टीम पहले ही अमित मिश्रा, ईशांत शर्मा और ऋषभ पंत की चोटों से जूझ रही है। अमित और ईशांत आईपीएल से ही बाहर हो चुके हैं। पंत पर भी स्थिति साफ नहीं है। इस स्थिति में धवन, शॉ, अजिंक्य रहाणे, मार्कस स्टोयनिस, एलेक्स कैरी, शिमरन हेटमायेर की जिम्मेदारी बढ़ जाती है।
धीमी पिचों का फायदा उठाने के लिए दिल्ली के पास भी रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल हैं। वहीं तेज गेंदबाजी में कैगिसो रबादा और एनरिक नॉर्खिया की जोड़ी ने दमदार प्रदर्शन किया। तुषार देशपांडे ने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पदार्पण किया था और अच्छा करने में सफल रहे थे। यहां शायद ही बदलाव हो।दिल्ली के लिए चिंता है तो अय्यर की चोट और उनका रिप्लेसमेंट।
टीमें :
दिल्ली कैपिटल्स (DC) : श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, एलेक्स कैरी, जेसन रॉय, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिखर धवन, शिमरन हेटमायेर, अक्षर पटेल,, ललित यादव, मार्कस स्टोयनिस, कीमो पॉल, आवेश खान, हर्षल पटेल, कैगिसो रबादा, मोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, संदीप लामिछाने, एनरिक नॉर्खिया, तुषार देशपांडे।
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, पीयूष चावला, ड्वेन ब्रावो, कर्ण शर्मा, शेन वाटसन, शार्दूल ठाकुर, अंबाती रायडू, मुरली विजय, फाफ डु प्लेसिस, इमरान ताहिर, दीपक चहर, लुंगी एनगिडी, मिशेल सैंटनर, केएम. आसिफ, नारायण जगदीशन, मोनू कुमार, रितुराज गायकवाड़, आर. साई किशोर, जोश हेजलवुड, सैम कुरैन।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment