header ads

IPL-2020: बेंगलोर को रास नहीं आ रही हरी जर्सी, इसे पहनकर अब तक लीग में एक भी मैच नहीं जीती RCB

डिजिटल डेस्क, दुबई। आईपीएल-13 में शानदार फॉर्म में चल रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हरी जर्सी पहन कर उतरी थी। इस मैच में जीत बेंगलोर को प्लेऑफ में पहुंचा देती, लेकिन हुआ उलटा। इस सीजन अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही चेन्नई ने बेंगलोर को एकतरफा हार दी। शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए मैच में चेन्नई ने बेंगलोर को आठ विकेट से हरा दिया। यह बेंगलोर की इस सीजन की चौथी हार है। साथ ही यह बेंगलोर की हरी जर्सी में एक और हार है। 2016 से बेंगलोर हरी जर्सी पहनकर जब भी मैदान पर उतरी है उसे हार ही मिली है।

बेंगलोर 2011 सीजन से हर सीजन एक मैच हरी जर्सी में खेलती है जिसके माध्यम से वह इस धरती को साफ सुथरा रखने का संदेश देती है। हरी जर्सी में बेंगलोर ने कुल 10 मैच खेले हैं लेकिन सिर्फ दो बार ही उसे जीत मिली है। सात में उसे हार और एक मैच बिना किसी परिणाम के खत्म हुआ है। बेंगलोर इस सीजन 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है और प्लेऑफ में जाने के लिए उसे एक जीत की दरकार है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Bangalore does not like green jersey
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget