header ads

RCB vs CSK: बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला

डिजिटल डेस्क, दुबई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन का 44वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। बैंग्लोर इस मैच में एक बदलाव के साथ उतरी है। इसरु उडाना की जगह मोइन अली को शामिल किया गया है। वहीं चेन्नई ने दो बदलाव किए है। मिशेल सैंटनर और मोनू कुमार को जोश हेजलवुड और शार्दुल ठाकुर की जगह शामिल किया गया है।बैंगलोर के लिए लीग स्टेज में यह 11वां और चेन्नई का 12वां मैच है। दोनों टीमें लीग स्टेज में दूसरी बार आमने-सामने है। पिछले मैच में बैंगलोर ने चेन्नई को 37 रन से हाराय था। 

अब बेंगलुरु यह मैच जीतकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करना चाहेगा। वहीं, चेन्नई अपने बचे मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति सुधारना चाहेगी। अगर वह अपने बाकी के बचे तीनों मैच जीत भी जाती है तो उसे प्लेऑफ में जाने के लिए दूसरी टीमों के आंकड़ों के भरोसे बैठना होगा। बता दें कि, बैंगलोर लीग में हुए अपने पिछले 10 मैचों में से 7 जीती और 3 हारी है। वहीं चेन्नई अपने पिछले 11 मैचों में से 3 जीती है और 8 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो बैंगलोर 14 अकों के साथ तीसरे नंबर पर है। वहीं चेन्नई 6 अंकों के साथ सबसे आखिरी 8वें नंबर पर मौजूद है। 

हेड-टु-हेड
दोनों टीमों के बीच IPL में अब तक 16 मैच खेले गए हैं। जिसमें से चेन्नई ने 16 जीते हैं। जबकि बैंगलोर सिर्फ 9 मैच जीतने में सफल रही है। दुबई इंटरनेशनल इस्टेडियम में दोनों टीमों के रिकॉर्ड की बात करें तो, बैंगलोर ने यहां अब तक 8 मैच खेले हैं। जिसमें से उसने 5 जीते और 3 में उसे हार मिली है। वहीं चेन्नई के अब तक यहां 7 मैच हुए हैं। जिसमें से उसने 4 जीते हैं और 3 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। 

टीमें  :-

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) : देवदत्त पडिकल, एरॉन फिंच, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स (विकेट कीपर), मोइन अली, गुरकीरत सिंह मान, क्रिस मॉरिस, वॉशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) : रितुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस, अंबाती रायडू, नारायण जगदीसन, एमएस धोनी (विकेट कीपर/कप्तान), सैम करन, रवींद्र जडेजा, मिशेल सैंटनर, दीपक चाहर, इमरान ताहिर, मोनू कुमार



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
RCB vs CSK, RR vs MI, IPL 2020 Live Updates
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget