header ads

IPL-13: डबल हेडर के दूसरे मैच में आज मुंबई-राजस्थान में भिड़ंत, प्ले-ऑफ में अपनी जगह पक्की करने उतरेगी MI

डिजिटल डेस्क, अबु धाबी। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन के 8वें डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) का दूसरा और लीग का 45वां मैच आज मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से होगा। मुंबई का लीग स्टेज में यह 11वां और राजस्थान का 12वां मैच होगा। दोनों टीमें लीग स्टेज में दूसरी बार आमने-सामने होंगी। पिछले मैच में मुंबई ने राजस्थान को 57 रन से हाराय था। 

अब मुंबई इस मैच को जीतकर प्ले-ऑफ में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। वहीं, टूर्नामेंट में बने रहने के लिए राजस्थान को यह मैच हर हाल में जीतना होगा। इस मैच में जीत उसे प्लेऑफ की रेस में तो बनाए रखेगी। लेकिन क्वालीफाई करने के लिए जरूरी है कि टीम अपने बाकी के सभी मैच जीते। साथ ही राजस्थान को बाकी टीमों के प्रदर्शन पर भी नजर रखनी होगी। बता दें कि, मुंबई लीग में हुए अपने पिछले 10 मैचों में से 7 जीती और 3 हारी है। वहीं राजस्थान अपने पिछले 11 मैचों में से 4 जीती है और 8 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो मुंबई 14 अकों के साथ टॉप पर मौजूद है। वहीं राजस्थान 8 अंकों के साथ 7वें नंबर पर है। 

मुंबई ने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को मात दी थी और जिस तरह का प्रदर्शन वह कर रही है उसे देखकर लगता नहीं है कि राजस्थान जैसी अस्थिर टीम उसके सामने टिक पाएगी। पिछले मैच में रोहित शर्मा नहीं खेले थे और केरन पोलार्ड ने उनकी जगह टीम की कप्तानी की थी। रोहित को पिछले मैच में आराम दिया गया था और पूरी उम्मीद है कि वह राजस्थान के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे। रोहित के आने के बाद तय है कि सौरव तिवारी बाहर जाएंगे। इसके अलावा किसी बदलाव की संभावना मुंबई की टीम में दिखती नहीं है।

क्विंटन डी कॉक और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी पूरे सीजन में शानदार तरीके से रन बना रही है। ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने मध्य क्रम को मजबूती दी है और अंत की ओर पोलार्ड, हार्दिक पांड्या और उनके भाई क्रूणाल पांड्या हैं। गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट ने पिछले मैच में चार विकेट लेकर चेन्नई की कमर तोड़ी थी। जसप्रीत बुमराह, और नाथन कुल्टर नाइल उनका अच्छा साथ दे रहे हैं। स्पिन में राहुल चहर ने बहुत प्रभावित किया है।

वहीं अगर राजस्थान की बात की जाए तो उसके लिए बेन स्टोक्स की फॉर्म चिंता का विषय है। वह अभी तक सलामी बल्लेबाजी करते आए हैं। हो सकता है कि टीम प्रबंधन उन्हें मध्य क्रम में आजमाए और जोस बटलर को रॉबिन उथप्पा के साथ पारी की शुरूआत करने भेजे। इन दोनों के अतिरिक्त कप्तान स्टीव स्मिथ, और संजू सैमसन से भी टीम को रनों की उम्मीद होगी। राहुल तेवतिया और रियान पराग से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जाएगी। राजस्थान की गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और कार्तिक त्यागी पर काफी कुछ निर्भर करेगा। इन्हीं दोनों राजस्थान की गेंदबाजी को संभाले रखा है और उम्मीद है कि आने वाले मैचों में भी यह टीम के लिए अच्छा करेंगे।

हेड-टु-हेड
दोनों टीमों के बीच IPL में अब तक 24 मैच खेले गए हैं। जिसमें से मुंबई ने 12 जीते हैं। जबकि राजस्थान 11 मैच जीतने में सफल रही है। अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में दोनों टीमों के रिकॉर्ड की बात करें तो, मुंबई ने यहां अब तक 7 मैच खेले हैं। जिसमें से उसने 5 जीते और 2 में उसे हार मिली है। वहीं राजस्थान के अब तक यहां 6 मैच हुए हैं। जिसमें से उसने 4 जीते हैं और 2 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। 

टीमें 

मुंबई इंडियंस (MI) : रोहित शर्मा (कप्तान), आदित्य तारे (विकेटकीपर), अनमोलप्रीत सिंह, अनुकूल रॉय, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, दिग्विजय देशमुख, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, जेम्स पैटिनसन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरन पोलार्ड, क्रूणाल पांड्या, मिशेल मैक्लेंघन, मोहसिन खान, नाथन कुल्टर नाइल, प्रिंस बलवंत राय, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), राहुल चहर, सौरभ तिवारी, शेरफाने रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट।

राजस्थान रॉयल्स (RR) : स्टीव स्मिथ (कप्तान), अंकित राजपूत, बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, जोस बटलर, महिपाल लोमरोर, मनन वोहरा, मयंक माकंर्डे, राहुल तेवतिया, रियान पराग, संजू सैमसन, शशांक सिंह, श्रेयस गोपाल, वरुण एरॉन, रॉबिन उथप्पा, जयदेव उनादकट, यशस्वी जायसवाल, अनुज रावत, आकाश सिंह, कार्तिक त्यागी, डेविड मिलर, ओशाने थॉमस, अनिरुद्ध जोशी, एंड्रयू टाई, टॉम कुरैन, बेन स्टोक्स।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
IPL-13 RCB VS CSK 44th Match, Rajasthan vs Mumbai, Rajasthan Royals vs Mumbai Indians, Kieron Pollard, Steven Smith, Live updates
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget