header ads

IPL 13: डबल हेडर के दूसरे मैच में आज पंजाब-हैदराबाद आमने-सामने, दोनों टीमों के लिए यह करो या मरो का मुकाबला

डिजिटल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन के 7वें डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) का दूसरा और लीग का 43वां मैच आज किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच दुबई इंटरनेशनल इस्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से होगा। दोनों टीमों का लीग स्टेज में यह 11वां मैच होगा और दूसरी बार दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। पिछले मैच में हैदराबाद ने पंजाब को 69 रन से हाराय था। 

अब दोनों टीमों के लिए टूर्नामेंट में बने रहने के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है। हारने वाली टीम को प्ले-ऑफ के लिए अपने बचे सभी मैच जीतने होंगे। बता दें कि, हैदराबाद लीग में हुए अपने पिछले 10 मैचों में से 4 जीती और 6 हारी है। वहीं पंजाब भी अपने पिछले 10 मैचों में से 4 जीती है और 6 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो हैदराबाद 8 अकों के साथ 5वें नंबर पर है। वहीं पंजाब 8 अंकों के साथ 6वें नंबर पर मौजूद है। 

हेड-टु-हेड
दोनों टीमों के बीच IPL में अब तक 15 मैच खेले गए हैं। जिसमें से हैदराबाद ने 11 जीते हैं। जबकि पंजाब सिर्फ 4 मैच जीतने में सफल रही है। दुबई इंटरनेशनल इस्टेडियम में दोनों टीमों के रिकॉर्ड की बात करें तो, हैदराबाद ने यहां अब तक 8 मैच खेले हैं। जिसमें से उसने 5 जीते और 3 में उसे हार मिली है। वहीं पंजाब के अब तक यहां 7 मैच हुए हैं। जिसमें से उसने 5 जीते हैं और 3 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। 

टीमें

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) : डेविड वॉर्नर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, बासिल थम्पी, बिली स्टानलेक, जॉनी बेयरस्टो, केन विलियम्सन, मनीष पांडे, मोहम्मद नबी, राशिद खान, संदीप शर्मा, शहबाज नदीम, श्रीवत्स गोस्वामी, सिद्धार्थ कौल, खलील अहमद, टी. नटराजन, विजय शंकर, रिद्धिमान साहा, विराट सिंह, प्रीयम गर्ग, जेसन होल्डर, संदीप बवांका, फाबियान ऐलेन, अब्दुल समद, संजय यादव।

किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) : लोकेश राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, करुण नायर, सरफराज खान, ग्लैन मैक्सवेल, निकोलस पूरन, कृष्णप्पा गौतम, क्रिस जोर्डन, शेल्डन कॉटरेल, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, मुरुगन अश्विन, अर्शदीप सिंह, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, हरडस विजोलेन, दीपक हुड्डा, हरप्रीत ब्ररार, मुजीब उर रहमान, दर्शन नालकंडे, जिम्मी नीशाम, ईशान पोरेल, सिमरन सिंह, जगदीश सुचित, तेजिंदर सिंह।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
IPL 13 KXIP VS SRH 43rd Match, Punjab vs Hyderabad, Kings XI Punjab vs Sunrisers Hyderabad, KL Rahul, David Warner, Live Updates
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget